Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च, Amazon पर बना बेस्टसेलर

Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च, Amazon पर बना बेस्टसेलर

4 mins read
93 views
March 28, 2026

Xiaomi Pad 8: चीन की कंपनी Xiaomi ने भारत में अपना नया टैबलेट Pad 8 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि लॉन्च के कुछ ही समय बाद यह Amazon India पर टैबलेट कैटेगरी में टॉप सेलर बन गया है। Xiaomi Pad 8 को प्रीमियम फीचर्स वाला टैबलेट बनाया गया है, जो आपकी पॉकेट पर ज्यादा भारी नहीं है।

Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च हो गया है, दमदार परफॉर्मेंस, बड़ा डिस्प्ले और लंबी बैटरी के साथ यह प्रीमियम टैबलेट किफायती कीमत में मिल रहा है।

3 वेरिएंट्स में आएगा Xiaomi Pad 8

  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, जिसकी कीमत 33,999 है।
  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज, जिसकी कीमत 36,999 है।
  • 12GB RAM + 256GB (Nano वेरिएंट) की कीमत 38,999 है

इसमें Focus Pen Pro स्टाइलस शामिल नहीं है, इसे अलग से खरीदना होगा। यह टैबलेट फिलहाल Graphite Grey कलर में Amazon India पर उपलब्ध है।

READ MORE: Polygon PoS में RPC समस्या का समाधान, नेटवर्क बना स्थिर

डिस्प्ले और डिजाइन

Xiaomi Pad 8 में 11.2-इंच का बड़ा डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 3200 x 2136 पिक्सल है। इसका पिक ब्राइटनेस 800 निट्स तक जाता है, जिससे यह अंदर और बाहर दोनों जगह इस्तेमाल के लिए अच्छा है। डिवाइस की बॉडी स्लिक और मिनिमल डिजाइन वाली है, जो इसे प्रीमियम लुक देती है। यह टैबलेट एंटरटेनमेंट और प्रोडक्टिविटी दोनों के लिए उपयुक्त है।

फोन की परफॉर्मेंस कैसी है?

Pad 8 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर है, जो फ्लैगशिप लेवल का परफॉर्मेंस देता है। Xiaomi के अनुसार, इस टैबलेट ने 2 मिलियन से ज्यादा अंक AnTuTu बेंचमार्क में हासिल किए हैं, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और भारी एप्स के लिए बेहतरीन है। टैबलेट HyperOS 3.0 पर चलता है, जिसमें Proactive HyperAI और Xiaomi डिवाइसों के बीच आसान कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं हैं।

READ MORE: इन सीक्रेट कोड्स से FREE में चेक करें ‘हेल्थ’

बैटरी और कनेक्टिविटी

Xiaomi Pad 8 में 9200mAh की बैटरी है, जो लंबे समय तक चलती है। यह 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे जल्दी चार्ज हो जाता है। कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में Wi-Fi 7 है, जो पिछले जेनरेशन की तुलना में ज्यादा तेज और स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन देता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

PS5 की कीमतों में फिर हुआ बड़ा बदलाव
Previous Story

गेमर्स को बड़ा झटका, जानें PS5 और PS5 Pro की नई कीमत

iPhone यूजर्स की बल्ले-बल्ले! अब चला सकेंगे डबल WhatsApp अकाउंट
Next Story

iPhone यूजर्स की बल्ले-बल्ले! अब चला सकेंगे डबल WhatsApp अकाउंट

Latest from Gadgets

Don't Miss