YouTube Premium

YouTube के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप

4 mins read
1.7K views
December 9, 2024

अगर आप भी सिर्फ YouTube को वीडियो देखने के लिए चलाते हैं और आपको इसके फायदे नहीं पता हैं तो यह आपके लिए नुकसान हो सकता है।

YouTube Premium Benefits : YouTube को चलाने वाले दुनिया भर में एक अरब से भी ज्यादा यूजर हैं। YouTube  लोगों के लिएपूरी तरह से फ्री है, इसलिए आप सोच सकते हैं कि इस पर पैसे क्यों खर्च करने चाहिए, लेकिन आपको एक बात नहीं पता होगी कि YouTube प्रीमियम न सिर्फ आपको वीडियो देखने का विज्ञापन-मुक्त अनुभव देता है, बल्कि इसके कई ऐसे फायदे भी हैं जो आपके वीडियो स्ट्रीमिंग अनुभव को और भी बेहतर बनाते हैं।

YouTube के इन 5 फायदों को शायद ही आप जानते होंगे। ज्यादातर लोग YouTube पर सिर्फ मुफ्त वाली चीजों पर ही ध्यान देते हैं, लेकिन इसके कई फायदे भी हैं, जिसके बारे में आपको जानना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं क्या हैं वो 5 फायदें।

एड-फ्री एक्सपीरियंस

YouTube Premium का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको वीडियो देखने के दौरान किसी भी प्रकार के कोई एड नहीं मिलेगा, जिससे आप बिना रुकावट के अच्छी तरह से वीडियो को देख सकेंगे।

ऑफलाइन डाउनलोड

आप ऑफलाइन वीडियो को देखने के लिए अपने पसंदीदा वीडियो और प्लेलिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा तब काम आएगी जब आपके पास इंटरनेट कनेक्शन न हो।

बैकग्राउंड प्ले

YouTube प्रीमियम में बैकग्राउंड प्ले फीचर है जो आपको अपने फोन पर दूसरे ऐप इस्तेमाल करते समय या स्क्रीन बंद होने पर भी वीडियो और म्यूजिक चलाने की सुविधा देता है। जैसे की आप WhatsApp इस्तेमाल करते समय YouTube चला सकते हैं।

YouTube Music Premium

YouTube Premium के साथ आपको YouTube Music Premium की सुविधा भी मिलेगी। इससे आपको ऐड-फ्री सॉन्ग स्ट्रीमिंग, ऑफलाइन सॉन्ग और हाई-क्वालिटी ऑडियो का लाभ भी मिलेगा।

एक्सक्लूसिव कंटेंट

YouTube प्रीमियम यूजर प्रीमियम शो और मूवी देख सकते हैं, जिन्हें YouTube Originals कहा जाता है। ये कंटेंट सिर्फ प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए ही उपलब्ध है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Maha Kumbh 2025
Previous Story

महाकुंभ 2025 में AI टेक्नोलॉजी, जानें क्या-क्या काम करेगा

Microsoft
Next Story

Microsoft के इस बदलाव के कारण बदलना पड़ेगा अपना कंप्यूटर

Latest from Latest news

Perplexity पर्सनल कंप्यूटर फाइल्स, ऐप्स और वॉयस कमांड के साथ काम कर सकता है, जानें इसके खास फीचर्स।

AI का अगला लेवल Perplexity पर्सनल कंप्यूटर Mac यूजर्स के लिए लॉन्च!

Perplexity Personal Computer: एआई  असिस्टेंट नहीं, पूरा वर्कफ्लो मैनेजर समझिए। जी हां, Perplexity AI ने Mac यूजर्स के लिए एक जबरदस्त टूल लॉन्च किया है। यह सवाल- जवाब देने के साथ-साथ पूरे डिजिटल वर्कफ्लो को संभालने के लिए डिजाइन किया

Don't Miss