PNG Gas कनेक्शन कैसे करें अप्लाई

PNG Gas कनेक्शन कैसे करें अप्लाई? फॉलो करें ये 5 स्टेप्स

6 mins read
81 views
April 1, 2026

PNG New Connection Online: आजकल गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण लोग काफी परेशान हो रहे हैं, लेकिन अब इस परेशानी से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, PNG आजकल घरों की पहली पसंद बन रही है। इसमें गैस सीधे पाइप के जरिए आपकी रसोई तक पहुंचती है। इसमें न तो सिलेंडर बुक करने की टेंशन होती है और न ही भारी सिलेंडर उठाने की मशक्कत होती है। सबसे अच्छी बात यह है कि नया कनेक्शन लेने के लिए अब कहीं जाने की जरूरत नहीं है। बस फोन या लैपटॉप से घर बैठे ही आप अप्लाई कर सकते हैं।

क्या आपके इलाके में PNG की पाइपलाइन आ गई है? अभी चेक करें और घर बैठे नए PNG Gas कनेक्शन के लिए ऑनलाइल अप्लाई करें।

पहले यह जरूर चेक करें

ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले यह जरूर देखें कि आपके मोहल्ले में PNG की पाइपलाइन बिछी है या नहीं। इसके लिए आप अपने नजदीकी गैस प्रोवाइडर जैसे IGL, MGL या Adani Total Gas की Website पर जाएं और अपना पीन कोड डालकर चेक करें।

कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?

Apply करने से पहले इन डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी या साफ फोटो अपने डिवाइस में तैयार रख लें। फाइल PDF या JPEG फॉर्मेट में होनी चाहिए। यहां देखें जरूरी डॉक्यूमेंट्स।

READ MORE: पुणे बना क्रिप्टो स्कैम का हॉटस्पॉट, क्यों बढ़ रहे हैं धोखाधड़ी के मामले?

  • पहचान प्रमाण: Aadhaar Card, PAN Card, Voter ID या Passport में से कोई एक।
  • एड्रेस प्रूफ: बिजली का बिल, टेलीफोन बिल या पानी का बिल।
  • मालिकाना प्रूफ: House Tax Receipt, Sale Deed या Possession Letter।
  • अगर आप किराएदार हैं तो Rent Agreement और मकान मालिक का NOC भी लगेगा।

ऐसे करें Online Apply

  • Web Browser खोलें और अपने नजदीकी PNG Gas डिस्ट्रीब्यूटर की Official Website पर जाएं।
  • Website पर PNG घरेलू कनेक्शन का ऑप्शन ढूंढें और ‘नए कनेक्शन के लिए आवेदन करें’ पर क्लिक करें। फिर वहां अपना नाम, मोबाइल नंबर और पूरा पता दें जहां कनेक्शन चाहिए।
  • Website के निर्देश के मुताबिक ID, पते का प्रमाण और मालिकाना कागजों की डिजिटल कॉपी अपलोड करें।
  • रजिस्ट्रेशन फीस और रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट का ऑनलाइन भुगतान करें।

READ MORE: LPG संकट के बीच बढ़ी इंडक्शन की डिमांड, Amazon से Blinkit तक स्टॉक खाली!

Apply के बाद क्या होगा?

फॉर्म सबमिट होते ही आपको एक रिफेंस नंबर मिलेगा। इसी नंबर से आप अपने एप्लीकेशन का स्टेटस कभी भी ट्रेक कर सकते हैं। कुछ दिनों के अंदर एक टेक्निशियन आपके घर साइट सर्वे और इंस्टॉलेशन के लिए आएगा। बस इतना करते ही आपकी रसोई में PNG Gas चालू हो जाएगी और सिलेंडर वाली परेशानी हमेशा के लिए खत्म।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

𝟮𝟬𝟮𝟲 के टॉप सस्ते क्रिप्टो टोकन: बना देंगे आपको अमीर!
Previous Story

2026 के टॉप सस्ते क्रिप्टो टोकन: बना देंगे आपको अमीर!

Next Story

Gold Price Today: आज आपके शहर में क्या है सोने की रेट, यहां जानें

Latest from Latest news

Don't Miss