OpenAI ने Promptfoo का किया अधिग्रहण

क्या अब सुरक्षित होंगे AI Agents? OpenAI ने Promptfoo का किया अधिग्रहण

6 mins read
251 views
March 10, 2026

OpenAI Promptfoo acquisition: इनदिनों Artificial Intelligence की रफ्तार जितनी तेजगति से चल रही है। उतनी ही साइबर सुरक्षा को लेकर चिंताएं भी बढ़ती जा रही है। एआई की सुरक्षा को लेकर सबसे बड़ा सवाल उठने लगा है। इन्हीं समस्याओं से निपटने के लिए OpenAI ने साइबर सिक्योरिटी स्टार्टअप Promptfoo का अधिग्रहण करने का निर्णय लिया है। तो आइए जानते हैं इसके बारें विस्तार से।

AI की रेस के बीच OpenAI ने Promptfoo को खरीदा। जानिए यह तकनीक AI एजेंट्स की टेस्टिंग और सुरक्षा को बेहतर कैसे बनाएगी?

AI एजेंट्स की सुरक्षा जरूरी क्यों?

टेक जगत में AI एजेंट्स का रोल काफी महत्वपूर्ण हो गया है। यह कंपनियों के सिस्टम, वास्तविक डेटा, और ऑटोमेटेड टूल्स के साथ काम कर रही है। ऐसे में सुरक्षातंत्र को मजबूत करना बहुत हो गया है। आजकल Cyber Criminal के निशाने पर AI एजेंट्स है। जिसे मजबूत करना कंपनियों प्राथमिकता बन गई है। इन्हीं कारणों से AI कंपनियां अब सुरक्षा और परीक्षण तकनीकों पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं।

क्या-क्या काम करता है Promptfoo 

बता दें कि Promptfoo एक स्टार्टअप कंपनी है। यह साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में कार्य करती है। एआई सिस्टम की सुरक्षा और टेस्टिंग टूल्स मुहैय्या कराती है। यह डेवलपर्स को अलग-अलग एआई प्रॉम्प्ट, एजेंट्स का परिक्षण करने और अन्य भाषा मॉडल जैसे,ChatGPT, Claude और Gemini की क्षमता का तुलना भी कर सकती है।

READ MORE-  Bluesky CEO पद से हटीं Jay Graber, Toni Schneider संभालेंगे कमान!

OpenAI के काम में आएगी काफी तेजी

हालांकि Sam Altman ने अभी तक किसी भी तरह के वित्तीय शर्त का खुलासा नहीं किया है। लेकिन उनका कहना है कि जल्द ही Promptfoo की पूरी टीम जुड़कर एकसाथ काम करने लग जाएगी। इसे OpenAI के Frontier प्लेटफॉर्म में शामिल किया जाएगा। वहीं, Promptfoo के सीईओ Ian Webster ने कहा कि OpenAI के साथ जुड़ने के बाद इनके काम में काफी तेजी आएगी। वास्तविक दुनिया के एआई सिस्टम बनाने वाली टीम को मजबूत सुरक्षा और गवर्नेंस क्षमताएं मिलेगी।

READ MORE- Elon Musk के टेस्ट स्कोर ने IBM को भी चौंका दिया

AI रेस में आगे निकलने पर जोर

बता दें कि OpenAI की टक्कर Anthropic, Google और Meta Platforms जैसी बड़ी कंपनियों से है। ऐसे में तकनीकी रूप से स्ट्रांग होना जरूरी है। इसलिए कंपनी स्टार्टअप्स को खरीद रही है। नई तकनीक अपने से जोड़ रही है। इससे पहले Torch और Software Applications को अधिग्रहण किया जा चुका है।

इसे AI को सुरक्षित और जिम्मेदार बनाने की रणनीति की हिस्सा मान सकते हैं। क्योंकि आनेवाले समय में AI पब्लिक सेवाओं के विभिन्न कार्यों अपनी भूमिका अदा करती दिखाई दे सकती है। ऐसे में सुरक्षा काफी अहम हो जाएगा।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

AI कंप्यूटर Ventuno Q लॉन्च! खूबियां जानकर हो जाएंगे हैरान!
Previous Story

AI कंप्यूटर Ventuno Q लॉन्च! खूबियां जानकर हो जाएंगे हैरान!

Microsoft ला रहा है नया AI वाला ऑफिस प्लान
Next Story

Microsoft ला रहा है नया AI वाला ऑफिस प्लान

Latest from Artificial Intelligence

जुकरबर्ग का दावा, हर इंसान इस्तेमाल करेगा पर्सनल AI

जुकरबर्ग का दावा, हर इंसान इस्तेमाल करेगा पर्सनल AI

 क्या आने वाला समय AI का होगा? मार्क जुकरबर्ग ने दावा किया है कि पर्सनल AI एजेंट्स जल्द ही लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाएंगे।  Mark Zuckerberg: क्या आने वाले 5 साल में हर व्यक्ति के पास अपना AI असिस्टेंट होगा? Meta AI Agents को लेकर कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग ने बड़ा दावा किया है। आज तिमाही नतीजों के दौरान उन्होंने कहा कि अरबों लोग जल्द ही ऐसे AI एजेंट इस्तेमाल करेंगे, जो उनकी जरूरतों को समझेंगे और 24 घंटे उनकी मदद करेंगे।  Meta AI Agents बदलेंगे रोजमर्रा की जिंदगी  जुकरबर्ग के मुताबिक, AI एजेंट सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेंगे। ये लोगों की फाइनेंस, हेल्थ, घरेलू काम और निजी रिश्तों को बेहतर तरीके से संभालने में भी मदद करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि WhatsApp और Meta के दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म AI एजेंट्स के इस्तेमाल का बड़ा माध्यम बनेंगे।  READ MORE: क्या Meta का नया AI आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा है?  AI की दौड़ में Meta का बड़ा निवेश 
Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless

Don't Miss