Gaming News India: PlayStation की गेमिंग रणनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अब अपने बड़े सिंगल-प्लेयर स्टोरी बेस्ड गेम्स को सिर्फ PlayStation कंसोल तक सीमित रखने की तैयारी में है। इसका मतलब यह हो सकता है कि आने वाले समय में कई लोकप्रिय गेम्स PC पर लॉन्च नहीं किए जाएंगे।
रिपोर्ट के अनुसार, PlayStation Studios के CEO हर्मेन हुल्स्ट (Hermen Hulst) ने हाल ही में कर्मचारियों के साथ हुई एक मीटिंग में कहा है कि कंपनी के ‘नैरेटिव सिंगल-प्लेयर गेम्स’ (Narrative Single-Player Games) अब PlayStation एक्सक्लूसिव रहेंगे। यह जानकारी Bloomberg ने साझा की है।
क्या अब PlayStation के बड़े गेम्स PC पर नहीं आएंगे? Sony अपने सिंगल-प्लेयर गेम्स को PlayStation एक्सक्लूसिव रखने की योजना बना रही है।
SCOOP: PlayStation studio business CEO Hermen Hulst told staff in a town hall Monday morning that the company’s narrative single-player games will now be PlayStation exclusive, confirming Bloomberg’s reporting from earlier this year.
Original story from March: www.bloomberg.com/news/article…
— Jason Schreier (@jasonschreier.bsky.social) May 19, 2026 at 12:17 AM
PC गेमर्स को लग सकता है बड़ा झटका
पिछले कुछ सालों में Sony ने अपने कई लोकप्रिय गेम्स को PlayStation रिलीज के बाद PC पर भी लॉन्च किया था। इनमें Marvel’s Spider-Man, The Last of Us, Horizon और Ghost of Tsushima जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इससे PC गेमर्स को बिना PlayStation खरीदे इन गेम्स का अनुभव मिल गया था, लेकिन अब भविष्य में आने वाले कुछ बड़े गेम्स जैसे Ghost of Yotei, Saros और Marvel’s Wolverine शायद PC पर लॉन्च न हों।
READ MORE: GTA 6 ट्रेलर फिर टला? अब इन तारीखों पर उम्मीद
Sony क्यों बदल रही है अपनी रणनीति?
इस फैसले के पीछे एक बड़ी वजह गेम्स (Games News) की बिक्री मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Sony के कुछ हालिया PC पोर्ट्स उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। उदाहरण के लिए, God of War Ragnarök और Marvel’s Spider-Man 2 की Steam पर बिक्री पुराने PC रिलीज की तुलना में कमजोर बताई जा रही है। इसके अलावा कंपनी के अंदर यह चिंता भी बढ़ी कि अगर बड़े गेम्स जल्दी PC पर आ जाएंगे तो इससे PlayStation 5 की बिक्री और PlayStation ब्रांड की खास पहचान को नुकसान हो सकता है।
READ MORE: आज खुलेगा GTA 6 प्री-ऑर्डर? गेमर्स में छाई खुशी
मल्टीप्लेयर गेम्स के लिए खुला रहेगा रास्ता
PC गेमर्स को पूरी तरह निराश होने की ज़रूरत नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, Sony अभी भी अपने मल्टीप्लेयर गेम्स को अन्य प्लेटफॉर्म्स पर ला सकता है।
