Amazon के Audible ने लॉन्च किया कमाल का फीचर

अब बुक सुनना होगा मजेदार, Amazon के Audible ने लॉन्च किया कमाल का फीचर

5 mins read
128 views
February 20, 2026

Amazon Audible updateAudiobook सुनते समय ध्यान भटक जाना एक आम समस्या है। एक पल में कहानी छूट जाती है और फिर रिवाइंड करना पड़ता है। इसी अनुभव को बेहतर बनाने के लिए Amazon के ऑडियो प्लेटफॉर्म Audible ने नया फीचर पेश किया है। जिसका नाम है Immersion Reading। जो किताबों को समझने और याद रखने का नया तरीका हो सकता है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

किताबें सुनना हुआ और भी मजेदार! Audible के Read & Listen फीचर से बढ़ेगा फोकस और प्रोडक्टिविटी। पढ़ें पूरी जानकारी।

सुनते-सुनते पढ़ने का आनंद

इस फीचर में यूज़र eBook का टेक्स्ट पढ़ सकते हैं। वहीं, बैकग्राउंड में उसी किताब की ऑडियो नैरेशन चलती रहती है। खास बात यह है कि जो शब्द बोले जा रहे होते हैं, वही स्क्रीन पर हाइलाइट भी होते हैं। इससे दिमाग एक साथ दो इंद्रियों आंख और कान के जरिए कंटेंट को प्रोसेस करता है। जिससे फोकस बेहतर हो सकता है।

भाषा सीखने वालों के लिए खास

Immersion Reading खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है। जो नई भाषा सीख रहे हैं या पढ़ाई के दौरान कंटेंट जल्दी और बेहतर समझना चाहते हैं। शब्दों का सही उच्चारण सुनते हुए टेक्स्ट पढ़ना सीखने की प्रक्रिया को तेज कर सकता है।

READ MORE-  पोलैंड ने सैन्य अड्डों में चीनी कारों पर रोक लगाई

कैसे करें इस्तेमाल?

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए उसी किताब का ऑडियोबुक और ईबुक दोनों वर्जन आपके पास होने चाहिए। जैसे ही दोनों उपलब्ध होते हैं, Read & Listen बटन दिखाई देता है। एक टैप में आप ऑडियो-ओनली और इमर्सिव मोड के बीच स्विच कर सकते हैं, बिना अपनी प्रोग्रेस खोए।

READ MORE- अब पेज ढूंढने की झंझट खत्म, Spotify लाया स्मार्ट रीडिंग टेक्नोलॉजी

कई भाषाओं में सपोर्ट

Audible का दावा है कि जो यूज़र पढ़ते हुए सुनते हैं, वे सिर्फ ऑडियो सुनने वालों की तुलना में बेहतर है। यानी यह फीचर मल्टीटास्किंग और समय प्रबंधन के लिहाज से भी फायदेमंद हो सकता है। साथ ही, यह फीचर सैकड़ों हजारों टाइटल्स को सपोर्ट करता है, जिनमें अंग्रेज़ी, जर्मन, स्पेनिश, इटालियन और फ्रेंच शामिल हैं। इससे यह सुविधा यूज़र्स के लिए भी उपयोगी बनती है।

अगर आप ज्यादा फोकस, बेहतर समझ और तेज़ पढ़ाई चाहते हैं, तो यह फीचर आपके लिए एक स्मार्ट अपग्रेड साबित हो सकता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

भारत करेगा साल के अंत तक रेयर अर्थ मैग्नेट्स का उत्पादन
Previous Story

भारत करेगा साल के अंत तक रेयर अर्थ मैग्नेट्स का उत्पादन

ऑफिस, रिसर्च और फाइल मैनेजमेंट सबकुछ अब Chrome में
Next Story

ऑफिस, रिसर्च और फाइल मैनेजमेंट सबकुछ अब Chrome में

Latest from Apps

Don't Miss