Apple ने 50 साल पर दिया अजीब गिफ्ट, इंटरनेट पर हंस रहे लोग

5 mins read
82 views
April 1, 2026

Apple 50th Anniversary: Apple 1 अप्रैल को अपनी 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर कंपनी ने पहले से ही बड़े स्तर पर जश्न शुरू कर दिया है। हाल ही में Apple Park में कर्मचारियों के लिए एक प्राइवेट कॉन्सर्ट रखा गया, जिससे पूरा माहौल खास बन गया।

Apple ने अपनी 50वीं सालगिरह को खास बनाने के लिए कर्मचारियों को स्पेशल गिफ्ट दिए और बड़े इवेंट्स आयोजित किए हैं।

कर्मचारियों को मिला खास गिफ्ट पैक

Apple ने अपने कर्मचारियों को एक स्पेशल गिफ्ट पैकेज भी दिया है। इसमें टी-शर्ट, एक लिमिटेड एडिशन पोस्टर और एक एनामेल पिन शामिल हैं। इन सभी पर Apple की पुरानी रेनबो कलर डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। पैकेज के साथ एक संदेश भी दिया गया, जिसमें लिखा है 1976-2026. Apple के 50 साल। हमारी विरासत के इंद्रधनुषी रंगों से प्रेरित और हाथों से तैयार। इसके अलावा, ‘‘50 Years of Thinking Different’ टैगलाइन भी दिया है, जिसे टीम कुक ने इस खास मौके पर इस्तेमाल किया है।

सोशल मीडिया पर चर्चा

Apple के इस गिफ्ट पैक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गई हैं। कई लोगों ने इसे शेयर किया है, जिससे यह चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, इस गिफ्ट को लेकर यूजर्स की अलग-अलग राय सामने आई है।

READ MORE: YouTube Music, Apple Music या Spotify कौन है आपके लिए बेस्ट

पहले भी हुए बड़े इवेंट

यह पहली बार नहीं है जब Apple ने इतने बड़े स्तर पर सेलिब्रेशन किया है। पिछले महीने न्यूयॉर्क के ग्रेंड सेंट्रल में एलिसिया कीस के साथ एक कॉन्सर्ट हुआ था। अब Apple Park में पॉल मेक कार्टनी का शो इस सीरीज का हिस्सा है।

READ MORE: Airtel यूजर्स के लिए Good News, मिलेगा फ्री Apple Music

50 साल का सफर

Apple की आधिकारिक 50वीं सालगिरह 1 अप्रैल को पूरी होगी। इसके साथ Apple Music पर एक खास प्लेलिस्ट भी जारी की गई है, जिसे पार्कर ऑर्टोलानी ने तैयार किया है। Apple की शुरुआत 1 अप्रैल 1976 को स्टीव जॉब्स, स्टीव वॉज़निएक और रोनाल्ड वेन ने की थी। तब से लेकर आज तक यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक बन चुकी है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Bitcoin 72,000 डॉलर के पार
Previous Story

क्या Bitcoin बदल देगा बॉन्ड मार्केट? Moody’s ने दिया बड़ा रेटिंग फैसला

क्या आपका डेटा भी सुरक्षित नहीं? Perplexity AI पर केस दर्ज
Next Story

क्या आपका डेटा भी सुरक्षित नहीं? Perplexity AI पर केस दर्ज

Latest from Latest news