अब बिना इंटरनेट भी कर सकेंगे PhonePe! जानें कैसे

4 mins read
1.3K views
June 6, 2025

PhonePe का यह कदम उन करोड़ों लोगों के लिए राहत की खबर है जो अब तक स्मार्टफोन न होने के कारण डिजिटल दुनिया से कटे हुए थे।

PhonePe Payment : भारत में अभी भी करोड़ों लोग ऐसे हैं, जो स्मार्टफोन नहीं बल्कि पुराने कीपैड वाले फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं। इन लोगों तक डिजिटल पेमेंट की सुविधा पहुंचाना अब तक एक बड़ी चुनौती रही है। इसी मुश्किल को हल करने के लिए PhonePe ने एक नया कदम उठाया है। कंपनी ने GSPay नाम की तकनीक खरीद ली है, जो खासतौर पर कीपैड फोन यूजर्स के लिए बनाई गई है।

क्या है GSPay और UPI 123PAY?

GSPay, UPI 123PAY पर आधारित एक तकनीक है, जिसे NPCI ने डेवलप किया है। इसका मुख्य उद्देश्य उन यूजर्स को UPI पेमेंट की सुविधा देना है, जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है या जो कम इंटरनेट स्पीड पर काम करते हैं। UPI 123PAY के जरिए अब बिना इंटरनेट और बिना ऐप डाउनलोड किए भी फीचर फोन से पैसे भेजे और प्राप्त किए जा सकते हैं। यह तकनीक खासकर ग्रामीण इलाकों और बुजुर्ग यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।

PhonePe का नया प्लान क्या है?

PhonePe अब GSPay तकनीक को अपने सिस्टम में शामिल करेगा और अगले कुछ महीनों में कीपैड फोन के लिए खास UPI ऐप लॉन्च करेगा। यह ऐप कीपैड वाले फोन पर भी डिजिटल पेमेंट को आसान बना देगा।

इस ऐप के जरिए यूजर्स ये काम कर पाएंगे

  • एक व्यक्ति सीधे दूसरे को पैसे भेज सकेगा।
  • बिना इंटरनेट के QR कोड स्कैन कर भुगतान किया जा सकेगा।
  • मोबाइल नंबर डालकर या अपना QR कोड दिखाकर पैसे प्राप्त किए जा सकेंगे।
  • कुछ सुविधाएं वॉइस के माध्यम से भी काम करेंगी, जिससे पढ़े-लिखे न होने पर भी पेमेंट आसान होगा।

भारत में फीचर फोन यूजर्स की संख्या

PhonePe पहले से ही भारत में 60 करोड़ यूजर्स को सेवाएं दे रही है और 4 करोड़ से ज्यादा व्यापारियों के साथ जुड़ी हुई है। इस नई तकनीक के जुड़ने से कंपनी का दायरा और भी बढ़ेगा और गांव-गांव तक डिजिटल पेमेंट की सुविधा पहुंचेगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Starlink का भारत में धमाकेदार एंट्री, सरकार ने दिया लाइसेंस

सावधान! Amazon की नई टेक्नोलॉजी बताएगी चोरी या छेड़छाड़ का सच
Next Story

सावधान! Amazon की नई टेक्नोलॉजी बताएगी चोरी या छेड़छाड़ का सच

Latest from Tech News

Apple Lease EMI मिस हुई तो iPhone लॉक होगा? जानें सच

Apple Lease EMI मिस हुई तो iPhone लॉक होगा? जानें सच

क्या EMI नहीं भरने पर iPhone के ऐप्स बंद हो जाएंगे? Apple ने Restricted Mode की खबरों को खारिज किया  Apple Upgrade: क्या iPhone की EMI नहीं भरने पर आपका फोन लॉक हो जाएगा? इस सवाल पर Apple ने अब बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। कंपनी ने साफ कहा है कि Apple Upgrade Program के तहत भुगतान चूकने पर डिवाइस के फीचर्स को सीमित करने वाला कोई Restricted Mode नहीं होगा।   Apple के इस बयान से उन अटकलों पर विराम लग गया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि EMI नहीं भरने पर iPhone, iPad, Mac या Apple Watch का इस्तेमाल सीमित किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, ऐसे मामलों को मौजूदा फाइनेंसिंग और लीज खत्म करने की नीतियों के तहत संभाला जाएगा।  Apple Upgrade Program में Restricted Mode की चर्चा क्यों हुई?  हाल ही में iOS 27 बीटा में एक फीचर को लेकर रिपोर्ट सामने आई थी। इसमें App Managed Feature देखा गया था। रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह फीचर फाइनेंसिंग पार्टनर्स को डिवाइस की स्थिति की समय-समय पर जांच करने की सुविधा दे सकता है। इसके बाद ऐसी अटकलें तेज हो गईं कि Apple भुगतान नहीं करने वाले ग्राहकों के डिवाइस पर Restricted Mode लागू कर सकता है। इस मोड में कथित तौर पर सिर्फ Phone, Settings, Clock, Wallet और App

Don't Miss