Musk बनाम OpenAI-Apple: कोर्ट ने केस चलाने की दी मंजूरी

4 mins read
1.1K views
November 14, 2025

OpenAI Apple lawsuit: Elon Musk की कंपनियां X Corp. और xAI द्वारा Apple और OpenAI के खिलाफ दायर मुकदमे को अब औपचारिक रूप से कोर्ट में सुना जाएगा। Texas की फेडरल अदालत ने Apple और OpenAI की वह मांग खारिज कर दी है, जिसमें वह इस मुकदमे को रद्द कराना चाहते थे।

X Corp. बनाम Apple OpenAI मुकदमा अब कोर्ट में सुनेगा। Musk की कंपनियों ने अरबों डॉलर के हर्जाने की मांग की है, अदालत ने केस को रद्द करने से इनकार किया।

कोर्ट का फैसला क्या कहता है?

US District Judge मार्क पिटमैन ने अपने आदेश में मुकदमे को खारिज करने से साफ इनकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने विस्तार से कारण नहीं लिखे लेकिन उन्होंने दोनों पक्षों को निर्देश दिया है कि वह अपनी-अपनी दलीलें लिखित रूप में अदालत में जमा करें।

Musk का क्या है आरोप?

X Corp. और xAI का दावा है कि Apple ने OpenAI को iPhone ऑपरेटिंग सिस्टम में गहराई से इंटीग्रेट किया है। इस कदम से AI मार्केट में कम्पटीशन कम हो रहा है, उपभोक्ताओं की चॉइस सीमित हो रही है और AI उद्योग में इनोवेशन पर रोक लग सकती है। इन्हीं कारणों से Musk की कंपनियां Apple और OpenAI से अरबों डॉलर के हर्जाने की मांग कर रही हैं।

READ MORE: Apple ने प्राइवेसी उल्लंघन के चलते बैन किए ये दो Apps

Apple की प्रतिक्रिया

Apple का कहना है कि मुकदमे में लगाए गए आरोप सच्चाई पर आधारित नहीं हैं। OpenAI के साथ कोई एक्सक्लूसिव डील नहीं है, कंपनी आगे भी कई AI कंपनियों के साथ काम करेगी।

OpenAI का जवाब

OpenAI ने Musk पर आरोप लगाया कि वह कानूनी हथियारों का दुरुपयोग कर रहे हैं, CEO Sam Altman से लंबे समय से चल रहे विवाद भी इसकी वजह हो सकते हैं, Musk खुद OpenAI के को-फाउंडर रहे हैं।

READ MORE: कम मांग के चलते Apple ने iPhone Air का घटाया उत्पादन

अगली सुनवाई कब?

मामला X Corp. v. Apple के नाम से दर्ज है और यह Texas की नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में आगे बढ़ेगा। यह मुकदमा AI उद्योग और टेक कंपनियों के भविष्य पर बड़ा असर डाल सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Telcoin बना अमेरिका का पहला डिजिटल एसेट बैंक
Previous Story

Telcoin बना अमेरिका का पहला डिजिटल एसेट बैंक

Next Story

भारत का पहला स्वदेशी AI चैटबॉट के लांन्चिंग से हिला अमेरिका और चीन, जानिए खूबियां

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss