Meta Instagram Plus नाम से नया पेड फीचर टेस्ट कर रहा है।

Meta ने शुरू किया नया टेस्ट, Instagram पर Free देखेंगे Reels

5 mins read
76 views
April 1, 2026

Meta Instagram Subscription: Meta ने Instagram पर एक नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन टेस्ट करना शुरू किया है, जिसका नाम Instagram Plus है। फिलहाल, यह फीचर कुछ ही देशों में ट्रायल के तौर पर उपलब्ध है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एशिया और लैटिन अमेरिका के कुछ देशों में शुरू किया गया है।

Instagram Plus क्या है? Meta का नया सब्सक्रिप्शन प्लान स्टोरी प्राइवेसी और नए फीचर्स के साथ टेस्ट हो रहा है।

क्यों ला रहा है Meta यह प्लान?

Meta अब सिर्फ एड्स से कमाई पर निर्भर नहीं रहना चाहता। कंपनी Facebook और WhatsApp की तरह Instagram पर भी सब्सक्रिप्शन से कमाई बढ़ाने की कोशिश कर रही है। Instagram Plus उसी दिशा में एक कदम है। इस सब्सक्रिप्शन का मुख्य फोकस Instagram Stories पर है। अब यूजर्स किसी की स्टोरी बिना दिखे देख सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स यह भी देख पाएंगे कि उनकी स्टोरी कितनी बार देखी गई है और कौन लोग इसे देख सकते हैं।

ज्यादा प्राइवेसी और कंट्रोल

instagram Plus में यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल मिलेगा। अब सिर्फ Close Friends ही नहीं, बल्कि कई अलग-अलग ऑडियंस लिस्ट बनाई जा सकेंगी। इससे आप अलग-अलग लोगों के साथ अलग स्टोरी शेयर कर पाएंगे। साथ ही स्टोरी को 24 घंटे से ज्यादा समय तक रखने और हफ्ते में एक स्टोरी को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का फीचर भी मिलेगा।

READ MORE: Test में फेल हुआ Meta का Avocado! जानें नई लॉन्च डेट

नए एंगेजमेंट फीचर्स

इस प्लान के साथ Superlikes जैसे नए फीचर्स भी मिलेंगे, जो स्टोरी पर खास तरह से रिएक्शन देने का मौका देंगे। इसके अलावा यूजर्स यह भी देख सकेंगे कि उनकी स्टोरी किसने देखी और उन्हें आसानी से ढूंढ सकेंगे। Instagram Plus की कीमत अलग-अलग देशों में अलग हो सकती है, लेकिन इसे कम रखा जाएगा ताकि ज्यादा लोग इसे इस्तेमाल करें। Meta ने साफ किया है कि यह Meta Verified से अलग सर्विस है।

READ MORE: Meta ने CCPA जुर्माने को HC में दी चुनौती

यूजर्स को पसंद आएगा या नहीं?

आज कई प्लेटफॉर्म जैसे Snapchat+ और X भी पेड सब्सक्रिप्शन दे रहे हैं। लेकिन यूजर्स में subscription fatigue भी बढ़ रही है। अब देखना होगा कि Instagram Plus लोगों को कितना पसंद आता है और क्या यह सोशल मीडिया का तरीका बदल पाएगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Bachatt की 12 मिलियन डॉलर के साथ बढ़ेगा फाइनेंशियल नेटवर्क
Previous Story

अब Bachatt की 12 मिलियन डॉलर के साथ बढ़ेगा फाइनेंशियल नेटवर्क

PlayStation 5 हुआ महंगा,
Next Story

PlayStation 5 हुआ महंगा, क्या युद्ध और AI हैं असली कारण?

Latest from Instagram

Don't Miss