2025 App Store Awards के लिए चुने गए 45 फाइनलिस्ट ऐप्स

7 mins read
254 views
2025 App Store Awards के लिए चुने गए 45 फाइनलिस्ट ऐप्स
November 20, 2025

Apple App Store Awards 2025: Apple ने 2025 के App Store Awards के लिए 45 ऐप्स और गेम्स की शॉर्टलिस्ट जारी की है। यह पुरस्कार हर साल उन ऐप्स और गेम्स को सम्मानित करता है जो सबसे अधिक क्रिएटिव, स्मार्ट और उपयोगी डिजिटल अनुभव देते हैं। इस साल की लिस्ट में ऐसे डेवलपर्स शामिल हैं, जो नए डिजाइन, आसान वर्कफ्लो और अनोखे गेमप्ले के जरिए टेक्नोलॉजी के अनुभव को बेहतर बना रहे हैं। Apple के अनुसार ये फाइनलिस्ट यह दिखाते हैं कि लोग तेजी से बदलते डिजिटल माहौल में कैसे काम, क्रिएटिविटी और मनोरंजन के नए तरीके खोज रहे हैं।

Apple ने iPhone, iPad, Mac और Apple Watch के लिए 2025 के App Store Awards के फाइनलिस्ट ऐप्स और गेम्स की सूची जारी की। जानें कौन से ऐप्स और गेम्स बनेंगे इस साल के टॉप विजेता।

इस साल विजेताओं की घोषणा आने वाले हफ्तों में होगी, लेकिन शॉर्टलिस्ट में नाम आना ही सम्मान की बात है। Apple के App Store Worldwide के हेड कार्सन ओलिवर के अनुसार, ये फाइनलिस्ट दिखाते हैं कि दुनिया भर में कितनी प्रतिभा Apple ईकोसिस्टम को सपोर्ट कर रही है। ये ऐप्स और गेम्स उपयोगकर्ताओं की क्रिएटिविटी बढ़ाने, उन्हें प्रोडक्टिव बनाने और नए एंटरटेनमेंट विकल्प खोजने में मदद करते हैं।

iPhone ऐप ऑफ द ईयर फाइनलिस्ट

  • BandLab म्यूजिक रिकॉर्डिंग और कोलैबोरेशन को आसान बनाता है।
  • LADDER स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को सरल बनाता है और जटिल प्लानिंग खत्म करता है।
  • Tiimo: रोजमर्रा के कामों को व्यवस्थित तरीके से मैनेज करने का तरीका देता है।

iPhone गेम ऑफ द ईयर फाइनलिस्ट

  • Capybara Go! हल्का-फुल्का एडवेंचर गेम, इंटरनेट के पसंदीदा कैरेक्टर पर आधारित।
  • Pokémon TCG Pocket: मोबाइल पर कार्ड कलेक्शन का मजा फिर से।
  • Thronefall: सिंपल कंट्रोल के साथ गहरा और टैक्टिकल कॉम्बैट।

iPad ऐप ऑफ द ईयर फाइनलिस्ट

Detail कंटेंट क्रिएटर्स को अधिक आजादी और विकल्प देता है।

  • Graintouch: डिजिटल कलाकारों के लिए प्रिंटमेकिंग टूल।
  • Organised: व्यस्त शेड्यूल को विजुअली साफ और व्यवस्थित बनाता है।

READ MORE: Apple ने बनाया नया रेवेन्यू रिकॉर्ड, भारत बना ग्रोथ इंजन

iPad गेम ऑफ द ईयर फाइनलिस्ट

  • DREDGE: रहस्यमय और अनोखा गेमप्ले।
  • Infinity Nikki: फैशनेबल और जादुई दुनिया में ले जाने वाला गेम।
  • Prince of Persia: The Lost Crown: कथा और एडवेंचर से भरपूर गेम।

Mac ऐप ऑफ द ईयर फाइनलिस्ट

  • Acorn – प्रो-लेवल फोटो एडिटिंग टूल।
  • Essayist – अकादमिक लेखन आसान और ऑटोमैटिक फॉर्मेटिंग के साथ।
  • Under My Roof – घर के मालिकों के लिए आयोजन और तैयारी में मददगार।

Apple Watch ऐप ऑफ द ईयर फाइनलिस्ट

  • GO Club – हाइड्रेशन और रोजाना एक्सरसाइज को बढ़ावा।
  • Moment – वॉच पर फोटोग्राफी का नया अनुभव।
  • Strava – फिटनेस प्रेमियों को जोड़ता है और परफॉर्मेंस ट्रैकिंग देता है।

READ MORE: Apple ने पेश किया नया iPhone Pocket, डिजाइन किया स्टाइलिश बैग

इस शॉर्टलिस्ट से स्पष्ट होता है कि Apple प्लेटफॉर्म पर डेवलपर्स कितनी क्रिएटिविटी और क्वालिटी ला रहे हैं। ऐप्स और गेम्स न केवल मनोरंजन प्रदान करते हैं, बल्कि उपयोगकर्ताओं को अधिक उत्पादक फिट और रचनात्मक बनाते हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

पुलिस के साथ काम करता है Spot रोबोट डॉग, जानिए इसकी क्षमताएं

क्रिप्टो मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कुनाल मेहता ने RICO साजिश मानी
Next Story

क्रिप्टो मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कुनाल मेहता ने RICO साजिश मानी

Latest from Apps

Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit CFO Resignation: क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर विपिन कपूरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक बार फिर Flipkart में सीनियर फाइनेंस रोल में लौट रहे हैं। इस खबर ने ई कॉमर्स और क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है।  क–कॉमर्स सेक्टर में बड़ा बदलाव: Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया, IPO और फंडिंग के दौर में अहम फैसला।  Blinkit में एक साल से थोड़ा ज्यादा का सफर  विपिन कपूरिया 2024 में Blinkit से जुड़े थे। उन्होंने यहां 1 साल से थोड़ा ज्यादा समय काम किया है। वह गुरुग्राम बेस्ड Blinkit में शामिल होने से पहले Flipkart में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे। कपूरिया Blinkit के पहले फुल टाइम CFO थे क्योंकि यह पद 2022 से खाली था। उस समय Zomato द्वारा Blinkit के अधिग्रहण के बाद तत्कालीन CFO अमित सचदेवा ने कंपनी छोड़ दी थी।  Flipkart के साथ पुराना रिश्ता  Flipkart में विपिन कपूरिया की यह तीसरी पारी होगी। उन्होंने पहली बार 2015 में Flipkart जॉइन किया था। इसके बाद 2018 में वह हॉस्पिटैलिटी स्टार्टअप Oyo चले गए। 2020 में उन्होंने दोबारा Flipkart में वापसी की और फिर 2024 में Blinkit से जुड़े। अब एक बार फिर वह Flipkart के फाइनेंस लीडरशिप का हिस्सा बनने जा रहे हैं।  Blinkit और Eternal में अहम भूमिका  Blinkit में रहते हुए कपूरिया ने कंपनी के CEO अल्बिंदर ढिंढसा और Eternal के CFO अक्षांत गोयल के साथ मिलकर काम किया है। वह उस दौर में Blinkit से जुड़े थे, जब Eternal ने 8,500 करोड़ की राशि Qualified Institutional Placement के जरिए जुटाई थी। यह फंडिंग Blinkit और पूरे क्विक कॉमर्स सेक्टर के लिए अहम मानी गई है।  READ MORE: Aman Jain बने Meta के नए पॉलिसी हेड  क्विक कॉमर्स सेक्टर में तेजी और फंडिंग  पिछले 12 से 14 महीनों में क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।  Swiggy ने 2024 में IPO और हालिया QIP के जरिए 14,500 करोड़ जुटाए।  Zepto अगले साल 11,000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में है।  READ MORE: Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई  Flipkart Minutes में नेतृत्व बदलाव 
भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

Bandar Apna Dost: YouTube पर AI से बना कंटेंट अब सिर्फ एक नया ट्रेंड नहीं रह गया है, बल्कि यह करोड़ों की कमाई और अरबों व्यूज वाला बड़ा बिजनेस बन चुका है। इस बदलाव के केंद्र में अब भारत आ गया है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय AI Shorts चैनल Bandar Apna Dost ने अपने AI-generated वीडियो से अब तक 2.07 अरब व्यूज हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही यह चैनल दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला AI slop चैनल बन गया है।  AI से बने YouTube Shorts कैसे करोड़ों व्यूज और मोटी कमाई कर रहे हैं? इस रिपोर्ट में जानिए कैसे भारत का एक AI चैनल दुनिया में सबसे आगे निकल गया।  कमाई में भी सबसे आगे भारत  व्यूज के साथ–साथ कमाई के मामले में भी Bandar Apna Dost ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट का अनुमान है कि यह चैनल सालाना करीब 4.25 मिलियन डॉलर कमाता है। भारतीय रुपये में देखें तो यह रकम लगभग 370 करोड़ से ज्यादा बैठती है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि AI बेस्ड स्टोरीटेलिंग अब YouTube पर बेहद ताकतवर बन चुकी है।  AI Shorts अब हर जगह दिख रहे हैं  जिस रिपोर्ट में इस चैनल की सफलता सामने आई है, उसमें यह भी बताया गया है कि YouTube Shorts पर AI कंटेंट कितनी तेजी से फैल रहा है। Kapwing की स्टडी के अनुसार, नए यूजर्स को जो Shorts वीडियो सुझाए जाते हैं, उनमें से हर 5 में से एक वीडियो AI generated होता है। Bandar Apna Dost इसी बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके AI ड्रिवन वीडियो फॉर्मेट ने बहुत कम समय में जबरदस्त पहचान बना ली है और आज यह चैनल व्यूज और कमाई, दोनों में ग्लोबल लीडर बन चुका है।  READ MORE: YouTube ने लॉन्च किया ‘Shorts Timer’, बढ़ेगी वीडियो देखने समझदारी  AI कंटेंट को लेकर बहस भी तेज 

Don't Miss