Meta को टक्कर देगा Rokid का स्मार्ट चश्मा, दाम भी कम

7 mins read
18 views
January 9, 2026

Rokid Style smart glasses: स्मार्ट ग्लासेस की दुनिया में अब तक Meta का दबदबा रहा है। लेकिन यह शायद खत्म हो जाएगी। क्योंकि Rokid ने Smart Glasses की क्षेत्र में जबरदस्त तरीके से एंट्री लगाई है। CES 2026 में Rokid ने अपने Rokid Style स्मार्ट ग्लासेस पेश किए हैं। जो कम कीमत में AI और वियरेबल कंट्रोल का नया अनुभव देने का दावा करते हैं।

Meta से सस्ता, जबरदस्त फीचर्स से भरपूर स्मार्ट ग्लास Rokid Style में मिलेगा AI सपोर्ट सहित बहुत सारी जरूरी सुविधाएं…जानिए विस्तार से।

Mudra के साथ साझेदारी, नया कंट्रोल एक्सपीरियंस

Rokid ने इस बार Mudra के साथ हाथ मिलाया है। Mudra Link न्यूरल रिस्टबैंड के लिए जाना जाता है। इस सेटअप में स्मार्ट ग्लासेस AI और कैमरा फीचर्स को संभालते हैं। वहीं, रिस्टबैंड न्यूरल सिग्नल्स के जरिए कंट्रोल की सुविधा देता है। नतीजा यह है कि यूजर बिना हाथ लगाए डिवाइस को कंट्रोल कर सकता है।

बिना स्क्रीन के स्मार्ट डिजाइन

Rokid Style का डिजाइन बिल्कुल अलग रखा गया है। इनमें कोई AR डिस्प्ले या स्क्रीन नहीं दी गई है। कंपनी ने इन्हें ऐसे यूजर्स के लिए बनाया है। जो पूरे दिन पहनने लायक हल्के स्मार्ट ग्लासेस चाहते हैं। जिनकी जरूरतें वॉयस, ऑडियो और कैमरा तक ही सीमित हैं।

READ MORE: OnePlus का नया मॉडल…कम दाम में दमदार धमाका!

एक नहीं, कई AI असिस्टेंट

आमतौर पर जहां कई कंपनियां यूजर्स को एक ही AI असिस्टेंट तक सीमित रखती हैं। वहीं, Rokid Style में ChatGPT और DeepSeek जैसे AI इंजन उपलब्ध हैं। इसके अलावा, ये स्मार्ट ग्लासेस Google Maps से नेविगेशन देता है। Microsoft AI Translation से रियल-टाइम ट्रांसलेशन जैसी सुविधाएं भी देते हैं।

डुअल चिप टेक्नोलॉजी से बेहतर परफॉर्मेंस

अंदर की बात करें तो Rokid ने परफॉर्मेंस और बैटरी के बीच अच्छे तालमेल बिठाने के लिए डुअल चिप सिस्टम अपनाया है। हल्के कामों के लिए NXP RT600 चिप और भारी AI व इमेजिंग टास्क के लिए Qualcomm AR1 चिप दी गई है। कंपनी का कहना है कि इससे सामान्य इस्तेमाल में लगभग 12 घंटे तक बैटरी चल जाती है।

READ MORE: अब सवाल पूछिए, जवाब पाइए…Gmail में आया AI Overview Search

कंटेंट क्रिएटर्स के लिए खास कैमरा

Rokid Style में दिया गया 12MP Sony कैमरा केवल फोटो तक सीमित नहीं है। ये अलग-अलग स्तिथियों में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। जिससे कंटेंट क्रिएटर्स को ज्यादा सुविधा मिलती है। हालांकि, एक बार में लगातार 10 मिनट तक ही वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है।

कम वजन, पर्सनलाइज्ड लुक

इसे महज 38.5 ग्राम वजन का बताया जा रहा है। ये Smart Glasses लंबे समय तक पहनने में आरामदायक हैं। इसके अलावे Rokid ने स्टाइल पर भी विशेष ध्यान दिया है। यूजर्स प्रिस्क्रिप्शन लेंस, ट्रांजिशन लेंस और अलग-अलग फ्रेम स्टाइल चुन सकते हैं।

कीमत और उपलब्धता

Rokid Style की बिक्री 19 जनवरी से शुरू होगी। इसकी शुरूआती कीमत 299 डॉलर रखी गई है जो तय वर्तमान में 379 डॉलर कीमत वाले Meta Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेस की तुलना में यह काफी कम है। वहीं, भारतीय मुद्रा में यह करीब 24800 में उपलब्ध हो सकता है।

कुल मिलाकर Rokid का लक्ष्य टेक जगत में बने रहना नहीं, कम कीमतों में ज्यादा लोगों तक पहुंचाना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

ब्रिटेन में X हुआ बैन! Musk की बढ़ी टेंशन

Next Story

ECC छोड़कर पूर्व Zcash टीम ने पेश किया CashZ वॉलेट

Latest from Tech News

Don't Miss