AI कंप्यूटर Ventuno Q लॉन्च! खूबियां जानकर हो जाएंगे हैरान!

AI कंप्यूटर Ventuno Q लॉन्च! खूबियां जानकर हो जाएंगे हैरान!

6 mins read
1 views
March 10, 2026

Arduino Ventuno Q:  अब Artificial Intelligence क्लाउड से बाहर निकलकर काम करेगा। सुनने जरूर अटपटा लग रहा होगा लेकिन यहीं हकीकत बनने जा रही है। दरअसल, Qualcomm Arduino ने रोबोटिक्स और एआई तो ध्यान में रखकर एक नया कंप्यूटर पेश किया है। बता दें कि कंपनी ने पिछले साल माइक्रोकंट्रोलर बोर्ड निर्माता Arduino का अधिग्रहण किया था। उसी ने एक नया सिंगल-बोर्ड कंप्यूटर लॉन्च किया है। जिसका नाम Arduino Ventuno Q रखा गया है। तो आइए जानते हैं इसके खासियतों के बारे में।

Arduino Ventuno Q के जरिए अब AI क्लाउड से निकलकर सीधे मशीनों और रोबोट्स में काम करेगा। जानिए इसके फीचर्स और संभावित कीमत।

बिना इंटरनेट के भी एआई करेगा काम

यह Qualcomm Dragon wing IQ8 प्रोसेसर के साथ आती है। इसमें STM32H5 लो लेटेंसी माइक्रोकंट्रोलर भी दिया गया है। यह AI ऑफलाइन काम करते हैं। यानी बिना इंटरनेट के भी एआई अपना काम करता रहेगा। इसके बारे कहा जा रहा है कि यह फौरन प्रतिक्रिया दे सकता है। यह Edge AI विज़न और सेंसिंग सिस्टम के लिए भी काफी उपयोगी सिद्ध हो सकता है। साधारण शब्दों में समझे तो यह हेल्थकेयर असिस्टेंट, स्मार्ट कियोस्क के लिए बेहतर हो सकता है।

READ MORE- ChatGPT का ‘एडल्ट मोड’ फिर टला…जानिए क्या है वजह

अन्य AIO Boards की तुलना में Ventuno Q महंगा

कंपनी की माने तो Ventuno Q सामान्य एआईओ बोर्डस के तुलना में अधिक महंगा है। जिसका मुख्य कारण Dragonwing IQ8 प्रोसेसर है। जिसमें 8 कोर एआरएम कोरटेक्स CPU, Adreno A623 GPU और Hexagon Tensor NPU शामिल है। इसके अलावा इसमें 16GB LPDDR5 रैम, 64GB eMMC स्टोरेज और M.2 NVMe Gen.4 स्लॉट भी दिया गया है। ताकि यूजर्स बाद स्टोरेज भी बढ़ा सकते हैं। इसकी कीमत करीब 300 डॉलर के आसपास रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसे Arduino Store और अन्य प्लेटफॉर्म से ले सकते हैं.

READ MORE- परीक्षा दे रहा था AI और खुद बन गया पेपर लीक करने वाला

Ventuno Q में Arduino App Lab भी शामिल

वहीं, Ventuno Q में Arduino App Lab को भी शामिल किया गया है। जिसमें पहले से प्रशिक्षित कई AI मॉडल दिए गए हैं। इनमें एसएसएण, वीएलएम, एआएआर, जेस्चर रिकग्निशन, पोज़ एस्टिमेशन और ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। जो ऑफलाइन चल सकते हैं। वहीं, कनेक्टिविटी के बारे में बात करें तो इसमें Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3, 2.5Gbps Ethernet और USB कैमरा सपोर्ट जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

Arduino Ventuno Q रोबोटिक्स के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। बिना इंटरनेट भी एआई का करना इसे खास बना सकता है। अब देखना होगा कि यह जब बाजार में उतरती है तो लोग इसे कितना हाथोंहाथ लेते हैं।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Previous Story

TRON के फाउंडर जस्टिन सन की सख्त चेतावनी

Latest from Artificial Intellience

Don't Miss