Bitcoin में आने वाला है तूफान, Death Cross ने दी चेतावनी

Bitcoin में आने वाला है तूफान, Death Cross ने दी चेतावनी

5 mins read
255 views
March 9, 2026

Bitcoin Death Cross: इन दिनों अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जो तनाव चल रहा है उसने पूरी दुनिया के बाजारों को हिलाकर रख दिया है और इसका सबसे ज्यादा असर बिटकॉइन पर। दिख रहा है। बिटकॉइन इस वक्त बुरी तरह डोल रहा है और निवेशकों की नींद उड़ी हुई है।

क्या Bitcoin अब और गिरेगा? चार्ट पर Death Cross बन गया है, बाजार में डर का माहौल है और दुनिया में युद्ध का तनाव बढ़ रहा है। निवेशकों के लिए आगे क्या होगा?

अभी कहां है बिटकॉइन की कीमत?

जब तक यह खबर लिखी जा रही थी तब तक बिटकॉइन करीब 67,200 डॉलर के आसपास था। रात में यह 65,000 डॉलर तक लुढ़क गया था, लेकिन सुबह होते होते थोड़ा संभला। पिछले हफ्ते तो बिटकॉइन 74,000 डॉलर तक पहुंच गया था और सबको लगा अब तेजी आएगी, लेकिन वीकेंड आते-आते सारी खुशी काफूर हो गई। इस महीने की शुरुआत में तो यह 63,000 डॉलर तक धड़ाम हो गया था।

दिसंबर में Netflix, iOS और Android पर पहली बार Red Dead

यह Death Cross क्या बला है?

बिटकॉइन के चार्ट पर इस वक्त एक बहुत डरावना संकेत बन गया है जिसे Death Cross कहते हैं। आसान भाषा में समझें तो यह तब बनता है जब छोटी अवधि का औसत लंबी अवधि के औसत से नीचे चला जाता है। यह संकेत 2022 के बाद पहली बार आया है। इतिहास देखें तो जब भी यह संकेत आया बिटकॉइन में 45 से 52 प्रतिशत तक की जबरदस्त गिरावट आई। डरावनी बात यह है कि बिटकॉइन पहले ही 2025 की सबसे ऊंची कीमत से 47 प्रतिशत नीचे आ चुका है।

बाजार में डर का माहौल

Crypto Fear and Greed Index इस वक्त बेहद डर वाले इलाके में है। कुछ दिन पहले तो यह सिंगल डिजिट तक गिर गया था। इसका मतलब है कि निवेशक घबराए हुए हैं और बेच-बेचकर भाग रहे हैं।

Cboe BZX ने 21Shares के Spot XRP ETF को दी मंजूरी

आगे क्या होगा?

अमेरिकी बिटकॉइन  ETF में अभी भी पैसा आ रहा है जो थोड़ी राहत की बात है। लेकिन 11 मार्च का US CPI डेटा और महीने के अंत में Federal Reserve की बैठक बाजार में और तूफान ला सकती है। जानकार कह रहे हैं कि अगर दुनिया में तनाव और बढ़ा तो बिटकॉइन सोने की तरह सुरक्षित निवेश नहीं बनेगा बल्कि शेयर बाजार के साथ और नीचे जाएगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

OpenAI के बड़े अधिकारी ने छोड़ी नौकरी, इस बात से थे नाराज
Previous Story

OpenAI के बड़े अधिकारी ने छोड़ी नौकरी, इस बात से थे नाराज

सोशल मीडिया पर वायरल खबर निकली झूठी, Tech Mahindra ने किया खंडन
Next Story

सोशल मीडिया पर वायरल खबर निकली झूठी, Tech Mahindra ने किया खंडन

Latest from Bitcoin

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)

Don't Miss