WhatsApp New Feature: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोलआउट कर रहा है, जिससे स्टेटस शेयर करना पहले से ज्यादा निजी और आसान हो जाएगा। कंपनी अब ‘Close Friends’ नाम का नया फीचर ला रही है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने स्टेटस को सिर्फ चुने हुए लोगों के साथ शेयर कर सकेंगे। यह फीचर फिलहाल iOS और Android के कुछ Beta टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। पिछले कई महीनों से WhatsApp इस फीचर पर काम कर रहा था और अब इसे धीरे-धीरे ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाया जा रहा है।
WhatsApp जल्द एक नया Close Friends फीचर ला रहा है, जिससे आप अपना स्टेटस सिर्फ खास लोगों के साथ शेयर कर सकेंगे, जानिए यह फीचर कैसे काम करेगा और इसमें क्या नया मिलेगा।
कैसे काम करेगा WhatsApp का Close Friends फीचर?
WhatsApp का यह नया फीचर काफी हद तक Instagram Stories के Close Friends फीचर जैसा काम करेगा। यूजर्स अपने भरोसेमंद या खास लोगों की एक अलग लिस्ट बना सकेंगे और स्टेटस सिर्फ उन्हीं लोगों तक सीमित रख पाएंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि हर बार स्टेटस पोस्ट करते समय आपको बार-बार प्राइवेसी सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं होगी। एक बार Close Friends लिस्ट तैयार हो गई तो आप आसानी से उसी ग्रुप के साथ स्टेटस शेयर कर पाएंगे। यूजर्स जब चाहें अपनी लिस्ट में किसी को जोड़ या हटा सकते हैं। बदलाव तुरंत लागू होंगे, लेकिन पहले से पोस्ट किए गए स्टेटस पर इसका असर नहीं पड़ेगा।
क्या कोई जान पाएगा कि उसे लिस्ट में जोड़ा गया है?
WhatsApp ने इस फीचर को पूरी तरह प्राइवेट रखने की कोशिश की है। अगर आप किसी को अपनी Close Friends लिस्ट में जोड़ते या हटाते हैं, तो सामने वाले व्यक्ति को कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा।
READ MORE: WhatsApp iPhone पर बदलेगा Reaction Tray का लुक
एक से ज्यादा कस्टम लिस्ट भी बना सकेंगे यूजर्स
WhatsApp सिर्फ़ ‘Close Friends’ फीचर तक ही सीमित नहीं रहेगा; कंपनी कई कस्टम ऑडियंस लिस्ट के लिए भी सपोर्ट ला रही है। आप हर लिस्ट को अपनी पसंद का कोई नाम साथ में एक इमोजी भी दे सकते हैं, जिससे उन्हें पहचानना आसान हो जाएगा। ‘Close Friends’ लिस्ट को डिफ़ॉल्ट रूप से एक स्टार इमोजी दिया जाएगा।
READ MORE: WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, बिना ऐप खोले करें चैट
स्टेटस पर दिखेगा खास निशान
अगर कोई स्टेटस Close Friends या किसी कस्टम लिस्ट के साथ शेयर किया गया है, तो उसके चारों तरफ बैंगनी (Purple) रंग की रिंग दिखाई देगी। इससे यूजर्स आसानी से समझ पाएंगे कि स्टेटस सीमित लोगों के साथ शेयर किया गया है। हालांकि, केवल वही लोग उस स्टेटस को देख पाएंगे जो चुनी गई लिस्ट में शामिल होंगे। फिलहाल, यह फीचर सीमित Beta यूजर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में WhatsApp इसे सभी यूजर्स के लिए जारी कर सकता है।
