सावधान! Amazon की नई टेक्नोलॉजी बताएगी चोरी या छेड़छाड़ का सच

सावधान! Amazon की नई टेक्नोलॉजी बताएगी चोरी या छेड़छाड़ का सच

5 mins read
1.3K views
June 8, 2025

अगर आप अभी भी पुराने फोन या iPad का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अब आप YouTube या WhatsApp को नहीं चला पाएंगे।

Amazon New Technology: आज के समय में ज्यादातर लोग ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं। घर बैठे सामान मंगवाना आसान भी है और सुविधाजनक भी, लेकिन एक डर हमेशा बना रहता है। कहीं डिलीवरी बॉक्स में कुछ और न निकले, या महंगे ऑर्डर के साथ कोई धोखाधड़ी न हो जाए। कई बार लोगों को मोबाइल या लैपटॉप की जगह पत्थर या साबुन जैसी चीजें बॉक्स में मिल चुकी हैं, लेकिन अब इस डर को Amazon ने अपनी नई तकनीक से कम करने की कोशिश की है।

क्या है Amazon की नई तकनीक?

Amazon ने हाई-वैल्यू यानी महंगे सामान की पैकिंग में एक नया खास सिक्योरिटी टेप इस्तेमाल करना शुरू किया है। यह टेप दिखने में सामान्य लगता है, लेकिन इसमें छोटे-छोटे गुलाबी और लाल रंग के डॉट्स होते हैं, जो तापमान के संपर्क में आते ही रंग बदल देते हैं। आमतौर पर अगर कोई व्यक्ति बॉक्स खोलने की कोशिश करता है, तो वह टेप को हटाने के लिए हीट गन जैसी चीजों का इस्तेमाल करता है, जिससे टेप बिना फटे हट जाए, लेकिन अब अगर टेप को गर्म किया गया, तो उस पर लगे डॉट्स तुरंत अपना रंग बदल लेंगे और साफ दिखेगा कि डिलीवरी बॉक्स के साथ छेड़छाड़ हुई है।

अगर दिखे पिंक डॉट तो क्या करें?

अगर आपको डिलीवरी के समय बॉक्स पर कोई गुलाबी या बदला हुआ डॉट दिखाई दे, तो सबसे पहले उस बॉक्स की फोटो या वीडियो बना लें। यह आपके पास एक सबूत की तरह रहेगा। इसके बाद आप Amazon कस्टमर सर्विस को तुरंत इसकी जानकारी दें। अगर आप चाहें तो उस पैकेज को रिसीव करने से मना भी कर सकते हैं। Amazon का कहना है कि अगर पैकेज के साथ छेड़छाड़ हुई हो, तो ग्राहक को उसे लेने की मजबूरी नहीं है।

ध्यान देने वाली बातें

  • डिलीवरी लेते समय पैकेज पर लगे टेप और डॉट्स को ध्यान से देखें।
  • कोई डॉट अगर बदला हुआ या गुलाबी लगे तो तुरंत उसका फोटो लें।
  • ऐसे पैकेज को लेने से मना कर सकते हैं और Amazon से संपर्क करें।

Amazon की यह नई टेप तकनीक एक छोटा लेकिन बड़ा कदम है, जिससे ऑनलाइन शॉपिंग को और ज्यादा भरोसेमंद बनाया जा सकता है। अब ग्राहक पहले से ज्यादा निश्चिंत होकर महंगे ऑर्डर मंगा सकते हैं, क्योंकि अब पैकेज से छेड़छाड़ छुप नहीं पाएगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

अब बिना इंटरनेट भी कर सकेंगे PhonePe! जानें कैसे

computer
Next Story

I’m Not a Robot पर क्लिक करते ही कैसे पकड़ता है सिस्टम कि आप इंसान हैं?

Latest from Latest news

Perplexity पर्सनल कंप्यूटर फाइल्स, ऐप्स और वॉयस कमांड के साथ काम कर सकता है, जानें इसके खास फीचर्स।

AI का अगला लेवल Perplexity पर्सनल कंप्यूटर Mac यूजर्स के लिए लॉन्च!

Perplexity Personal Computer: एआई  असिस्टेंट नहीं, पूरा वर्कफ्लो मैनेजर समझिए। जी हां, Perplexity AI ने Mac यूजर्स के लिए एक जबरदस्त टूल लॉन्च किया है। यह सवाल- जवाब देने के साथ-साथ पूरे डिजिटल वर्कफ्लो को संभालने के लिए डिजाइन किया

Don't Miss