JioSaavn ने पार किए 500 मिलियन डाउनलोड

JioSaavn ने पार किए 500 मिलियन डाउनलोड

4 mins read
1.2K views
November 28, 2025

JioSaavn 500M Downloads: भारत के मशहूर म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioSaavn ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। कंपनी ने Google Play Store पर 500 मिलियन डाउनलोड पूरे कर लिए हैं। यह उपलब्धि पाने वाला JioSaavn एकमात्र भारतीय म्यूजिक ऐप बन गया है। इससे Reliance के बढ़ते डिजिटल इकोसिस्टम की मजबूती भी साफ दिखाई देती है। JioSaavn अब JioHotstar के बाद दूसरा भारतीय प्लेटफॉर्म है जो इतने बड़े स्तर तक पहुंचा है।

JioSaavn ने Google Play Store पर 500 मिलियन डाउनलोड का रिकॉर्ड हासिल किया, जानें कैसे नए फीचर्स, बेहतर रिकमेंडेशन और सस्ते सब्सक्रिप्शन प्लान्स ने इसकी ग्रोथ को बढ़ाया।

प्रोडक्ट अपडेट्स ने बढ़ाया यूज़र का भरोसा

कंपनी ने बताया कि पिछले 1 साल में किए गए फीचर अपडेट्स से डाउनलोड में तेजी आई है। इनमें बेहतर और स्मार्ट होम फीड, मल्टीलिंगुअल सर्च को आसान बनाना और यूजर की पसंद के हिसाब से पर्सनलाइज्ड म्यूजिक रिकमेंडेशन शामिल हैं। साथ ही नए प्लेलिस्ट, कम्युनिटी फीचर्स और यूजर जनरेटेड प्लेलिस्ट ने लोगों की ऐप पर एंगेजमेंट भी बढ़ाई।

READ MORE: Jio Hotstar से क्यों नाराज हो रहे ‘क्रिकेट लवर्स’?

सस्ते सब्सक्रिप्शन ऑफर्स भी बने डाउनलोड बढ़ाने का कारण

कंपनी ने हाल ही में काफी आकर्षक Pro प्लान्स लॉन्च किए है।

  • 9 में 2 महीने का ऑडियो प्लान
  • 399 का सालाना Pro प्लान

इन ऑफर्स ने नए यूजर्स को ऐप आजमाने के लिए प्रेरित किया और कई पुराने यूजर प्रीमियम प्लान में अपग्रेड हुए।

READ MORE: Free TV का बड़ा स्कैम? Dor TV ने हजारों कस्टमर को ठगा

आगे भी होगी नई फीचर्स में निवेश की तैयारी

कंपनी का कहना है कि 500 मिलियन डाउनलोड के बाद भी वह नए फीचर्स, बेहतर रिकमेंडेशन और नई पार्टनरशिप को लेकर लगातार काम करती रहेगी। Jio Saavn का फोकस भारतीय ऑडियो स्ट्रीमिंग मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने पर होगा, जहां ग्लोबल और इंडियन दोनों तरह के प्लेटफॉर्म्स मौजूद हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

अब रोबोट चलेगा ही नहीं उड़ेगा भी…खूबियां जानकर हो जाएंगे हैरान….

साउथ अफ्रीका ने रिटेल डिजिटल करेंसी को बताया गैरजरूरी
Next Story

साउथ अफ्रीका ने रिटेल डिजिटल करेंसी को बताया गैरजरूरी

Latest from Entertainment

सेंसर के चक्कर में अटकी सलमान खान की 'मातृभूमि'

थिएटर या OTT? ‘मातृभूमि’ की अटकी रिलीज ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी

Salman Khan Matrubhoomi: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म मातृभूमि इन दिनों कंटेंट से ज्यादा अपने बदलावों और सेंसर प्रक्रिया को लेकर चर्चा

Don't Miss