Spotify लाया स्मार्ट रीडिंग टेक्नोलॉजी

अब पेज ढूंढने की झंझट खत्म, Spotify लाया स्मार्ट रीडिंग टेक्नोलॉजी

5 mins read
437 views
January 21, 2026

Spotify Page Match: कई पाठक ऐसे होते हैं जो घर पर आराम से किताब पढ़ना पसंद करते हैं। लेकिन बाहर निकलते ही उसी कहानी को सुनना चाहते हैं। इन्हीं आदत को ध्यान में रखते हुए Spotify एक नए फीचर Page Match पर काम कर रहा है। जो कागजी किताब और Audiobooks के बीच की दूरी को खत्म कर सकता है। तो आइए जानते हैं इस फीचर्स की खासियत।

Spotify का नया Page Match फीचर पेपर बुक और ऑडियोबुक को करेगा सिंक। पढ़ें, सुनें और बिना रुके कहानी आगे बढ़ाएं।

Amazon से आगे निकलने की कोशिश

अब तक यह सुविधा मुख्य रूप से Amazon तक सीमित थी, जहां ई-बुक और Audiobooks आपस में सिंक हो जाते हैं। अब Spotify का प्रयोग इससे एक कदम आगे निकलता हुआ दिख रहा है। क्योंकि इसमें ई-बुक नहीं बल्कि सीधे पेपर बुक को Audiobooks से जोड़ने की योजना है। अगर ऐसा हुआ तो वाकई में लाजबाव फीचर साबित हो सकता है।

READ MORE-  कौन है कार्तिक राजाराम? ElevenLabs ने सौंपी भारत की कमान

AI से होगी इस तरह होगी कहानी की पहचान

Page Match फीचर में यूज़र जिस पेज को पढ़ रहा होगा, उसे मोबाइल कैमरे से स्कैन किया जाएगा। इसके बाद OCR तकनीक की मदद से टेक्स्ट को पहचाना जाएगा और वही कंटेंट Audiobooks में सही जगह पर चलने लगेगा। इससे कहानी को दोबारा ढूंढने की झंझट खत्म हो जाएगी।

ऑडियो से किताब पर लौटना भी होगा आसान

यह फीचर सिर्फ किताब से Audiobooks तक सीमित नहीं रहेगा। Spotify की माने तो जब यूज़र Audiobooks सुनना बंद करेगा, तो ऐप यह भी बताएगा कि पेपर बुक का कौन-सा पेज पढ़ना है। यानी सफर से लौटकर फिर से किताब उठाना पहले से ज्यादा सहज हो जाएगा।

READ MORE- Nothing ने दिखाया नया Logo, ब्रांड की पहचान में बड़ा बदलाव

पेज नंबर की चुनौती, बड़ा सवाल

हालांकि, हर किताब के अलग-अलग संस्करणों में पेज नंबर अलग होते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि Spotify इस तकनीकी समस्या को कैसे सुलझाता है। खासकर तब जब Audiobooks से पेपर बुक पर वापस आने की बात हो।

फिलहाल टेस्टिंग में है फीचर

फिलहाल Page Match टेस्टिंग में है। लेकन यह तय नहीं है कि इसे सभी यूज़र्स के लिए लॉन्च कब तक किया जाएगा। अगर टेस्ट सफल रहा तो यह आइडिया उन लोगों के लिए बेहद आकर्षक है जो पढ़ने और सुनने दोनों का आनंद लेना चाहते हैं और बिना रुकावट कहानी से जुड़े रहना चाहते हैं।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Android यूज़र्स ध्यान दें! बदल गया Google Clock का अलार्म फीचर
Previous Story

Android यूज़र्स ध्यान दें! बदल गया Google Clock का अलार्म फीचर

Next Story

ChatGPT से निजी बातें करने का डर खत्म? Signal वालों ने बनाया जबरदस्त सीक्रेट AI

Latest from Latest news

Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतरा

Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतर

Pavel Durov पर रूस का बड़ा एक्शन, FSB ने Telegram पर अवैध कंटेंट नहीं हटाने का आरोप लगाया। Telegram Ban Russia: रूस की Federal Security Service (FSB) ने Telegram के संस्थापक Pavel Durov पर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद करने का आरोप लगाया है। एजेंसी का कहना है कि Telegram ने ऐसे कंटेंट को हटाने में नाकामी दिखाई, जिसका इस्तेमाल रूस में कथित तौर पर तोड़फोड़, आतंकवादी गतिविधियों और साइबर धोखाधड़ी के लिए किया गया। FSB ने Durov के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरफ्तारी वारंट जारी होने की भी जानकारी दी है। अभी Telegram और Pavel Durov की ओर से इन आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  FSB ने Telegram पर क्या आरोप लगाए?  रूस की सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, Telegram पर मौजूद कुछ कंटेंट का इस्तेमाल कथित तौर पर यूक्रेनी विशेष सेवाओं और आतंकवादी व चरमपंथी संगठनों ने किया। FSB का आरोप है कि इनका इस्तेमाल तोड़फोड़, आतंकवादी घटनाओं, सामूहिक हत्याओं और साइबर फ्रॉड जैसी गतिविधियों के लिए किया गया। रूस का कहना है कि Telegram को ऐसे कंटेंट को हटाने के लिए कदम उठाने चाहिए थे। FSB ने इसी कथित नाकामी को Durov के खिलाफ कार्रवाई की वजह बताया है।  Telegram की शुरुआत 2013 में Pavel Durov ने की थी। आज यह दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में शामिल है और इसके एक अरब से ज्यादा यूजर्स हैं। एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन की वजह से इसका इस्तेमाल आम लोगों के साथ पत्रकारों और अधिकारियों ने भी किया है।  READ MORE: क्या आपका Telegram भी
Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless
Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)

Don't Miss