Microsoft

कंपनी क्यों बंद करने जा रही है Skype!, यहां जानें

3 mins read
1.6K views
February 28, 2025

Skype दुनिया के सबसे पहले वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म में से एक है। अब Microsoft अपने वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म Skype को हमेशा के लिए बंद करने की योजना बना रहा है।

Skype Shutdown: दुनियाभर में Skype के लाखों यूजर हैं। यह ऐप यूजर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने की सुविधा देता है। कई लोग इसका यूज ऑनलाइन मीटिंग के लिए करते हैं। यह दुनिया के सबसे पहले वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म में से एक है। अब Microsoft अपने वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म Skype को हमेशा के लिए बंद करने की प्लानिंग कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Windows के लिए लेटेस्ट Skype के प्रीव्यू में ऐसा मैसेज है। XDA द्वारा वेरिफाइड लेटेस्ट प्रीव्यू के अंदर एक मैसेज में लिखा है, Skype मई से उपलब्ध नहीं होगा।

क्यों बंद हो रहा है Skype

Microsoft ने 2017 में Teams नाम से एक नया ऐप लॉन्च किया गया है। Teams का यूज वीडियो कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए भी किया जाता है और यह कंपनियों में काफी फेमस है। Microsoft चाहता है कि सभी लोग Skype की जगह Teams ऐप का यूज करें। यही वजह है कि Microsoft Skype को बंद करने की योजना बना रहा है।

Skype कब हुआ शुरु

अगर ऐसा होता है तो Skype के 22 साल के सफर का अंत होगा। की शुरुआत 2003 में हुई थी। बता दें कि 2011 में Microsoft ने इसे खरीद लिया था। पिछले कुछ सालों में Microsoft ने Skype के कई फीचर्स बंद कर दिए हैं। अब उन्होंने इसे पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है। कई सालों से Skype के बंद होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Skype की जगह लेगा Teams

जो यूजर अभी भी Skype का यूज कर रहे हैं, उन्हें Teams में ऐप पर शिफ्ट होने के लिए कहा जाएगा। मैसेज में लिखा है, Teams में अपनी कॉल और चैट जारी रखें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

IT Minister Ashwini Vaishnav
Previous Story

IT मंत्री अश्विनी वैष्णव का वीडियो वायरल, Made-in-India लैपटॉप

Cryptocurrency
Next Story

Bitcoin की कीमत में क्यों आई गिरावट, सामने आई यह वजह

Latest from Latest news

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss