OpenAI DevDay 2026: GPT-6, AI एजेंट और ChatGPT में बड़ी घोषणाएं, कैसे देखें LIVE

OpenAI DevDay 2026: GPT-6, AI एजेंट और ChatGPT में बड़ी घोषणाएं, कैसे देखें LIVE

7 mins read
5 views
September 28, 2026

OpenAI DevDay 2026 : OpenAI के सालाना डेवलपर इवेंट OpenAI DevDay 2026 29 सितंबर को सैन फ्रांसिस्को में होगा। OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन शुरुआती मुख्य भाषण देंगे, जिसे भारत समेत दुनिया भर के लोग ऑनलाइन देख सकेंगे।

OpenAI DevDay 2026 का इवेंट 29 सितंबर को, जानें भारत कैसे देख सकेंगे लाइव, ChatGPT के संभावित नए फीचर्स और GPT-6 Sol समेत बड़े अपडेट्स।

OpenAI DevDay 2026 कब और कितने बजे होगा?

OpenAI DevDay 2026 का मुख्य कार्यक्रम मंगलवार को होगा। OpenAI के आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, मुख्य भाषण सुबह 10 बजे पर शुरू होगा। भारत में इसका समय रात 10:30 बजे होगा। इस कार्यक्रम में डेवलपर्स के लिए तकनीकी सत्र, डेमो और वर्कशॉप रखी गई हैं। OpenAI के मुताबिक, यहां नए टूल्स और API पर भी जानकारी दी जाएगी। कंपनी का फोकस AI के साथ प्रोडक्ट बनाने वाले डेवलपर्स पर रहेगा।

OpenAI DevDay 2026 लाइव कैसे देखें?

अभी इवेंट में व्यक्तिगत तौर पर शामिल होने के आवेदन बंद हो चुके हैं, लेकिन ऑनलाइन दर्शकों के लिए रास्ता खुला है। OpenAI मुख्य भाषण की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। लोग OpenAI DevDay की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिमाइंडर के लिए साइन अप कर सकते हैं। बाकी सत्रों की रिकॉर्डिंग भी इवेंट के बाद OpenAI की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। यानी भारत में बैठे दर्शक भी होने वाले इस बड़े कार्यक्रम को ऑनलाइन देख सकेंगे। लाइव इवेंट में टिकट लेकर मौके पर पहुंचने की सुविधा अब उपलब्ध नहीं है।

ChatGPT में आ सकते हैं ये बड़े बदलाव

ताजा लीक और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं में ChatGPT के कई नए फीचर्स की बात हो रही है। हालांकि, OpenAI ने इनमें से ज्यादातर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि कंपनी लंबे समय तक काम करने वाले ‘o’ AI एजेंट दिखा सकती है। ये एजेंट कम यूजर इनपुट के साथ लगातार काम कर सकते हैं। रिपोर्टों में इसे ChatGPT Pro से जोड़ा गया है। एक और दावा तेज AI जवाबों को लेकर है। कुछ रिपोर्टों में OpenAI और Cerebras के साथ ऐसी तकनीक पर काम करने की बात कही गई है, जो करीब 750 टोकन प्रति सेकंड की रफ्तार दे सकती है।

READ MORE: Amazon, Instamart, BigBasket पर FSSAI का शिकंजा

GPT-6 Sol से ProMax तक क्या हो सकता है?

DevDay से पहले कई संभावित घोषणाओं की चर्चा है। इनमें कुछ बड़े नाम शामिल हैं:

  • GPT-6 Sol: सामान्य ChatGPT में नए मॉडल की संभावित एंट्री।
  • ChatGPT ProMax: करीब 44,000 प्रति माह का संभावित नया प्लान।
  • Desktop बदलाव: Windows और Mac पर ChatGPT के इंटरफेस में सुधार।
  • बेहतर बातचीत: टोन, व्यक्तित्व और बातचीत के तरीके में बदलाव।
  • ChatGPT, Work और Codex: इन सेवाओं को ज्यादा कनेक्टेड बनाने की संभावना।

इन दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है इसलिए कीमत, मॉडल और फीचर्स को लेकर अंतिम तस्वीर ऑल्टमैन के मुख्य भाषण के बाद ही साफ होगी।

READ MORE: VIDEO : Meta Glasses में Muse AI, मिलेगा हैंड्स-फ्री हेल्प

OpenAI DevDay Exchange भारत भी आएगा

OpenAI भारत में भी डेवलपर्स के लिए अलग कार्यक्रम करेगा। DevDay Exchange बेंगलुरु का आयोजन 16 अक्टूबर को होगा। इसमें तकनीकी सत्र, वास्तविक प्रोजेक्ट और Codex के इस्तेमाल से जुड़े अनुभव साझा किए जाएंगे। इसके बाद टोक्यो, सियोल, बर्लिन, पेरिस, लंदन समेत कई शहरों में भी DevDay Exchange होगा। फिल्हाल, अभी की सबसे बड़ी नजर 29 सितंबर के सैन फ्रांसिस्को कार्यक्रम पर है, जहां OpenAI के नए AI फीचर्स और डेवलपर टूल्स पर ताज़ा जानकारी सामने आ सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss