Binance-Direct-Stocks-ने-30-दिन-में-रचा-बड़ा-निवेश-रिकॉर्ड

Binance Direct Stocks ने 30 दिन में रचा बड़ा निवेश रिकॉर्ड

7 mins read
78 views
July 8, 2026

Binance Stock Trading: क्या बिना ब्रोकरेज अकाउंट के अमेरिकी शेयरों में निवेश करना संभव है? अब इसका जवाब हां है। Binance Direct Stocks ने लॉन्च के सिर्फ 30 दिनों में 1 अरब डॉलर (AUM) का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी के मुताबिक, इस दौरान प्लेटफॉर्म पर 3 अरब डॉलर से ज्यादा का ट्रेडिंग वॉल्यूम भी दर्ज किया गया। यह आंकड़े Binance ने अपने आधिकारिक अपडेट में साझा किए हैं।

Binance Direct Stocks को लॉन्च के पहले मिला शानदार रिस्पॉन्स, 1 अरब डॉलर AUM, 3 अरब डॉलर ट्रेडिंग और निवेशकों के लिए क्या है खास।

30 दिन में मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

Binance के अनुसार, 1 जून 2026 को शुरू हुई इस सेवा में हर दिन औसतन 4.2 करोड़ डॉलर का निवेश आया। कंपनी का दावा है कि करीब 73% यूजर उभरते हुए देशों से जुड़े हैं। छोटे निवेशकों ने भी इस प्लेटफॉर्म में दिलचस्पी दिखाई। 5 डॉलर से निवेश शुरू करने वाली फ्रैक्शनल ट्रेडिंग ने कुल ट्रेडिंग वॉल्यूम में लगभग 35% योगदान दिया। शुरुआती दिनों में यह हिस्सा 72% तक पहुंच गया था।

7,000 से ज्यादा अमेरिकी शेयर और ETF उपलब्ध

Binance Direct Stocks के जरिए यूजर 7,000 से ज्यादा अमेरिकी शेयर और ETF में निवेश कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि अब तक करीब 740 अलग-अलग शेयरों और ETF में ट्रेडिंग हो चुकी है। निवेश का सबसे बड़ा हिस्सा टेक्नोलॉजी सेक्टर में गया है। कुल इक्विटी होल्डिंग्स का लगभग 71% टेक शेयरों में है। इनमें भी सेमीकंडक्टर कंपनियों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही, जिसे कंपनी ने AI सेक्टर में बढ़ती दिलचस्पी से जोड़ा है।

READ MORE: क्या ट्रंप का Bitcoin Reserve प्लान फेल हो गया? जानिए ताज़ा अपडेट

ब्रोकरेज अकाउंट के बिना निवेश का मौका

Binance का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म का मकसद उन लोगों तक अमेरिकी शेयर बाजार की पहुंच बढ़ाना है, जिनके पास पारंपरिक ब्रोकरेज अकाउंट नहीं है। यूजर Stablecoin या BNB के जरिए सीधे निवेश कर सकते हैं। इससे न्यूनतम निवेश की बाधा कम होती है और छोटे निवेशकों को भी अमेरिकी बाजार में हिस्सा लेने का मौका मिलता है। हाल ही में Binance ने bStocks नाम से टोकनाइज्ड सिक्योरिटीज प्रोडक्ट भी लॉन्च किया था, जिसने सिर्फ 2 सप्ताह में 10 करोड़ डॉलर AUM हासिल करने का दावा किया था।

READ MORE: SpaceX की एंट्री, अब करोड़ों लोगों तक पहुंचा बिटकॉइन एक्सपोजर

क्रिप्टो और शेयर बाजार का बढ़ता मेल

Binance अकेला प्लेटफॉर्म नहीं है जो इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। Coinbase, Kraken और Bitget जैसी कंपनियां भी टोकनाइज्ड शेयरों से जुड़े प्रोडक्ट पेश कर रही हैं। हालांकि, Binance की ओर से जारी आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इतना साफ है कि क्रिप्टो प्लेटफॉर्म अब पारंपरिक शेयर बाजार तक पहुंच आसान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

आने वाले महीनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह शुरुआती तेजी लंबे समय तक बनी रहती है या नहीं। फिलहाल, Binance Direct Stocks ने लॉन्च के पहले महीने में निवेशकों का मजबूत भरोसा जरूर हासिल किया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Moto-G77-Power-लॉन्च,-जानें-इसकी-5-बड़ी-खूबियां
Previous Story

Moto G77 Power लॉन्च, जानें इसकी 5 बड़ी खूबियां

CASHCAT-Meme-Coin
Next Story

CASHCAT Meme Coin से 20 दिनों में मिला 1250 गुना रिटर्न

Latest from Cryptocurrency

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

क्या एक क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे ASEAN में कारोबार हो सकेगा? Binance के CZ ने साझा ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ सिस्टम की मांग उठाई है।  Cryptocurrency News: क्या एक ही क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में कारोबार संभव होगा? Binance के संस्थापक चांगपेंग झाओ (CZ) ने ASEAN देशों के लिए ऐसा ही एक साझा सिस्टम बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने 2026 ASEAN Tech Summit में ‘क्रिप्टो रेगुलेटरी पासपोर्ट’ की वकालत की।  Binance के CZ का ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ प्रस्ताव  CZ के मुताबिक, अगर किसी ASEAN देश में किसी क्रिप्टो कंपनी को लाइसेंस मिलता है, तो उसे दूसरे सदस्य देशों में भी मान्यता मिलनी चाहिए। इससे कंपनियों को हर देश में अलग-अलग लाइसेंस लेने की जरूरत कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों की लाइसेंस प्रक्रिया और नियम क्रिप्टो कंपनियों के विस्तार को मुश्किल बनाते हैं। साझा व्यवस्था से कंपनियों की संचालन लागत घट सकती है और डिजिटल एसेट सेक्टर को तेजी मिल सकती है।  700 मिलियन लोगों का बड़ा बाजार  ASEAN क्षेत्र में करीब 700 मिलियन लोगों की आबादी है। इसमें इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट को लेकर नियम तेजी से विकसित हो रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग लाइसेंसिंग सिस्टम कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।  READ MORE: CLARITY Act पर न्यूयॉर्क AG का हमला, सीनेट को दी चेतावनी  यूरोप के पासपोर्ट सिस्टम जैसा मॉडल 
SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX शेयर गिरे, Hyperliquid पर ट्रेडर्स की दिलचस्पी क्यों कायम?

SpaceX के शेयरों में गिरावट के बीच Hyperliquid पर ट्रेडिंग मजबूत, जानें कैसे 170 मिलियन डॉलर का Open Interest निवेशकों की दिलचस्पी दिखा रहा है।   Hyperliquid SpaceX Perpetuals: क्या SpaceX के शेयरों में गिरावट के बावजूद निवेशकों की दिलचस्पी कम हुई है? ताजा आंकड़े कुछ और ही कहानी कहते हैं। Hyperliquid पर SpaceX से जुड़े perpetual futures contract में Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर बना हुआ है। यह दिखाता है कि Nasdaq पर लिस्टेड कंपनी के शेयर शुरुआती ऊंचाई से नीचे आने के बाद भी ट्रेडर्स synthetic exposure में लगातार रुचि दिखा रहे हैं।  SpaceX शेयर गिरा, लेकिन Hyperliquid पर ट्रेडिंग जारी  Hyperliquid का xyz contract असली SpaceX शेयर खरीदे बिना उसकी कीमत पर ट्रेडिंग का मौका देता है। SpaceX ने 12 जून 2026 को अपना IPO 135 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर पेश किया था। लिस्टिंग के पहले दिन शेयर करीब 161 डॉलर पर बंद हुआ। इसके बाद शेयर की कीमत में गिरावट आई। हाल में यह 110 डॉलर के मध्य में कारोबार करता दिखा, जबकि पोस्ट-IPO निचला स्तर करीब 111 डॉलर रहा। Hyperliquid पर synthetic perpetual contract भी करीब 116 डॉलर के आसपास दिखा। इसके बावजूद Open Interest करीब 170 मिलियन डॉलर पर बना हुआ है। IPO के आसपास कई प्लेटफॉर्म पर कुल Open Interest 250 मिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच गया था।  IPO से पहले ही शुरू हो गई थी SpaceX की जोरदार ट्रेडिंग  Hyperliquid पर SpaceX का Perpetual Market मई 2026 के मध्य में HIP-3 framework के तहत शुरू हुआ था। इसे Trade.xyz जैसे builders ने लॉन्च किया। इसका मकसद निवेशकों को SpaceX की कीमत पर लगातार 24/7 ट्रेडिंग का विकल्प देना था। IPO से पहले contract की कीमत कई बार IPO reference

Don't Miss