Moto-G77-Power-लॉन्च,-जानें-इसकी-5-बड़ी-खूबियां

Moto G77 Power लॉन्च, जानें इसकी 5 बड़ी खूबियां

4 mins read
7 views
July 8, 2026

Moto G77 Power: क्या आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसकी बैटरी बार-बार चार्ज न करनी पड़े? अगर हां, तो Moto G77 Power आज भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही Flipkart पर बनी माइक्रोसाइट ने फोन के कई अहम फीचर्स का खुलासा कर दिया है। बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और लेटेस्ट Android इस फोन की सबसे बड़ी खासियत होंगे।

Moto G77 Power लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 50MP Sony कैमरा और Android 16 के साथ आज होगा लॉन्च, खरीदने से पहले जानें कीमत।

Moto G77 Power में मिलेंगे दमदार फीचर्स

Moto G77 Power में 6.72 इंच की Full HD+ डिस्प्ले मिलेगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i दिया गया है। कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। वहीं, वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

READ MORE: Apple के बाद क्या Samsung, Microsoft और Dell भी बढ़ाएंगे अपने दाम?

7000mAh बैटरी और Android 17 का मिलेगा अपडेट

Moto G77 Power की सबसे बड़ी ताकत इसकी 7000mAh बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर फोन 3 दिन तक चल सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर चलेगा। साथ ही कंपनी ने लॉन्च से पहले ही Android 17 अपग्रेड देने की पुष्टि कर दी है। फोन में Dolby Atmos, स्टीरियो स्पीकर्स और हाई-रेज ऑडियो सपोर्ट भी मिलेगा।

READ MORE: Samsung, OnePlus, OPPO ला रहे नए फोन, किसे चुनेंगे आप?

कीमत और संभावित स्पेसिफिकेशन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Moto G77 Power की कीमत 30,000 से कम हो सकती है। इस रेंज में इसका मुकाबला Vivo, iQOO, Samsung और Oppo के स्मार्टफोन्स से रहेगा। संभावित फीचर्स में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर, 1050 निट्स ब्राइटनेस, Water Touch टेक्नोलॉजी और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट शामिल हो सकते हैं। अगर कंपनी इस फोन को प्रतिस्पर्धी कीमत में लॉन्च करती है, तो Moto G77 Power मिड-रेंज स्मार्टफोन बाजार में मजबूत विकल्प बन सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

US-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट (1)
Previous Story

US-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट

Binance-Direct-Stocks-ने-30-दिन-में-रचा-बड़ा-निवेश-रिकॉर्ड
Next Story

Binance Direct Stocks ने 30 दिन में रचा बड़ा निवेश रिकॉर्ड

Latest from Gadgets

Don't Miss