Google पर क्या-क्या सर्च करते हैं पाकिस्तानी, जानकर छूट जाएगी हंसी

6 mins read
980 views
Google
December 11, 2024

Google ने अपना Year In Search 2024 की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट से पता चला है कि पाकिस्तान लोग सबसे ज्यादा क्या सर्च करते हैं।

Pakistani People Search Topic In Google 2024 : Google ने हाल ही में अपना Year In Search 2024 की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में जानकारी दी गई है कि अलग-अलग देशों में लोगों ने क्या-क्या सबसे ज्यादा सर्च किया। बता दें कि भारत में लोगों ने जहां IPL, T20 World Cup, Olympics जैसे टॉपिक्स में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है तो वहीं पाकिस्तान में लोगों ने अजीबो गरीब चीजें सर्च की है। पाकिस्तान ने ऐसी-ऐसी चीजें सर्च की है, जिसे जानकर आपको हंसी आ जाएगी। पाकिस्तान ने सर्च रिजल्ट में How To सेक्शन बनाया है, जहां बताया गया कि लोगों ने Google से क्या- क्या पूछा है। पाकिस्तान में top 2 में से एक टॉपिक सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। दादी की मौत से पहले लखपति कैसे बनें।

Google पर सर्च किया मतदान केंद्र

पाकिस्तान में 2024 की शुरुआत में चुनाव हुए थे, जिसमें शाहबाज शरीफ राष्ट्रपति चुने गए थे। ऐसे में पाकिस्तानियों ने Google पर मतदान केंद्रों के बारे में खूब सर्च किया। उन्होंने नजदीकी मतदान केंद्र का पता लगाने के लिए मतदान केंद्र का पता लिखा।

दादी के मरने से पहले लखपति कैसे बनें

पाकिस्तानियों ने Google search पर सबसे ज्यादा अजीब टॉपिक सर्च किया था। पाकिस्तानियों ने Google पर सर्च किया कि ‘दादी के मरने से पहले लखपति कैसे बनें’। आपको बता दें, ‘दादी के मरने से पहले लखपति कैसे बनें’ एक Netflix मूवी है, जो अप्रैल में रिलीज हुई थी। यह थाईलैंड की मूवी है, जिसे पाकिस्तान में काफी पसंद किया गया।

यूज कार को कैसे खरीदें

सबको मालूम है कि पाकिस्तान में कारों के रेट काफी ज्यादा हैं। अगर कोई अच्छी कार खरीदना चाहता है तो उसे 50 लाख पाकिस्तानी रुपये से ज्यादा खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में लोग सेकंड हैंड कार ही खरीदना पसंद करते हैं। वहीं, लोगों ने इसके बारे में Google पर भी सर्च किया है।

बिना पैसे निवेश किए कैसे कमाएं

पाकिस्तानी लोगों के इस सर्च से पता चलता है कि वहां के लोग बिना पैसा लगाए लखपति-करोड़पति बनना चाहते हैं। ऐसे में वहां के लोगों ने Google पर सर्च किया कि बिना पैसा लगाएं पैसे कैसे कमाएं जाएं।

YouTube पर कैसे डाउनलोड करें वीडियो

YouTube पर वीडियो डाउनलोड करने का कोई ऑप्शन नहीं है। ऐसे में पाकिस्तान के लोगों ने Google से पूछा कि पीसी पर यूट्यूब वीडियो कैसे डाउनलोड करें।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Facebook
Previous Story

ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचाएगा Facebook, शुरु किया ये प्रोग्राम

Google Search
Next Story

Google या Open AI? क्या है दोनों में अंतर, किसमें मिल रहे ज्यादा फीचर्स

Latest from Latest news

Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 
Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

दिवाली 2025 के लिए 10,000 रुपये तक के बेस्ट टेक गिफ्ट्स! Realme, Marshall, Noise और और भी कई शानदार गैजेट्स जो म्यूजिक, फिटनेस और स्मार्ट उपयोग के लिए परफेक्ट हैं।  Diwali tech gifts 2025: दिवाली का त्योहार आ चुका है और यह समय है अपने परिवार और दोस्तों को कुछ खास और मजेदार टेक गिफ्ट्स देकर खुश करने का। हर साल, लोग गिफ्ट्स के लिए बहुत खर्च कर देते हैं, लेकिन इस साल आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी शानदार गैजेट्स पा सकते हैं। Amazon पर कई ऐसे गैजेट्स उपलब्ध हैं जो उपयोगी, मजेदार और स्टाइलिश हैं।  चाहे वह वायरलेस ईयरबड्स हों, ब्लूटूथ स्पीकर्स, स्मार्टवॉच या बजट स्मार्टफोन ये सभी गैजेट्स आपकी दिवाली को और भी मजेदार और यादगार बना सकते हैं। नीचे हमने 10,000 रुपये के भीतर के टॉप गैजेट्स की पूरी लिस्ट बनाई है।  Marshall Minor IV वायरलेस ईयरबड्स  Marshall Minor IV ईयरबड्स में शानदार Marshall साउंड क्वालिटी दी गई है। यह ईयरबड्स 30 घंटे से अधिक का प्लेबैक समय देते हैं, साथ में वाटर रेजिस्टेंस और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है। इनमें टच कंट्रोल, ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और ऐप के जरिए साउंड कस्टमाइजेशन मिलता है। OTA अपडेट और रिप्लेसेबल पार्ट्स इसे लंबा और टिकाऊ बनाते हैं। यदि आप म्यूजिक और पॉडकास्ट सुनना पसंद करते हैं, तो ये ईयरबड्स परफेक्ट हैं।  Titan Celestor AMOLED स्मार्टवॉच  Titan Celestor में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 750 निट्स की ब्राइटनेस और कस्टमाइजेबल वॉच फेस मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच आउटडोर एक्टिविटी के लिए पूरी तरह फिट है। इसमें GPS, अल्टीमीटर, बैरोमीटर और कॉम्पास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, BT कॉलिंग, AI वॉइस असिस्टेंट, SOS अलर्ट और 100+ स्पोर्ट्स मोड इसे एडवेंचर और फिटनेस के लिए बढ़िया बनाते हैं। इसकी स्विम मोड, लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूल–टोन स्ट्रैप इसे स्टाइलिश भी बनाते हैं।  Realme NARZO 80

Don't Miss