Android यूज़र्स ध्यान दें! बदल गया Google Clock का अलार्म फीचर

Android यूज़र्स ध्यान दें! बदल गया Google Clock का अलार्म फीचर

4 mins read
440 views
January 21, 2026

Google Clock: एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए Google Clock ऐप का वर्ज़न 8.5 अलार्म फीचर में बड़ा बदलाव किया है। अब यूज़र अलार्म को केवल टैप करके ही नहीं करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब स्वाइप जेस्चर के जरिए भी बंद कर सकते हैं। यह बदलाव सुबह के रूटीन को ज्यादा सोच-समझकर शुरू करने की दिशा में एक प्रयास माना जा रहा है। तो आइए जानते हैं इस अपडेट से और क्या प्रभाव पड़नेवाले हैं।

Android यूज़र्स के लिए है खास खबर…Google Clock 8.5 में आया नया Swipe Alarm फीचर, अब नींद से उठना होगा थोड़ा मुश्किल। जानिए क्या बदला है।

यूज़र के हाथ में कंट्रोल

अपडेट के बाद ऐप यूज़र को जानकारी देता है कि अलार्म को कैसे डिसमिस किया जा सकता है। सेटिंग्स में जोड़े गए नए Dismiss alarm with a विकल्प के जरिए यूज़र तय कर सकते हैं कि वे टैप पसंद करते हैं या स्वाइप। इससे अलार्म बंद करने का तरीका पूरी तरह पर्सनल हो जाता है।

READ MORE- Airline CEO ने Elon Musk को कहा ‘इडियट’ मचा बवाल!

स्नूज़ और स्टॉप की साफ पहचान

नए स्वाइप मोड में Interface को भी नया रूप दिया गया है। स्क्रीन के बाईं ओर स्नूज़ और दाईं ओर स्टॉप का ऑप्शन दिखाई देता है। बीच में चलने वाला गाइड एनिमेशन यह समझाने में मदद करता है कि अलार्म को सही तरीके से कैसे बंद किया जाए।

READ MORE-  31 जनवरी को FREE लैपटॉप सर्विस कैंप

Material 3 Expressive की झलक

यह बदलाव Google के उस डिजाइन अप्रोच को दिखाता है, जिसमें जेस्चर आधारित कंट्रोल को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे पहले Phone ऐप में भी इसी तरह का इनकमिंग कॉल जेस्चर लाया गया था, जो Material 3 Expressive डिजाइन का हिस्सा है।

सभी को एक साथ नहीं मिलेगा फीचर

Google Clock 8.5 इंस्टॉल करने के बाद भी यह फीचर तुरंत सभी डिवाइसेज़ पर नजर नहीं आएगा। यह सर्वर-साइड अपडेट के जरिए धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है। फिलहाल कुछ चुनिंदा फोन, खासकर Pixel डिवाइसेज़ पर ही दिख रहा है। नया Material 3 Expressive स्लाइडर अब मोटे पिल-शेप ट्रैक और बड़े हैंडल के साथ आता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

ऑनलाइन शादी के झांसे में महिला से 1.53 करोड़ का फ्रॉड
Previous Story

ऑनलाइन शादी के झांसे में महिला से 1.53 करोड़ का फ्रॉड

Spotify लाया स्मार्ट रीडिंग टेक्नोलॉजी
Next Story

अब पेज ढूंढने की झंझट खत्म, Spotify लाया स्मार्ट रीडिंग टेक्नोलॉजी

Latest from Latest news

𝗔𝟭𝟲𝗭 का बड़ा दावा, 𝗖𝗟𝗔𝗥𝗜𝗧𝗬 𝗔𝗰𝘁 से 𝗫𝗥𝗣 को मिलेगा फायदा

XRP Price Prediction: क्या अमेरिका में नए क्रिप्टो कानून से XRP और पूरे डिजिटल एसेट बाजार की तस्वीर बदल सकती है? A16Z के सरकारी मामलों के प्रमुख ने हाल ही में एक चर्चा में कहा कि CLARITY Act के लागू होने से क्रिप्टो बाजार में संस्थागत निवेश की बड़ी लहर आ सकती है। उनका मानना है कि स्पष्ट नियम निवेशकों को लंबे समय के लिए बाजार में उतरने का भरोसा देंगे।  CLARITY Act से क्यों बढ़ेगा बाजार का भरोसा?  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, नियामकीय स्पष्टता सिर्फ नियम तय नहीं करती। यह वित्तीय संस्थानों को यह संकेत भी देती है कि सरकार ने किसी क्षेत्र को लेकर लंबी अवधि की नीति तय कर ली है। उन्होंने GENIUS Act का उदाहरण दिया। इस कानून के बाद स्टेबलकॉइन सेक्टर में नए नियम और मानक स्पष्ट हुए। इसके बाद स्टार्टअप्स और पारंपरिक वित्तीय संस्थानों की स्टेबलकॉइन में दिलचस्पी बढ़ी। उनका कहना है कि बड़े संस्थागत निवेशक ऐसे बाजार से दूरी बनाते हैं, जहां कानून या नियम अचानक बदल सकते हैं। स्पष्ट कानून इस अनिश्चितता को कम कर सकता है।  XRP को कैसे मिल सकता है फायदा?  चर्चा में XRP भी खास फोकस में रहा। XRP को लेकर अमेरिकी नियामकीय स्थिति पहले से दूसरे कई डिजिटल एसेट्स की तुलना में स्पष्ट मानी जाती है। कार्यकारी के अनुसार, CLARITY Act पास होने पर इसकी स्थिति को संघीय स्तर पर और मजबूती मिल सकती है।   Digital Asset Investor ने कहा कि कानून बनने से बड़ी वित्तीय संस्थाओं के लिए XRP को एक अनुपालन योग्य और इस्तेमाल करने योग्य एसेट के रूप में देखना आसान हो सकता है। हालांकि, सिर्फ कानून पास होना पर्याप्त नहीं होगा। इसके बाद नियामकों को नए नियम और औपचारिक दिशानिर्देश तैयार करने होंगे। तभी कानून को व्यवहार में पूरी तरह लागू किया जा सकेगा।  संस्थागत निवेश में आ सकता है बड़ा उछाल  A16Z के कार्यकारी के मुताबिक, बड़ी पारंपरिक वित्तीय कंपनियां काफी समय से क्रिप्टो बाजार पर नजर रख रही हैं। लेकिन स्पष्ट संघीय नियमों की कमी के कारण उन्होंने बड़े स्तर पर पूंजी लगाने से परहेज किया है। GENIUS Act के बाद स्टेबलकॉइन बाजार में बढ़ी संस्थागत भागीदारी को वह एक उदाहरण मानते हैं। इसी तरह CLARITY Act लागू होने पर क्रिप्टो और ब्लॉकचेन सेक्टर में निवेश तेजी से बढ़ सकता है।  उन्होंने संभावित बदलाव को ‘Absolute
आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss