Suggestions

  • About Us
  • Contact Us
  • Health
  • Technology
  • Politics
  • Science
  • Book

English
Dark
Light
  • Home
  • About Us
  • Crypto
  • Gaming
  • Technology
  • Gadgets
  • News
  • Business
  • OTT
  • Webstories
  • Contact Us
iPhone यूजर्स की बल्ले-बल्ले! अब चला सकेंगे डबल WhatsApp अकाउंट
Apps·Latest news·Tech News·Whatsapp

iPhone यूजर्स की बल्ले-बल्ले! अब चला सकेंगे डबल WhatsApp अकाउंट

8 mins read
164 views
March 28, 2026
by Rahul Ray

WhatsApp iPhone dual account: चर्चित सोशल मीडिया मैसेंजिक प्लेटफॉर्म WhatsApp अब अपने यूजर्स के लिए जबरदस्त फीचर लाने की तैयारी में है। कंपनी इसबार इस फीचर्स को रेस में बने रहने के लिए नहीं, यूजर्स की समस्याओं को समाधान करने के उद्देश्य से कर रही है। WhatsApp ने अब iPhone यूजर्स भी एक ही डिवाइस में दो WhatsApp अकाउंट चलाने की व्यवस्था करने जा रही है। अब iPhone यूजर्स भी एक ही डिवाइस में दो WhatsApp अकाउंट चला सकेंगे। इसके साथ चैट को भी सहेज के रखने की सुविधा दी जा रही है। तो आइए जानते हैं इन फीचर्स के बारे में विस्तार से।

आ गया iPhone यूजर्स के लिए WhatsApp का बड़ा अपडेट। मिलेगा आसान चैट ट्रांसफर और AI स्मार्ट रिप्लाई जैसे फीचर्स जानिए विस्तार से।

iPhone यूजर्स के लिए खास

बता दें कि iPhone में डुअस अकाउंट की सुविधा नहीं होने के कारण यूजर्स को काफी परेशानियों का समाना करना पड़ रहा था। लगातार यूजर्स इसके डिमांड कर रहे थे। आखिरकार कंपनी ने इनकी समस्याओं पर अमल किया और अब डुअल अकाउंट फीचर देने जा रही है। इसके अलावे, कंपनी ने चैट ट्रांसफर, स्टोरेज मैनेजमेंट की भी सुविधा देने की बात कही है। यह उनके लिए अधिक फायदेमंद होगा जो पर्सनल और प्रोफेशनल चैट को अलग रखना चाहते हैं। ऐप में प्रोफाइल फोटो के जरिए यह साफ दिखेगा कि कौन सा अकाउंट एक्टिव है, जिससे कन्फ्यूजन नहीं होगा।

चैट खोने का डर हुआ खत्म

फोन स्विच करते समय चैट खोने का डर अब काफी कम हो गया है। WhatsApp ने अपने चैट ट्रांसफर सिस्टम को अपग्रेड किया है। जिससे Android और iPhone के बीच डेटा ट्रांसफर अब ज्यादा आसान होगा। इसमें चैट किए गए मैसेज के साथ-साथ फोटो और वीडियो भी सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर हो सकेंगे। इसके अलावे एक और खास बात यह है कि WhatsApp अब AI की ताकत का इस्तेमाल करके चैटिंग को और आसान बना दिया है। नया AI Writing Help फीचर बातचीत के आधार पर रिप्लाई सजेस्ट करेगा। इससे यूजर्स को हर बार मैसेज सोचकर टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और बातचीत ज्यादा तेज रफ्तार में की जा सकेगी।

READ MORE- Google का Search Live फीचर ग्लोबल लॉन्च! अब Google से करें लाइव बातचीत

WhatsApp के अंदर ही फोटो एडिट

वहीं, अब Meta के AI टूल्स की सहायता से WhatsApp के अंदर ही फोटो एडिट की करने की सुविधा देने की बात कही जा रही है। यूजर्स बैकग्राउंड बदल सकते हैं। अगर उनको लगता है कि चैटबॉक्स में उनके लायक कोई चीज नहीं है तो उसे हटा भी सकते हैं। बिना किसी बाहरी ऐप के इमेज को क्रिएटिव भी बना सकते हैं। चैटिंग को और एक्सप्रेसिव बनाने के लिए WhatsApp अब इमोजी टाइप करते ही स्टिकर सजेस्ट करेगा। यूजर्स एक टैप में उसे इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी कंपनी अपने युजर्स अधिक से अधिक सुविधा देने की कोशिश कर रही है ताकि यूजर्स बरकार रहे।

READ MORE- मिडिल ईस्ट संकट के बीच डॉलर के सामने फिसला रुपया

स्टोरेज अब नहीं होगी फुल

अब पूरी चैट डिलीट करने की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स किसी खास चैट के अंदर जाकर बड़े फाइल्स या सिर्फ मीडिया कंटेंट को हटा सकते हैं। स्टोरेज फुल होने की चिंता भी खत्म होगी। स्पेस को आसानी से बचाया जा सकता है। जरूरी मैसेज भी सुरक्षित रहेंगे। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि ये सभी फीचर्स एक साथ सभी यूजर्स को नहीं मिलेंगे। इस रणनीति के तहत रोलआउट किया जाएगा। इसके अलावे AI से जुड़े फीचर्स कुछ समय बाद दिए जाएंगे।

इस प्रकार देखें तो यह ऐप को ज्यादा तेज, सहज और सरल बनाने की कवायद है। जिसका सीधा फायदा यूजर्स को मिलेगा।

Share this
  • Facebook
  • X
  • Pinterest
  • Whatsapp
  • Email

Tags

  • WhatsApp AI reply feature
  • WhatsApp iPhone dual account

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च, Amazon पर बना बेस्टसेलर
Previous Story

Xiaomi Pad 8 भारत में लॉन्च, Amazon पर बना बेस्टसेलर

Instagram ने लॉन्च किया Dhurandhar फॉन्ट, Reels बनेगा आकर्षक
Next Story

Instagram ने लॉन्च किया Dhurandhar फॉन्ट, Reels बनेगा आकर्षक

Latest from Apps

क्या Meta का नया AI आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा है?

क्या Meta का नया AI आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा है?

Mark Zuckerberg: क्या आपकी इंस्टाग्राम फोटो से कोई AI इमेज बना सकता है और आपको इसकी जानकारी भी नहीं मिलेगी? Meta Muse Image लॉन्च
Meta-Pocket-App-लॉन्च,-AI-करेगा-गेम-तैयार

Meta Pocket App लॉन्च, AI करेगा गेम तैयार

Meta Pocket App: Meta ने बिना किसी आधिकारिक घोषणा के अपना नया AI ऐप Pocket लॉन्च कर दिया है। यह ऐप 29 जून 2026
Meta Arena App लॉन्च की तैयारी, यूजर्स को मिलेगा नया रोमांच

Meta Arena App लॉन्च की तैयारी, यूजर्स को मिलेगा नया रोमांच

Mark Zuckerberg: क्या भविष्य की घटनाओं पर अनुमान लगाना जल्द ही सोशल मीडिया का हिस्सा बन सकता है? ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, Meta एक
Google Finance AI Portfolio Analysis Android App

Google Finance App लॉन्च, अब निवेश होगा पहले से ज्यादा आसान

Google Finance Android App: Google ने निवेशकों के लिए Google Finance App लॉन्च कर दिया है। यह नया ऐप फिलहाल Android यूजर्स के लिए
Telegram पर केंद्र का बड़ा हमला, कोर्ट में बताया ‘नया डार्क वेब’

Telegram पर केंद्र का बड़ा हमला, कोर्ट में बताया ‘नया डार्क वेब’

Telegram New Dark Web: क्या Telegram अब सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं रहा? केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल एक हलफनामे में बड़ा दावा

ABOUT US

Analytics Insight is the world’s First Print and Digital News Publication focused on disruptive technologies such as Artificial Intelligence, Big Data Analytics, Blockchain and cryptocurrencies.

LINKS

  • Privacy Policy
  • Terms & Condition

Helpful

  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us

Explore More

  • Latest news
  • Artificial Intelligence
  • Entertainment
  • Tech News

© Analytics Insight 2026

  • Home
  • About Us
  • Crypto
  • Gaming
  • Technology
  • Gadgets
  • News
  • Business
  • OTT
  • Webstories
  • Contact Us