क्या सुरक्षित है आपका निवेश? 52M क्रिप्टो चोरी ने उठाए सवाल

क्या सुरक्षित है आपका निवेश? 52M क्रिप्टो चोरी ने उठाए सवाल

7 mins read
62 views
April 1, 2026

Crypto Hacks March: 2026 में क्रिप्टो मार्केट को बड़ा झटका लगा है। इस महीने 20 अलग-अलग हैकिंग घटनाओं में करीब 52 मिलियन डॉलर की चोरी हुई है। यह फरवरी के 26.5 मिलियन डॉलर का लगभग दोगुना है। सिक्योरिटी फर्म PeckShieldAlert ने इसे Shadow Contagion खतरा बताया है।

मार्च में क्रिप्टो मार्केट में हैकिंग के 20 मामलों में 52 मिलियन डॉलर की चोरी हुई, वॉलेट हैक और फिशिंग स्कैम सबसे बड़े खतरे बनकर सामने आए हैं।

सबसे बड़े हमले कहां हुए

इस महीने ResolvLabs को सबसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। AWS KMS में मौजूद एक खामी के कारण, 80 मिलियन USR टोकन्स का ‘इंफिनिटी मिंट’ हो गया, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 25 मिलियन डॉसक का नुकसान हुआ। इसके बाद टोकन की कीमत 80% तक गिर गई, जिससे MorphoBlue, Euler और Fluid जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी असर पड़ा। Venus प्लेटफॉर्म भी हमले का शिकार हुआ, जहां ऑन-चेन और ऑफ-चेन एक्सप्लॉइट के जरिए 2.18 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ।

 

सोशल इंजीनियरिंग स्कैम भी बढ़े

मार्च में सोशल इंजीनियरिंग हमलों में भी तेजी देखी गई है। एक Kraken यूजर को 18.2 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ, जबकि Sillytuna से जुड़े मामले में करीब 24 मिलियन डॉलर की चोरी हुई। इन हमलों में लोगों को धोखे से जानकारी लेकर पैसे निकाले जाते हैं।

वॉलेट और फिशिंग सबसे बड़ा खतरा

CertiK की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च में कुल 59.5 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ, लेकिन इसमें से सिर्फ 21,912 डॉलर ही वापस मिल पाए। सबसे ज्यादा नुकसान वॉलेट हैकिंग से हुआ, जो 26.8 मिलियन डॉलर था। इसके बाद, फिशिंग स्कैम के कारण 21.4 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। कुल मिलाकर, इन दोनों की वजह से कुल नुकसान का 80% से ज़्यादा हिस्सा हुआ।

DeFi प्लेटफॉर्म भी सुरक्षित नहीं

DeFi प्लेटफॉर्म्स को इस महीने 32.8 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। यह दिखाता है कि स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स में अभी भी जोखिम मौजूद है। वहीं, सोशल इंजीनियरिंग हमलों से करीब 18 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ।

READ MORE: Sberbank करेगा DeFi में एंट्री, क्रिप्टो को लेकर बढ़ी दिलचस्पी

पहले भी बढ़ चुका है खतरा

जनवरी में भी बड़े हमलों की खबरें सामने आईं, जिनमें कुल नुकसान 370.3 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया। इस नुकसान का ज़्यादातर हिस्सा टारगेटेड स्कैम की वजह से हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में गैर-कानूनी क्रिप्टो गतिविधियों में काफी तेजी देखने को मिली। ऐसे एड्रेस पर 154 बिलियन डॉलर से ज्यादा की राशि पहुंची, जो पिछले साल से 162% ज्यादा है। इसमें स्टेबलकॉइन का हिस्सा 84% रहा, क्योंकि इन्हें आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है।

READ MORE: क्रिप्टो मार्केट में हड़कंप, अमेरिका ने 10 अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

ये आंकड़े बताते हैं कि क्रिप्टो बाजार में जोखिम तेज़ी से बढ़ रहे हैं। निवेशकों और प्लेटफॉर्मों को अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ऐसी हमलों से बचाव के लिए मज़बूत सुरक्षा और सतर्कता ही सबसे प्रभावी उपाय हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

क्रिप्टो मार्केट में हड़कंप, अमेरिका ने 10 अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

टेक दुनिया में Nothing की एंट्री, बनाएगा AI स्मार्ट ग्लासेस
Next Story

टेक दुनिया में Nothing की एंट्री, बनाएगा AI स्मार्ट ग्लासेस

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss