NODWIN पर निवेशकों की नजर, 200 मिलियन डॉलर फंडिंग की तैयारी

NODWIN पर निवेशकों की नजर, 200 मिलियन डॉलर फंडिंग की तैयारी

7 mins read
58 views
May 20, 2026

NODWIN Gaming IPO: भारत का गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स बाजार की तरफ भी निवेशक आकर्षित हो रहे हैं। इसी सिलसिले में NODWIN Gaming ने IPO से पहले 100 से 200 मिलियन डॉलर तक फंड जुटाने की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी की प्लानिंग पूंजी बढ़ाना ही नहीं है। इसका लक्ष्य भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री में अपनी पकड़ और मजबूत करने की है।

नजारा समर्थित NODWIN Gaming ने मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के बीच बड़े फंडरेज की बना रही है योजना…जानें क्या आगे का प्लानिंग।

यूथ मीडिया बनने की कोशिश

2015 में Akshat Rathee और Gautam Virk द्वारा शुरू की गई नोडविन गेमिंग  ने शुरुआत ई-स्पोर्ट्स कंपनी के तौर पर की। अब गेमिंग प्लेटफॉर्म को लाइव यूथ मीडिया कंपनी के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रही है। बता दें कि कंपनी पिछले कुछ वर्षों में गेमिंग कंटेंट से लेकर कॉमिक कंटेंट तक तेजी विस्तार किया है। यही वजह है कि नोडविन अब युवाओं के बीच एक मल्टी-प्लेटफॉर्म एंटरटेनमेंट ब्रांड बनकर उभर रही है।

वित्तीय प्रदर्शन में बड़ा सुधार

नोडविन की पैरेंट कंपनी Nazara Technologies की मानें तो  कंपनी ने FY26 में 21 करोड़ रुपये का EBITDA प्रॉफिट दर्ज किया है।  FY25 में 14 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इससे साबित होता है कि कंपनी इसके तेजगति से विस्तार और उससे मिलने वाले मुनाफे पर अधिक ध्यान दे रही है।ज हालांकि कई कंपनियों से गुडविल राइट ऑफ के कारण 50 करोड़ रूपए तक का प्रभाव को झेलना पड़ा। इन सारी परेशानियों के बीच नॉडविन ऑपरेशनल स्तर पर लाभ में अपनेआप को बनाए रखी।

READ MORE-  भारतीय स्टार्टअप्स का ‘विराट’ रूप: 118 बिलियन डॉलर की फंडिंग ने दुनिया को चौंकाया!

गेमिंग इंडस्ट्री में अधिग्रहण की तैयारी

इसके अलावे, जानकार इस फंड के उपयोग के बारे में कहते हैं कि यह कंपनी की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।  नए अधिग्रहण और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मौजूदगी मजबूत करना भी हो सकता है। कंपनी पहले ही कई वैश्विक साझेदारियों और अधिग्रहणों के जरिए विदेशों में अपनी पहचान बना चुकी है।

READ MORE- Ubiqedge ने जुटाए 10 करोड़ के फंडिंग…जानें निवेश का पूरा प्लान।

Nazara भी बदल रही अपनी रणनीति

इस बीच नजारा टेक्नोलॉजी भी अपने बिजनेस मॉडल में बदलाव के संकेत दे रही है। कंपनी के CEO Nitish Mittersain ने इशारा किया है कि भविष्य में नजारा गैर-कोर बिजनेस हिस्सेदारी को मॉनिटाइज कर सकती है। FY26 में 1,829 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल की तुलना में 12.6 प्रतिशत अधिक है। मुनाफा भी 60 प्रतिशत से अधिक है। भारत में तेजी से बढ़ती इंटरनेट पहुंच, मोबाइल गेमिंग निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।

युवा आबादी की वजह से गेमिंग इंडस्ट्री निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ऐसे में नॉडविन का संभावित आईपीओ भारतीय गेमिंग सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

OT cybersecurity
Previous Story

फैक्ट्री के रोबोट्स पर साइबर अटैक का खतरा! एक कमजोरी से पूरी मशीनरी हो सकती है हैक

whatsapp close friends list new feature tech
Next Story

WhatsApp में आया ‘Close Friends’ फीचर

Latest from Finance

Don't Miss