अब रिचार्ज के साथ मिलेगा फोन इंश्योरेंस…दाम देख हो जाएंगे हैरान!

9 mins read
124 views
Vi handset insurance plan
December 16, 2025

Vi handset insurance plan: भारत में स्मार्टफोन अब सिर्फ कम्युनिकेशन का जरिया नहीं, बल्कि पढ़ाई, काम, बैंकिंग और एंटरटेनमेंट तक हर जरूरत से जुड़ चुका है। ऐसे में फोन चोरी या गुम हो जाना किसी छोटे नुकसान से कहीं ज्यादा बड़ा झटका माना जाता है। खासकर प्रीपेड यूजर्स के लिए, जिनके पास अब तक फोन इंश्योरेंस जैसे विकल्प आसानी से उपलब्ध नहीं थे। इसी को देखते हुए Vodafone Idea  ने प्रीपेड सेगमेंट में एक नया प्लान लाया है। दरअसल, Vodafone Idea  ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए रिचार्ज पैक्स के साथ हैंडसेट थेफ्ट और लॉस इंश्योरेंस लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह इंडस्ट्री का पहला ऐसा ऑफर है, जिसमें प्रीपेड यूजर्स को iOS और Android दोनों स्मार्टफोन्स के लिए चोरी और गुम होने का कवर दिया जा रहा है। आमतौर पर स्मार्टफोन इंश्योरेंस केवल स्क्रीन या हार्डवेयर डैमेज तक सीमित रहता है।

अब रिचार्ज के साथ मिलेगा फोन इंश्योरेंस। Vi के नए प्लान्स से मिलेगा हजारों रूपए तक का हैंडसेट कवर, जानें कैसे मिलेगा फायदा।

क्यों महत्वपूर्ण है यह प्रयास

Ministry of Statistics and Programme Implementation की मई 2025 की रिपोर्ट बताती है कि भारत के करीब 85.5 प्रतिशत घरों में कम से कम एक स्मार्टफोन मौजूद है। वहीं मिड-रेंज फोन की कीमतें 20 से 25 हजार रुपये तक पहुंच चुकी हैं। ऐसे में अगर फोन चोरी हो जाए या कहीं खो जाए, तो उसे दोबारा खरीदना कई लोगों के लिए भारी खर्च साबित होता है। Vi का यह ऑफर इसी बढ़ती जरूरत को ध्यान में रखकर लाया गया है।

READ MORE- अमेरिका चीन के बाद AI ताकत बना भारत… देखिए रैंकिंग की रिपोर्ट

कैसे काम करता है Vi का इंश्योरेंस ऑफर

Vi ने इस हैंडसेट इंश्योरेंस को तीन प्रीपेड रिचार्ज पैक्स में शामिल किया है। 61 रूपए का पैक, 30 दिनों की इंश्योरेंस वैलिडिटी। 201 रूपए का पैक, 180 दिनों की कवरेज। 251 रूपए का पैक, 365 दिनों तक का इंश्योरेंस। इन सभी पैक्स में चोरी या गुम होने की स्थिति में अधिकतम 25,000 रूपए तक का कवर मिलता है। खास बात यह है कि इंश्योरेंस के साथ-साथ यूजर्स को डेटा बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं। यानी रिचार्ज सिर्फ सुरक्षा ही नहीं बल्कि रोजमर्रा की जरूरतें भी पूरी करता है।

READ MORE- Amazon Kindle में आया ‘Ask This Book’ AI फीचर

वर्तमान में चली आ रही इंश्योरेंस से कैसे अलग

आमतौर पर फोन इंश्योरेंस लेने के लिए अलग से पॉलिसी खरीदनी पड़ती है, जिसमें प्रीमियम ज्यादा होता है और क्लेम की प्रकिया भी काफी जटिल होती है। Vi ने इन्हीं जटिलता को देखकर छोटे रिचार्ज अमाउंट में इंश्योरेंस को जोड़कर इसे ज्यादा वहन करने योग्य बनाया है। कंपनी का दावा है कि क्लेम प्रोसेस पूरी तरह डिजिटल होगा और मौजूदा कस्टमर डेटा के इस्तेमाल से कागजी और प्रकिया में लगनेवाले टाइम कम किया जाएगा।

Vi की बड़ी प्लानिंग का हिस्सा

यह ऑफर Vi के वैल्यू-एडेड सर्विसेज पोर्टफोलियो को मजबूत करने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है। इससे पहले कंपनी Hero Unlimited, Super Hero और NonStop Hero जैसे प्लान्स में नाइट अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और पूरे दिन अनलिमिटेड डेटा जैसे फीचर्स दे चुकी है। अब फोन इंश्योरेंस को रिजार्ज के साथ जोड़कर यूजर्स की सुरक्षा और सुविधा दोनों जरूरतों को एक साथ कवर करने की कोशिश की है। बता दें कि पोस्टपेड यूजर्स के लिए Vi Max प्लान्स में फैमिली डेटा शेयरिंग और कस्टमाइज्ड बेनिफिट्स मिलते हैं।

अन्य टेलीकॉम कंपनी पर रहेगा नजर

कम शब्दों में कहें तो Vi ने प्रीपेड रिचार्ज कॉल तक सीमित नहीं है सुरक्षा कवच के तौर भी जोड़ दिया है। आने वाले समय में दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर्स भी इस तरह के इंश्योरेंस-बेस्ड रिचार्ज मॉडल को अपनाते हैं या नहीं।

instagram
Previous Story

अब Reels चलाने के लिए हाथ की नहीं पड़ेगी जरूरत, Instagram खुद चलाएगा रील्स!

Youtube
Next Story

YouTube CEO ने बच्चों के लिए लगाया स्क्रीन टाइम लिमिट

Latest from Latest news

NVIDIA-AMD पर ट्रंप का टैरिफ

NVIDIA-AMD पर ट्रंप का टैरिफ वार! AI चिप्स पर लगाया 25% टैक्स!

US chip tariff 25 percent: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने उन्नत कंप्यूटिंग चिप्स पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने आधिकारिक आदेश
technology

भारत ग्लोबल साउथ देशों के लिए टेक्नोलॉजी साझा करने में आगे

India Open Source Platforms:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वैश्विक संसदीय मंच पर भारत की टेक्नोलॉजी साझा करने की पहल को रेखांकित किया। दिल्ली में 28वें कॉन्फ्रेंस ऑफ स्पीकर्स एंड प्रेसाइडिंग ऑफिसर्स ऑफ कॉमनवेल्थ 2026 के उद्घाटन अवसर पर मोदी ने कहा कि भारत ओपन सोर्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म बना रहा है, जिन्हें ग्लोबल साउथ के देश अपनाकर अपने सिस्टम में लागू कर सकते हैं।  भारत ग्लोबल साउथ देशों के लिए टेक्नोलॉजी साझा कर रहा है, प्रधानमंत्री मोदी ने CSPOC 2026 में ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म और डिजिटल नवाचारों को साझा करने की पहल की जानकारी दी। भारत की ओपन सोर्स पहल  मोदी ने कहा कि अब भारत की टेक्नोलॉजी विकास रणनीति केवल देश के भीतर सीमित नहीं है। उनका उद्देश्य यह है कि भारत में बने नवाचार ग्लोबल साउथ के देशों के लिए भी उपयोगी हों। उन्होंने कहा कि हमारे नवाचार पूरे ग्लोबल साउथ और कॉमनवेल्थ देशों के लिए लाभकारी हों। इसके लिए हम ओपन सोर्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म बना रहे हैं, ताकि अन्य देश भी भारत जैसे सिस्टम विकसित कर सकें।  पिछले कुछ सालों में भारत ने पहचान, पेमेंट और प्रशासन के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर डिजिटल सिस्टम बनाए हैं। कई छोटे देशों के लिए यह व्यावहारिक साबित हो रहा है क्योंकि महंगे सॉफ़्टवेयर पर निर्भर होने की जरूरत नहीं है।  ग्लोबल साउथ पर जोर  प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और ग्लोबल साउथ के देशों को अपना मार्ग खुद तय करना जरूरी है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार ग्लोबल साउथ की चिंताओं को उठाया है। G20 अध्यक्षता के दौरान भी ये मुद्दे मुख्य चर्चा में रहे। मोदी ने कहा कि वैश्विक विकास संतुलित तभी हो सकता है जब दुनिया के बड़े हिस्से पीछे न रहें।  READ MORE: Elon Musk ने मोदी सरकार को कोर्ट में दी चुनौती? जानें क्यों  लोकतंत्र और संसदीय शिक्षा  मोदी ने CSPOC सम्मेलन के व्यापक उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य लक्ष्य विभिन्न देशों में संसदीय लोकतंत्र की जानकारी और समझ बढ़ाना है। मोदी ने भारत के लोकतंत्र की मजबूती और विविधता को इसकी ताकत बताया। उन्होंने इसे एक बड़े पेड़ की तरह बताया, जिसकी जड़ें गहरी हैं और शाखाएं बहस, संवाद और सामूहिक निर्णय लेने के लिए फैली हुई हैं।  READ MORE: X पर पीएम मोदी का दबदबा, भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए गए पोस्ट  मोदी ने कहा कि भारत सिर्फ टेक्नोलॉजी प्रदाता नहीं है, बल्कि प्रशासन, कानून निर्माण और डिजिटल सिस्टम के अनुभव साझा करने वाला साझेदार बनना चाहता है। इस सम्मेलन में यह संदेश भी गया कि भविष्य में टेक्नोलॉजी और लोकतंत्र को एक साथ विकसित करना जरूरी है, खासकर उन देशों के लिए जो अभी अपनी आधारभूत प्रणाली बना रहे हैं। 

Don't Miss