openai-will-not-roll-out-adult-mode-in-chatgpt-now

OpenAI का बड़ा फैसला, एडल्ट चैटबॉट पर लगाया ब्रेक

3 mins read
74 views
March 26, 2026

OpenAI Adult Chatbot: OpenAI ने अपने एक विवादित प्लान से पीछे हटने का फैसला किया है। कंपनी अब एरोटिक चैटबॉट लॉन्च नहीं करेगी। कंपनी की तरफ से यह फैसला ऐसे समय में आया है जब AI कंपनियों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं कि इन टूल्स का इस्तेमाल किस तरह होना चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले को लेकर कंपनी को भी चिंता थी। कर्मचारियों और निवेशकों दोनों को डर था कि इस तरह का एडल्ट AI कंटेंट समाज और यूजर्स पर गलत असर डाल सकता है। इसी वजह से कंपनी ने इस प्लान को रोकने का फैसला लिया है।

OpenAI ने अपने एरोटिक चैटबॉट प्लान पर लगाई रोक, इसके सामाजिक असर को लेकर कंपनी को थी चिंता।

एडल्ट चैटबॉट प्लान होगा बंद

रिपोर्ट के अनुसार, OpenAI ने एरोटिक चैटबॉट बनाने की प्लानिंग को अनिश्चित समय के लिए टाल दिया है। कंपनी ने इस मामले को लेकर बातचीत की, जिसके बाद इसके रिस्क को देखते हुए इसे आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।

READ MORE: OpenAI बदलेगा रणनीति, अब कोडिंग और बिजनेस पर होगा पूरा फोकस

अब क्या है कंपनी का फोकस

इस फैसले के साथ एक और बड़ा बदलाव सामने आया है। OpenAI ने अपने टेक्स्ट-टू-वीडियो मॉडल Sora को भी रद्द कर दिया है। अब कंपनी दूसरी रिसर्च और प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा ध्यान देने वाली है। OpenAI अब अपने अलग-अलग फीचर्स को मिलाकर एक ‘सुपर ऐप’ बनाने की दिशा में काम कर रही है। यानी आने वाले समय में यूजर्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सुविधाएं मिल सकती हैं।

READ MORE: OpenAI का सराहनीय कदम: AI के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का दान

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Dhurandhar: The Revenge को लेकर रणवीर सिंह की वायरल तस्वीरों
Previous Story

‘सिगरेट’ पीते दिखे रणवीर, जानें वायरल फोटो का पूरा सच?

Starlink और Airtel Africa मिलकर दूरदराज इलाकों में इंटरनेट और कॉलिंग
Next Story

Starlink-Airtel का नया कदम, बिना सिग्नल कनेक्‍ट होगा फोन

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss