Facebook

ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचाएगा Facebook, शुरु किया ये प्रोग्राम

5 mins read
1.3K views
December 11, 2024

Meta ने अपने यूजर्स को स्कैम से बचाने के लिए एक जागरूकता अभियान शुरू किया है, जिसके तहत होने वाले स्कैम को रोकने के उपाय बताए गए हैं।

Online Scam : क्रिसमस और नए साल को लेकर दुनिया भर में ऑनलाइन शॉपिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में कई बार लोग ऑनलाइन ठगी के शिकार भी हो जाते हैं। ऐसे में इन्हीं स्कैन से बचाने के लिए Facebook की पैरेंट कंपनी Meta ने एंटी-स्कैम जागरूकता अभियान की घोषणा की है। Meta ने अपने अभियान में कुछ फेमस हस्तियों को भी शामिल किया है, ताकि लोगों को ऑनलाइन स्कैम से बचने के बारे में जानकारी दी जा सके। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय स्कैमर्स कुछ लोगों को अपने जाल में फंसा लेते हैं। ऐसे में कोई भी Meta यूजर डिजिटल फ्रॉड का शिकार न हो इसीलिए Meta ने यह अभियान शुरू किया है।

कैसे होती है ठगी

25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार है। लोग अपने प्रियजनों के लिए उपहार आदि खरीदते हैं। ऐसे में कंपनियां भी हर प्रोडक्ट पर भारी छूट देती हैं। इसी बीच स्कैमर्स फर्जी वेबसाइट पर फर्जी कूपन और वीडियो के जरिए आकर्षक छूट देते हैं, ताकि लोग उन वेबसाइट पर जाकर अपनी जानकारी दें और सामान खरीदें। जालसाज उन जानकारियों का इस्तेमाल करके लोगों की जेब खाली कर देते हैं।

ऑनलाइन फ्रॉड से Facebook बचाएगा

Meta ने अपने सभी यूजर्स यानी कि WhatsApp, Instagram और Facebook इस्तेमाल करने वालों के लिए अलग-अलग गाइडलाइन जारी की है। Meta ने Facebook के जरिए हो रहे स्कैम को रोकने के लिए Facebook Marketplace लॉन्च किया है, ताकि अगर कोई स्कैमर किसी तरह की धोखाधड़ी करने की कोशिश करे तो यूजर को मैसेज के जरिए इसकी जानकारी मिल जाए। बता दें कि Meta पहले ही कंबोडिया, म्यांमार और यूएई जैसे इलाकों में स्कैम से जुड़े दो मिलियन से ज्यादा अकाउंट बंद कर चुका है।

META  का ‘स्कैम से बचो’ अभियान

META ने भारत में घोटाले के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ ‘स्कैम से बचो’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान का मकसद यूजर्स को ऑनलाइन ठगी के बारे में संबंधित कहानियों और गानों के माध्यम से शिक्षित करना है, जिसमें अभय देओल के साथ प्रसिद्ध ट्रैक ‘ओए लकी लकी ओए’ का रीमेक भी शामिल है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Mark Zuckerberg
Previous Story

Mark Zuckerberg बनें दुनिया के तीसरे अमीर आदमी, जानें पहले पर कौन

Google
Next Story

Google पर क्या-क्या सर्च करते हैं पाकिस्तानी, जानकर छूट जाएगी हंसी

Latest from Latest news

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

क्या एक क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे ASEAN में कारोबार हो सकेगा? Binance के CZ ने साझा ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ सिस्टम की मांग उठाई है।  Cryptocurrency News: क्या एक ही क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में कारोबार संभव होगा? Binance के संस्थापक चांगपेंग झाओ (CZ) ने ASEAN देशों के लिए ऐसा ही एक साझा सिस्टम बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने 2026 ASEAN Tech Summit में ‘क्रिप्टो रेगुलेटरी पासपोर्ट’ की वकालत की।  Binance के CZ का ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ प्रस्ताव  CZ के मुताबिक, अगर किसी ASEAN देश में किसी क्रिप्टो कंपनी को लाइसेंस मिलता है, तो उसे दूसरे सदस्य देशों में भी मान्यता मिलनी चाहिए। इससे कंपनियों को हर देश में अलग-अलग लाइसेंस लेने की जरूरत कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों की लाइसेंस प्रक्रिया और नियम क्रिप्टो कंपनियों के विस्तार को मुश्किल बनाते हैं। साझा व्यवस्था से कंपनियों की संचालन लागत घट सकती है और डिजिटल एसेट सेक्टर को तेजी मिल सकती है।  700 मिलियन लोगों का बड़ा बाजार  ASEAN क्षेत्र में करीब 700 मिलियन लोगों की आबादी है। इसमें इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट को लेकर नियम तेजी से विकसित हो रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग लाइसेंसिंग सिस्टम कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।  READ MORE: CLARITY Act पर न्यूयॉर्क AG का हमला, सीनेट को दी चेतावनी  यूरोप के पासपोर्ट सिस्टम जैसा मॉडल 

Don't Miss