Roadies Rebirth का प्रोमो जारी, होगा रणविजय का धांसू कमबैक

Roadies Rebirth का प्रोमो जारी, होगा रणविजय का धांसू कमबैक

4 mins read
14 views
September 28, 2026

Roadies Season 21 : Roadies के नए सीजन का इंतजार खत्म हो गया है। Roadies Rebirth की प्रीमियर डेट सामने आ गई है। नया सीजन 16 अक्टूबर से शुरू होगा। खास बात यह है कि शो टीवी के साथ Netflix और JioHotstar पर भी एक साथ स्ट्रीम होगा। 

Roadies Rebirth में इस बार OG vs New G का मुकाबला, जानें शो की प्रीमियर डेट और कहां देख सकेंगे शो। 

Roadies Rebirth कब और कहां देखें? 

Roadies Rebirth के नए एपिसोड हर शुक्रवार और शनिवार शाम 7 बजे आएंगे। शो को टीवी पर MTV के अलावा Netflix और JioHotstar पर देखा जा सकेगा। मेकर्स ने इस बार स्ट्रीमिंग प्लान में बड़ा बदलाव किया है। पहली बार Roadies को दो अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ दिखाया जाएगा। इससे शो की पहुंच पहले से ज्यादा दर्शकों तक होने की उम्मीद है। 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

READ MORE: ‘The Love Hypothesis’ रिलीज, जानें कब और कहां देखें 

रणविजय सिगहा की फिर होगी वापसी 

नए सीजन में रणविजय सिगहा एक बार फिर होस्ट की भूमिका में नजर आएंगे। इस बार शो का फॉर्मेट भी बदला गया है। मेकर्स ने ‘OG vs New G’ थीम रखी है। शो में पहली बार 6 गैंग लीडर्स होंगे। हालांकि, इन्हें 6 अलग-अलग टीमों में नहीं बांटा जाएगा। सभी लीडर्स को दो बड़े ग्रुप्स में रखा गया है। 

READ MORE: कश्मीर की कहानी पहुंची एमी तक, रियल कश्मीर को नॉमिनेशन 

OG vs New G में कौन-कौन? 

OG टीम में पुराने और जाने-पहचाने चेहरे निखिल चिनपा, नेहा धूपिया और प्रिंस नरुला शामिल हैं। वहीं, New G टीम में अभिषेक मल्हान, बानी जे और बशीर अली नजर आएंगे। इस नई टीम भिड़ंत से शो में मुकाबला और मनोरंजन दोनों बढ़ने की उम्मीद है। Roadies Rebirth का प्रीमियर 16 अक्टूबर को होगा। रणविजय की वापसी, नया फॉर्मेट और छह गैंग लीडर्स इस सीजन को खास बनाएंगे। दर्शक इसे MTV, Netflix और JioHotstar पर देख सकेंगे। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss