बिकने जा रही है यह बड़ी कंपनी, फैंस हुए नाराज

बिकने जा रही है यह बड़ी कंपनी, फैंस हुए नाराज

4 mins read
1.1K views
March 13, 2025

Niantic के सीईओ जॉन हैंके ने कहा कि यह कदम कंपनी के “शाश्वत खेल” बनाने के दृष्टिकोण के अनुरूप है। Scopely का ध्यान बेहतरीन लाइव सर्विस गेम बनाने और चलाने पर है।

Niantic : Pokémon Go बनाने वाली कंपनी Niantic ने ऐलान किया है कि वह अपना गेमिंग डिवीजन मोबाइल गेमिंग कंपनी Scopely को 3.5 बिलियन डॉलर या करीब 30,481,06,08,200 रुपये में बेच रही है। इस सौदे में Pokémon Go, Pikmin Bloom और Monster Hunter Now जैसे फेमस गेम मौजूद हैं। यह बिक्री Niantic की भू-स्थानिक AI पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की रणनीति का हिस्सा है।

Niantic क्यों बेच रहा है अपना गेमिंग बिजनेस?

Niantic के CEO जॉन हैंके ने इस मामले को लेकर कहा है कि यह कदम कंपनी के forever games बनाने के दृष्टिकोण के मेल खाता है। Scopely अब शानदार लाइव सर्विस गेम बनाने और चलाने पर फोकस कर रही है और बड़े ब्रांडों के साथ काम करने और उनके खिलाड़ियों के कम्युनिटी की देखभाल करने में माहिर है। इसलिए, यह हमारे गेम के लिए एकदम सही प्लेटफॉर्म है। इस सौदे में Niantic की ओर से अतिरिक्त 350 मिलियन डॉलर का नकद वितरण भी शामिल है, जिससे कुल सौदे का मूल्य 3.85 बिलियन डॉलर हो जाता है।

Scopely में क्या मिलेगा

सऊदी अरब के PIF गेमिंग ग्रुप Savvy Games Group की सहायक कंपनी Scopely अब Pokémon Go जैसे AR गेम के साथ अपने पोर्टफोलियो का डेवलप करेगी। कंपनी पहले ही Marvel Strike Force और Star Trek Fleet Command जैसे सफल मोबाइल गेम विकसित कर चुकी है।

Pokémon Go को क्या मिलेगा अपडेट?

Niantic ने कहा हमारी गेम टीमों के पास लॉन्ग टर्म योजनाएं हैं और वह उन्हें आगे बढ़ाने के लिए Scopely के साथ मिलकर काम करेंगे। खिलाड़ी उन्हीं खेलों, ऐप्स, सेवाओं और कार्यक्रमों का आनंद लेना जारी रखेंगे जिन्हें वे जानते और पसंद करते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Nikola Tesla
Previous Story

Tesla से पहले भारत में इस Tesla ने मारी थी बाजी

SpaceX
Next Story

अश्विनी वैष्णव ने भारत में Starlink की एंट्री का किया स्वागत

Latest from Latest news

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,
indigo invests sarla aviation air taxi india evtol future mobility

Air Taxi पर IndiGo का 10 करोड़ का दांव, बदल जाएगा शहरों का सफर

इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी पर बढ़ा फोकस, इंडिगो  और सरला एविएशन मिलकर बदल सकते हैं शहरी ट्रांसपोर्ट। जानिए कब मिल सकती है यह सुविधा। IndiGo Sarla Aviation invest:  भारत की एविएशन इंडस्ट्री अब

Don't Miss