Instagram से कैसे कमाएं पैसे, 1 लाख Views होने पर होंगे मालामाल!

6 mins read
3.5K views
November 18, 2024

Instagram पर लोगों को Reel बनाना बेहद पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं Instagram Reel से भी आप बंपर कमाई कर सकते हैं।

Instagram Reels:  Instagram ने समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए कई तरह के फीचर्स अपनाएं हैं, जिससे वह यूजर्स को अपने ऐप पर ज्यादा समय तक के लिए रोक सके। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि पहले सिर्फ Instagram पर फोटो ही शेयर की जाती थी, लेकिन अब कंपनी Reels को प्राथमिकता दे रही है। ऐसे में यूजर Instagram Reels से काफी इंटरेक्ट भी कर रहे हैं और उससे पैसे भी कमा रहे हैं।

Instagram से आप कैसे कमा सकते हैं पैसे

बता दें कि Instagram Reels पर लगो सिर्फ मनोरंजन के लिए ही वीडियो नहीं बनाते, बल्कि पैसे कमाने के लिए भी बनाते हैं। ऐसे में अब ये सवाल उठता है कि आप Instagram Reel से कितना कमाई कर सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि Instagram Reel पर 1 लाख व्यूज मिलने पर यूजर कितने पैसे कमा सकते हैं? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

Instagram Reels पर इन-वीडियो ऐड नहीं दिए जाते हैं। यानी की अगर ऐड नहीं है, तो कंपनी की तरफ से इन-वीडियो ऐड के लिए इसे मोनेटाइज नहीं किया जाता है। यानी कि इसका मतलब ये हुआ कि Reels का व्यूज से कोई लेना-देना नहीं है। व्यूज के आधार पर आपको पैसे नहीं मिलते हैं, लेकिन Instagram Reels पर कई दूसरे तरीकों से पैसे कमाए जा सकते हैं।

Amazon-Flipkart से आपको मिलेगा कमीशन

Reels के जरिए आप अपने बिजनेस या प्रोडक्ट को प्रोमोट कर सकते हैं और आप पैसे कमा सकते हैं। इसके अलावा आप Instagram स्टोरी या रील में Amazon-Flipkart के एफिलिएट लिंक डालकर भी पैसे कमा सकते हैं। यानी की अगर आपने Flipkart पर उपलब्ध किसी प्रोडक्ट का एफिलिएट लिंक लगाया है और कोई आपके लिंक से उसे खरीदता है, तो आपको बदले में कमीशन मिलेगा, जिससे आप पैसे भी कमा सकते हैं। इसके अलावा आप बड़े क्रिएटर ब्रैंड्स के साथ पार्टनरशिप भी कर सकते हैं और पैसा कमा सकते हैं। इसके बदले में व्यूअर्स को Reels के जरिए उनके प्रोडक्ट्स को प्रमोट करना होता है। वहीं, आप छोटे क्रिएटर्स के अकाउंट को प्रमोट करके भी पैसे कमा सकते हैं।

Facebook से भी ऐसे कमा सकते हैं पैसे

Facebook से भी आप पैसा कमा सकते है। इसके लिए आप Facebook पर क्रिएटर बन सकते हैं और वहां भी Reels शेयर कर पैसे कमा सकते हैं। Facebook यूजर्स को Reels में विज्ञापन जोड़ने की सुविधा देता है। हालांकि, इसके लिए आपको मिनिमम क्राइटेरिया पूरे करने होंगे। Reels बनाते समय ध्यान रखें कि आप ओरिजनल कंटेंट का इस्तेमाल करें। बता दें कि Reels को वायरल करने के चक्कर में फर्जी खबरें शेयर न करें वर्ना आपका अकाउंट सस्पेंड हो सकता है और आप कानूनी पचड़े में भी पड़ सकते हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

technology News
Previous Story

WhatsApp यूजर्स की हुई मौज, आया मजेदार फीचर!

Next Story

Google लॉन्च होगा Fake Email फीचर, यूजर्स को होंगे ये फायदे

Latest from Latest news

Suri: The Seventh Not का PS5 ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें मजेदार Video

Suri: The Seventh Not का PS5 ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें मजेदार Video

Suri, The Seventh Note : बेंगलुरु के Tathvamasi Studios ने अपने अपकमिंग गेम Suri: The Seventh Note का पहला गेमप्ले ट्रेलर रिलीज किया है। यह गेम PS5 और PC पर आएगा और इसे Sony के India Hero Project के तहत डेवलप किया जा रहा है जो चुनिंदा भारतीय डेवलपर्स को सपोर्ट करता है।  इंडिया हेरो प्रोजेक्ट के तहत Sony द्वारा समर्थित Made-in-India गेम Suri: The Seventh Note का पहला गेमप्ले ट्रेलर रिलीज।  क्या है गेम की कहानी  गेम का सेटिंग काल्पनिक द्वीप Suri है। मुख्य किरदार Ajira अपनी मां के इलाज के लिए एक दुर्लभ फल खोजने निकलती है। द्वीप पर अजीब संगीत आधारित भ्रष्टाचार फैल गया है जो पर्यावरण और जीव–जंतुओं की गतिविधियों को बदल देता है।  गेमप्ले का तरीका  इस गेम की खासियत इसका रिदम बेस्ड गेमप्ले है। खिलाड़ी को Ajira को नियंत्रित करते हुए सही समय पर चलना, कूदना और लड़ाई करनी होती है। गेम में पारंपरिक कॉम्बैट या एक्सप्लोरेशन के बजाय प्लेटफॉर्मिंग और रिदम मैकेनिक्स पर ध्यान दिया गया है। द्वीप का वातावरण और दुश्मन संगीत की धुनों के अनुसार प्रतिक्रिया देते हैं।  PS5 के स्पेशल फीचर्स  PS5 वर्सन में Rhythm Haptics Engine नामक फीचर मिलेगा। यह ध्वनि, विजुअल्स और कंट्रोलर वाइब्रेशन को जोड़कर खिलाड़ी को संगीत का अनुभव महसूस कराता है। DualSense कंट्रोलर की हॅप्टिक्स तकनीक का इस्तेमाल करके टोन या इंटेंसिटी में बदलाव को संकेत के रूप में दिखाया जाएगा। इससे खिलाड़ी को गेम की हर धुन और इंटरेक्शन का सटीक फीडबैक मिलेगा।  इंडिया हेरो प्रोजेक्ट में सहयोग  Tathvamasi Studios पिछले एक साल से Sony के India
दिसंबर में लगेगा मोबाइल रीचार्ज पर झटका! बढ़ सकते हैं डेटा प्लान के दाम

दिसंबर में लगेगा मोबाइल रीचार्ज पर झटका! बढ़ सकते हैं डेटा प्लान के दाम

यूजर्स को दिसंबर में लग सकता है टैरिफ काझटका!… भारतीय टेलीकॉम सेक्टर की नई टैरिफ रिपेयर नीति से मंहगे होंगे रिचार्ज पैक   Mobile Recharge Price Hike देश के मोबाइल यूजर्स के लिए दिसंबर की शुरुआत महंगी
Xiaomi-की-हुई-इंटरनेशनल-बेइज्जती-फोन-की-सुरक्षा-पर-उठे-सवाल

Xiaomi की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती, फोन की सुरक्षा पर उठे सवाल

Xiaomi Security Issue: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi हाल ही में अंतरराष्ट्रीय चर्चा में आ गई है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने कंपनी के फोन की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं, जिससे Xiaomi की अंतरराष्ट्रीय छवि प्रभावित हुई है। यह घटना APEC सम्मेलन के दौरान हुई है जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति को उपहार के तौर पर Xiaomi का फोन दिया है।  Xiaomi की अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती! दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने APEC में फोन की सुरक्षा पर सवाल उठाए, जानिए क्या है बैकडोर और क्यों बढ़ रही है यूजर्स की चिंता।  राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने फोन देखते ही मजाक में कहा कि क्या इसकी कम्युनिकेशन लाइन सुरक्षित है। इस पर शी जिनपिंग ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फोन की जांच की जाए कहीं इसमें बैकडोर तो नहीं है। इस छोटे से मजाक ने ही Xiaomi की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है।  बैकडोर क्या है?  बैकडोर एक छिपा हुआ तरीका होता है, जिससे मोबाइल या ऐप के सिस्टम तक अनधिकृत पहुंच संभव हो जाती है। इसे फोन या एप्लिकेशन की सुरक्षा को बायपास करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कभी–कभी सरकार या एजेंसियां इसे वैध कारणों से इस्तेमाल करती हैं, लेकिन कई बार प्री–इंस्टॉल्ड ऐप्स या ब्लॉटवेयर के जरिए यूजर्स का डेटा चोरी करने में भी इसका गलत इस्तेमाल होता है।  READ MORE: Free में मिल सकता है Nothing Phone (3), जानें कैसे  READ MORE: Apple का धमाका! टॉप 5 की लिस्ट से बाहर हुई ये चाइनीज मोबाइल कंपनियां  चीन के फोन और सुरक्षा चिंता  Xiaomi समेत कई चीनी स्मार्टफोन ब्रांड्स पर हमेशा से डेटा सुरक्षा और बैकडोर को लेकर सवाल उठते रहे हैं। अमेरिका ने इसी वजह से Huawei और ZTE जैसे ब्रांड्स को प्रतिबंधित कर दिया था। इन कंपनियों के फोन और डिवाइस अमेरिका में बैन कर दिए गए हैं। साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि चीन के फोन में प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा का खतरा हो सकता है, खासकर अगर इसमें बैकडोर मौजूद हो। 
Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 

Don't Miss