Google Search

Google या Open AI? क्या है दोनों में अंतर, किसमें मिल रहे ज्यादा फीचर्स

5 mins read
3K views
December 11, 2024

सर्च इंजन में Google पूरी दुनिया में आगे है, लेकिन जब से Open AI का सर्च इंजन आया है, तब से लोगों में ये चर्चा भी तेज हो गई है कि दोनों में क्या अंतर है।

Google vs Open AI: आजकल लोगों को कुछ भी सर्च करना होता है तो सबसे पहले आपको Google ही याद आता है। वहीं, अगर किसी चीज के बारे में जानकारी चाहिए होती है तो आपके ध्यान में कोई AI टूल आता है। पहले सर्च इंजन में Google का ही बोल बाला था, लेकिन जब से Open AI  ने अपना सर्च इंजन AI SearchGPT लॉन्च किया है तब से इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है कि दोनों में क्या अंतर है और कौन बेहतर है। अगर आप भी जानना चाहते हैं को दोनों में कौन बेहतर है या फिर दोनों में क्या अंतर है तो यहां विस्तार से जानते हैं।

Google और Open AI में कौन बेहतर

Artificial Intelligence में Google और Open AI दोनों का अलग-अलग स्थान है। दोनों की क्षमताएं और काम करने का तरीका भी अलग-अलग है। अगर इंटरफेस के लिहाज से Open AI और Google को देखें तो Open AI को बेहतर माना गया है क्योंकि GPT मॉडल का इस्तेमाल करना आसान है। दूसरी तरफ अगर ध्यान दें तो Google के पास बहुत सारा डेटा है। उसके पास कई टूल्स भी मौजूद हैं,  लेकिन लोगों को उन टूल्स को सीखने और समझने में काफी  दिक्कत होती है।

मॉडल में कौन सा बेहतर

AI फीचर Gemini और Open AI का GPT-40 दोनों ही मॉडल विभिन्न प्रकार के इनपुट का आंसर देने में सक्षम हैं। अगर GPT-40 मॉडल की बात करें तो इसमें कुछ नए अपडेट हैं, जो Google से काफी बेहतर हैं जैसे की रियल टाइम में 50 से अधिक भाषाओं का अनुवाद और रियल टाइम में वीडियो और ऑडियो इंटरेक्शन का फीचर Open A में शामिल है।

शेयर मार्कट में कौन आगे

Open AI और Google के यूजर बेस और मार्केट शेयर को देखें तो अभी सर्च इंजन मार्केट में Google का दबदबा है, लेकिन AI मार्केट में Open AI का यूजर बेस Google से ज्यादा मजबूत है। Open AI ने अपने सर्च इंजन को अपग्रेड करना शुरू कर दिया है। हालांकि, Google भी  इस फील्ड का पुराना खिलाड़ी है, इसलिए Open AI के लिए सर्च के मामले में उसे पछाड़ना आसान नहीं होगा और दोनों ही अलग-अलग मामलों में एक-दूसरे से बेहतर हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Google
Previous Story

Google पर क्या-क्या सर्च करते हैं पाकिस्तानी, जानकर छूट जाएगी हंसी

Jyotiraditya Scindia
Next Story

केंद्रीय मंत्री का मास्टर प्लान, भारत में बनाएगा सैटेलाइट स्पेस कम्युनिकेशन

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss