ECC छोड़कर पूर्व Zcash टीम ने पेश किया CashZ वॉलेट

6 mins read
380 views
January 9, 2026

Crypto Wallet Launch: पूर्व Zcash डेवलपर्स अब अपनी नई कंपनी CashZ के तहत काम को relaunch करने जा रहे हैं। यह कदम Zcash प्रोजेक्ट के लिए एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव है। यह टीम पहले Electric Coin Company में काम करती थी और अब Zashi वॉलेट के कोडबेस का इस्तेमाल करते हुए नया वॉलेट पेश करेगी।

पूर्व Zcash डेवलपर्स ने CashZ वॉलेट लॉन्च करने की घोषणा की। टीम ने ECC से इस्तीफा देकर स्वतंत्र रूप से प्राइवेसी ओरिएंटेड टूल्स पर काम जारी रखने का फैसला किया है।

CashZ का गठन और Ex Zcash डेवलपर्स

8 जनवरी को पूर्व ECC के CEO जोश स्विहार्ट ने CashZ की घोषणा की। यह नई फॉर प्रॉफिट स्टार्टअप उसी टीम द्वारा बनाई गई है जिन्होंने Zashi वॉलेट विकसित किया और हाल ही में प्रोटोकॉल अपग्रेड में योगदान दिया। इससे एक दिन पहले, Zcash डेवलपर्स ने ECC से सामूहिक इस्तीफा दिया है। उनका उद्देश्य स्वतंत्र रूप से प्राइवेसी-ओरिएंटेड टूल्स पर काम जारी रखना था।

टीम ने ECC छोड़ने का कारण Bootstrap बोर्ड द्वारा किए गए गवर्नेंस बदलाव बताए। Swihart ने इसे constructive discharge कहा और बताया कि बोर्ड के बदलावों के कारण डेवलपर्स का काम करना मुश्किल हो गया।

Zcash प्रोटोकॉल और CashZ का भविष्य

डेवलपर्स ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने Zcash को पूरी तरह से नहीं छोड़ा। Zcash का प्रोटोकॉल अभी भी ओपन सोर्स है और टीम Zcash टूल्स पर काम जारी रखेगी। CashZ वॉलेट, Zashi का विस्तार होगा और मौजूदा यूजर्स इसे आसानी से migrate कर पाएंगे। कंपनी ने पब्लिक वेटलिस्ट भी लॉन्च कर दी है, जिससे लॉन्च जल्दी और सुचारू रूप से होगा।

READ MORE: Hong Kong का नया कदम! बीमा कंपनियों को क्रिप्टो में निवेश की अनुमति

संगठनात्मक बदलाव का महत्व

यह विभाजन Zcash और अन्य क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स में गवर्नेंस और संगठन संरचना पर बहस को फिर से शुरू कर रहा है। Swihart के अनुसार, nonprofit मॉडल निर्णय प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं, जबकि स्टार्टअप संरचना तेज और लचीली होती है। टीम ने बताया कि यह केवल स्ट्रक्चरल बदलाव है, मिशन वही है निजी डिजिटल पेमेंट।

READ MORE: क्रिप्टो यूजर्स सावधान! नया MetaMask फिशिंग स्कैम

बाजार पर प्रभाव

इस खबर के बाद निवेशकों में शुरुआती भ्रम देखा गया। सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने के कारण ZEC की कीमत में थोड़ी गिरावट आई। बाद में डेवलपर्स ने साफ किया कि Zcash का विकास जारी रहेगा। खबर लिखने तक Zcash 433.12 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था, 24 घंटे में 6.73% की गिरावट के साथ, ट्रेडिंग वॉल्यूम 1.41 बिलियन डॉलर और मार्केट कैप लगभग 7.13 बिलियन डॉलर है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Meta को टक्कर देगा Rokid का स्मार्ट चश्मा, दाम भी कम

Apple ने जारी किया Tim Cook का 2025 वेतन
Next Story

Apple ने जारी किया Tim Cook का 2025 वेतन

Latest from Cryptocurrency

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX के शेयरों में गिरावट के बीच Hyperliquid पर ट्रेडिंग मजबूत, जानें कैसे 170 मिलियन डॉलर का Open Interest निवेशकों की दिलचस्पी दिखा रहा है।   Hyperliquid SpaceX Perpetuals: क्या SpaceX के शेयरों में गिरावट के बावजूद निवेशकों की दिलचस्पी कम हुई है? ताजा आंकड़े कुछ और ही कहानी कहते हैं। Hyperliquid पर SpaceX से जुड़े perpetual futures contract में Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर बना हुआ है। यह दिखाता है कि Nasdaq पर लिस्टेड कंपनी के शेयर शुरुआती ऊंचाई से नीचे आने के बाद भी ट्रेडर्स synthetic exposure में लगातार रुचि दिखा रहे हैं।  SpaceX शेयर गिरा, लेकिन Hyperliquid पर ट्रेडिंग जारी  Hyperliquid का xyz contract असली SpaceX शेयर खरीदे बिना उसकी कीमत पर ट्रेडिंग का मौका देता है। SpaceX ने 12 जून 2026 को अपना IPO 135 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर पेश किया था। लिस्टिंग के पहले दिन शेयर करीब 161 डॉलर पर बंद हुआ। इसके बाद शेयर की कीमत में गिरावट आई। हाल में यह 110 डॉलर के मध्य में कारोबार करता दिखा, जबकि पोस्ट-IPO निचला स्तर करीब 111 डॉलर रहा। Hyperliquid पर synthetic perpetual contract भी करीब 116 डॉलर के आसपास दिखा। इसके बावजूद Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर पर बना हुआ है। IPO के आसपास कई प्लेटफॉर्म पर कुल Open Interest 250 मिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच गया था।  IPO से पहले ही शुरू हो गई थी SpaceX की जोरदार ट्रेडिंग  Hyperliquid पर SpaceX का Perpetual Market मई 2026 के मध्य में HIP-3 framework के तहत शुरू हुआ था। इसे Trade.xyz जैसे builders ने लॉन्च किया। इसका मकसद निवेशकों को SpaceX की कीमत पर लगातार 24/7 ट्रेडिंग का विकल्प देना था। IPO से पहले contract की कीमत कई बार IPO reference

𝗔𝟭𝟲𝗭 का बड़ा दावा, 𝗖𝗟𝗔𝗥𝗜𝗧𝗬 𝗔𝗰𝘁 से 𝗫𝗥𝗣 को मिलेगा फायदा

XRP Price Prediction: क्या अमेरिका में नए क्रिप्टो कानून से XRP और पूरे डिजिटल एसेट बाजार की तस्वीर बदल सकती है? A16Z के सरकारी मामलों के प्रमुख ने हाल ही में एक चर्चा में कहा कि CLARITY Act के लागू होने से क्रिप्टो बाजार में संस्थागत निवेश की बड़ी लहर आ सकती है। उनका मानना है कि स्पष्ट नियम निवेशकों को लंबे समय के लिए बाजार में उतरने का भरोसा देंगे।  CLARITY Act से क्यों बढ़ेगा बाजार का भरोसा?  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, नियामकीय स्पष्टता सिर्फ नियम तय नहीं करती। यह वित्तीय संस्थानों को यह संकेत भी देती है कि सरकार ने किसी क्षेत्र को लेकर लंबी अवधि की नीति तय कर ली है। उन्होंने GENIUS Act का उदाहरण दिया। इस कानून के बाद स्टेबलकॉइन सेक्टर में नए नियम और मानक स्पष्ट हुए। इसके बाद स्टार्टअप्स और पारंपरिक वित्तीय संस्थानों की स्टेबलकॉइन में दिलचस्पी बढ़ी। उनका कहना है कि बड़े संस्थागत निवेशक ऐसे बाजार से दूरी बनाते हैं, जहां कानून या नियम अचानक बदल सकते हैं। स्पष्ट कानून इस अनिश्चितता को कम कर सकता है।  XRP को कैसे मिल सकता है फायदा?  चर्चा में XRP भी खास फोकस में रहा। XRP को लेकर अमेरिकी नियामकीय स्थिति पहले से दूसरे कई डिजिटल एसेट्स की तुलना में स्पष्ट मानी जाती है। कार्यकारी के अनुसार, CLARITY Act पास होने पर इसकी स्थिति को संघीय स्तर पर और मजबूती मिल सकती है।   Digital Asset Investor ने कहा कि कानून बनने से बड़ी वित्तीय संस्थाओं के लिए XRP को एक अनुपालन योग्य और इस्तेमाल करने योग्य एसेट के रूप में देखना आसान हो सकता है। हालांकि, सिर्फ कानून पास होना पर्याप्त नहीं होगा। इसके बाद नियामकों को नए नियम और औपचारिक दिशानिर्देश तैयार करने होंगे। तभी कानून को व्यवहार में पूरी तरह लागू किया जा सकेगा।  संस्थागत निवेश में आ सकता है बड़ा उछाल  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, बड़ी पारंपरिक वित्तीय कंपनियां काफी समय से क्रिप्टो बाजार पर नजर रख रही हैं। लेकिन स्पष्ट संघीय नियमों की कमी के कारण उन्होंने बड़े स्तर पर पूंजी लगाने से परहेज किया है। GENIUS Act के बाद स्टेबलकॉइन बाजार में बढ़ी संस्थागत भागीदारी को वह एक उदाहरण मानते हैं। इसी तरह CLARITY Act लागू होने पर क्रिप्टो और ब्लॉकचेन सेक्टर में निवेश तेजी से बढ़ सकता है।  उन्होंने संभावित बदलाव को ‘Absolute

Don't Miss