देशभर में ठप हुआ JIO, इंटरनेट और कॉलिंग करने में हो रही परेशानी

देशभर में ठप हुआ JIO, इंटरनेट और कॉलिंग करने में हो रही परेशानी

5 mins read
1.4K views
June 16, 2025

देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो के लाखों यूजर्स को 16 जून 2025 को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Reliance Jio Down: देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio के लाखों यूजर्स को 16 जून को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर से ही कई जगहों पर Jio की इंटरनेट और कॉलिंग सेवाएं ठप हो गईं हैं। यूजर्स मोबाइल इंटरनेट, ब्रॉडबैंड और कॉल्स से जुड़ी समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं। 

क्या है समस्या? 

Jio नेटवर्क के इस आउटेज की जानकारी सोशल मीडिया पर सामने आई है। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, दोपहर 2 बजे तक करीब 11,000 शिकायतें दर्ज की जा चुकी थीं। इनमें से 56% लोगों ने मोबाइल इंटरनेट, 22% ने कॉलिंग, और बाकी 22% ने जियो फाइबर सेवाओं में रुकावट की जानकारी दी। 

कौन-कौन से राज्य प्रभावित? 

रिपोर्ट्स के अनुसार, केरल, दिल्ली-एनसीआर और कुछ अन्य राज्यों में यूजर्स को नेटवर्क से जुड़ी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेट नहीं चल पा रहा और कॉल बार-बार कट रही हैं। खासतौर पर उन लोगों को मुश्किल हो रही है जो वर्क फ्रॉम होम या ऑनलाइन क्लासेज जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निर्भर हैं। 

सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप 

जैसे ही लोगों को परेशानी होने लगी, उन्होंने X पर अपनी समस्याएं शेयर करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने पूछा कि क्या Jio का नेटवर्क डाउन है?’ कुछ यूजर्स ने मीम्स के जरिए अपनी नाराजगी भी जाहिर की। केरल के एक यूजर ने लिखा, ‘क्या सिर्फ हमारे यहां नेटवर्क डाउन है या पूरे राज्य में?’ वहीं, दूसरे यूजर ने पोस्ट कर बताया कि करीब 45 मिनट से नेटवर्क पूरी तरह से ठप है। 

कंपनी की ओर से कोई बयान नहीं 

अब तक Reliance Jio की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऐसे में यूजर्स को समझ नहीं आ रहा कि परेशानी कब तक चलेगी और क्या कोई तकनीकी समस्या है या कुछ और? 

जियो की ताकत और असर 

TRAI के हाल के आंकड़ों के अनुसार, Jio भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। अप्रैल 2025 के आंकड़ों के मुताबिक, Jio ने 26 लाख 44 हजार से ज्यादा नए ग्राहकों को जोड़ा और इसका सब्सक्राइबर बेस 47 करोड़ 24 लाख के पार पहुंच गया है। ऐसे में अगर नेटवर्क आउटेज लंबे समय तक चला, तो करोड़ों यूजर्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

UPI यूजर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब सेकंडों में होगा पेमेंट
Previous Story

UPI यूजर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब सेकंडों में होगा पेमेंट

Metaplanet ने खरीदे और Bitcoin, अब हो गए 10,000 BTC मालिक
Next Story

Metaplanet ने खरीदे और Bitcoin, अब हो गए 10,000 BTC मालिक

Latest from Business

Don't Miss