OpenAI Robotics Resign: AI की दुनिया में इन दिनों एक बड़ी हलचल मची हुई है। OpenAI की रोबोटिक्स टीम की सबसे अहम अधिकारी कैटलिन कालिनोव्स्की ने अचानक कंपनी से इस्तीफा दे दिया। वजह कोई तनख्वाह का झगड़ा नहीं था और न ही कोई निजी बात। वजह थी OpenAI का अमेरिकी सेना के साथ किया गया एक नया समझौता जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया।
क्या AI को सेना के हाथों में देना सही है? OpenAI की बड़ी अधिकारी कैटलिन कालिनोव्स्की को यह बिल्कुल मंजूर नहीं था और उन्होंने नौकरी छोड़ दी।
पहले जानते हैं कालिनोव्स्की को
कालिनोव्स्की 2024 में Meta को छोड़कर OpenAI में आई थीं। Meta में वो स्मार्ट चश्मे के हार्डवेयर पर काम करती थीं। OpenAI में आने के बाद उन्होंने रोबोटिक्स टीम की पूरी जिम्मेदारी उठाई। टीम बनाई, लोगों को नौकरी पर रखा और असली दुनिया में AI को मशीनों से जोड़ने का काम किया। उनका मानना था कि AI का इस्तेमाल जिम्मेदारी से होना चाहिए और यही सोच उनके पूरे काम में झलकती थी।
तो फिर हुआ क्या?
बात तब बिगड़ी जब OpenAI ने अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ एक नई डील का ऐलान किया। इस डील में OpenAI के AI सिस्टम को सेना के सुरक्षित कंप्यूटरों में लगाने की बात थी। बस यह सुनते ही कालिनोव्स्की ने इस्तीफा दे दिया और सोशल मीडिया पर लिखकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि रोबोटिक्स टीम और उनके साथ किया काम उनके दिल के बहुत करीब है और यह फैसला उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था, लेकिन कुछ बातें थीं जो उन्हें अंदर से परेशान कर रही थीं।
I resigned from OpenAI. I care deeply about the Robotics team and the work we built together. This wasn’t an easy call. AI has an important role in national security. But surveillance of Americans without judicial oversight and lethal autonomy without human authorization are…
— Caitlin Kalinowski (@kalinowski007) March 7, 2026
आखिर क्या था उनका असली मुद्दा?
कालिनोव्स्की ने साफ शब्दों में कहा कि AI का राष्ट्रीय सुरक्षा में इस्तेमाल हो सकता है लेकिन दो चीजें उन्हें बिल्कुल मंजूर नहीं थीं। पहली बिना अदालत की निगरानी के आम अमेरिकी नागरिकों की जासूसी। दूसरी बिना किसी इंसान की मंजूरी के घातक हथियारों का इस्तेमाल। उनका कहना था कि इन मुद्दों पर ऐलान से पहले बहुत ज्यादा सोच-विचार होना चाहिए था जो नहीं हुआ। सबसे खास बात यह थी कि उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी लड़ाई किसी इंसान से नहीं बल्कि एक सिद्धांत से थी। सैम ऑल्टमैन और पूरी टीम के लिए उनके मन में पूरा सम्मान है और साथ मिलकर जो काम किया उस पर उन्हें गर्व है।
दक्षिण कोरिया में क्रिप्टो से बाहर निकल रहे लोग
OpenAI ने क्या सफाई दी?
OpenAI ने कहा कि यह डील AI के जिम्मेदार इस्तेमाल का रास्ता बनाती है। कंपनी ने यह भी कहा कि घरेलू जासूसी और बिना इंसानी निगरानी के हथियार दोनों पर सख्त रोक है। साथ ही कंपनी ने वादा किया कि वो अपने कर्मचारियों से इन मुद्दों पर बातचीत जारी रखेगी।
कर्नाटक में जल्द बंद होगा सोशल मीडिया!
यह मामला क्यों है इतना जरूरी?
आज जब सभी बड़ी AI कंपनियां अमेरिकी सरकार और सेना के साथ काम करने की होड़ में लगी हैं तब कालिनोव्स्की का यह इस्तीफा एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। क्या AI को सेना के हाथों में देना सही है? अगर हां तो इसकी सीमाएं कौन तय करेगा?
