TRON के फाउंडर जस्टिन सन की सख्त चेतावनी

9 mins read
245 views
March 10, 2026

TRON Security Warning: क्रिप्टो दुनिया के जाने-माने कारोबारी और TRON ब्लॉकचेन के फाउंडर जस्टिन सन ने हाल ही में एक सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई भी व्यक्ति उनके प्लेटफॉर्म या इकोसिस्टम का इस्तेमाल गैरकानूनी कामों के लिए करता है, तो उसके खिलाफ तुरंत और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जस्टिन सन ने साफ कहा है कि TRON इकोसिस्टम में किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। SEC केस खत्म होने के बाद कंपनी अब सुरक्षा और नियमों पर ज्यादा ध्यान दे रही है।

जस्टिन सन ने X पर एक पोस्ट में कहा कि उनकी कंपनियां इस समय कुछ आंतरिक सुरक्षा और साइबर खतरे से जुड़े मामलों को देख रही हैं इसलिए अब कंपनी ऐसे मामलों को लेकर पहले से ज्यादा सतर्क हो गई है।

गैरकानूनी कामों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

जस्टिन सन ने साफ शब्दों में कहा कि उनकी कंपनी का गैरकानूनी गतिविधियों के लिए बिल्कुल भी सहनशील रवैया नहीं है। यानी अगर कोई भी व्यक्ति कंप्यूटर सिस्टम में अवैध तरीके से घुसने, सिस्टम पर गैरकानूनी कंट्रोल करने, गबन, रिश्वतखोरी या धोखाधड़ी जैसे कामों में शामिल पाया जाता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां सिर्फ कंपनी के लिए ही नहीं बल्कि यूजर्स और डिजिटल संपत्ति की सुरक्षा के लिए भी खतरा होती हैं। अगर कोई व्यक्ति कंपनी या उसके यूजर्स को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, तो कंपनी कानूनी रास्ता अपनाएगी और संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर कार्रवाई करेगी।

SEC केस का हुआ अंत

जस्टिन सन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में उनका एक बड़ा कानूनी मामला खत्म हुआ है। अमेरिका की वित्तीय नियामक संस्था U.S. Securities and Exchange Commission ने 5 मार्च को उनके खिलाफ चल रहा पुराना केस बंद कर दिया। इस केस में TRON Foundation और BitTorrent Foundation भी शामिल थे। समझौते के तहत Rainberry Inc. को 10 मिलियन डॉलर का सिविल जुर्माना भरना होगा। हालांकि, इस समझौते में जस्टिन सन और उनकी कंपनियों ने न तो आरोपों को स्वीकार किया और न ही उन्हें गलत बताया।

READ MORE: दिल्ली में नकली USDT गिरोह गिरफ्तार, 2 बाइक जब्त

टोकन प्रमोशन और अन्य आरोप

SEC ने पहले जस्टिन सन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इनमें TRX और BTT टोकन की बिना रजिस्ट्रेशन बिक्री, वॉश ट्रेडिंग और मशहूर लोगों से टोकन प्रमोशन करवाने जैसे आरोप शामिल थे। इन प्रमोशन्स में सिंगर एकॉन, एक्ट्रेस लिंडसे लोहान और यूट्यूबर जेक पॉल  जैसे नाम भी सामने आए थे। जस्टिन सन का कहना था कि वह अमेरिकी नागरिक नहीं हैं और जिन गतिविधियों की जांच की जा रही थी, उनमें से ज्यादातर अमेरिका के बाहर हुई थीं।

READ MORE: Kalshi CEO ने Iran मार्केट विवाद पर दिया जवाब

TRX होल्डिंग्स भी बढ़ा रही है कंपनी

कानूनी मामलों के अलावा कंपनी अपनी क्रिप्टो होल्डिंग्स भी बढ़ा रही है। 9 मार्च को Tron Inc. ने करीब 173,514 TRX टोकन खरीदे। इसकी औसत कीमत लगभग 0.2882 डॉलर बताई गई। इस खरीद के बाद कंपनी के पास कुल 685.6 मिलियन TRX टोकन हो गए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 197.67 मिलियन डॉलर आंकी जा रही है।

फिलहाल, जस्टिन सन का कहना है कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता यूजर्स की सुरक्षा, पारदर्शिता और नियमों का पालन करना है। हालांकि, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि क्रिप्टो जैसी कम नियमों वाली दुनिया में इतनी बड़ी ताकत एक ही व्यक्ति के पास होना भविष्य में जोखिम भी पैदा कर सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

ChatGPT सर्च के बाद दो छात्राओं की मौत, एलन मस्क ने दिया जवाब
Previous Story

ChatGPT सर्च के बाद दो छात्राओं की मौत, एलन मस्क ने दिया जवाब

AI कंप्यूटर Ventuno Q लॉन्च! खूबियां जानकर हो जाएंगे हैरान!
Next Story

AI कंप्यूटर Ventuno Q लॉन्च! खूबियां जानकर हो जाएंगे हैरान!

Latest from Cryptocurrency

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)
ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

क्या एक क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे ASEAN में कारोबार हो सकेगा? Binance के CZ ने साझा ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ सिस्टम की मांग उठाई है।  Cryptocurrency News: क्या एक ही क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में कारोबार संभव होगा? Binance के संस्थापक चांगपेंग झाओ (CZ) ने ASEAN देशों के लिए ऐसा ही एक साझा सिस्टम बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने 2026 ASEAN Tech Summit में ‘क्रिप्टो रेगुलेटरी पासपोर्ट’ की वकालत की।  Binance के CZ का ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ प्रस्ताव  CZ के मुताबिक, अगर किसी ASEAN देश में किसी क्रिप्टो कंपनी को लाइसेंस मिलता है, तो उसे दूसरे सदस्य देशों में भी मान्यता मिलनी चाहिए। इससे कंपनियों को हर देश में अलग-अलग लाइसेंस लेने की जरूरत कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों की लाइसेंस प्रक्रिया और नियम क्रिप्टो कंपनियों के विस्तार को मुश्किल बनाते हैं। साझा व्यवस्था से कंपनियों की संचालन लागत घट सकती है और डिजिटल एसेट सेक्टर को तेजी मिल सकती है।  700 मिलियन लोगों का बड़ा बाजार  ASEAN क्षेत्र में करीब 700 मिलियन लोगों की आबादी है। इसमें इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट को लेकर नियम तेजी से विकसित हो रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग लाइसेंसिंग सिस्टम कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।  READ MORE: CLARITY Act पर न्यूयॉर्क AG का हमला, सीनेट को दी चेतावनी  यूरोप के पासपोर्ट सिस्टम जैसा मॉडल 

Don't Miss