भारत में 81 लाख से ज्यादा व्हाट्सऐप अकाउंट बैन

भारत में 81 लाख से ज्यादा व्हाट्सऐप अकाउंट बैन

4 mins read
69 views
March 4, 2026

WhatsApp India Ban: WhatsApp ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 के तहत अपनी नई मंथली रिपोर्ट जारी की है। जनवरी के आंकड़े दिखाते हैं कि प्लेटफॉर्म पर निगरानी और सख्ती दोनों काफी बढ़ गई हैं। यह रिपोर्ट 1 जनवरी से 31 जनवरी के बीच की गतिविधियों को कवर करती है।

WhatsApp की जनवरी रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि भारत में एक महीने में 81,79,740 अकाउंट बैन किए गए। इनमें से करीब 20 लाख अकाउंट पर बिना शिकायत के पहले ही कार्रवाई की गई।

जनवरी में 81,79,740 अकाउंट बैन

रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी महीने में कुल 81,79,740 भारतीय WhatsApp अकाउंट बैन किए गए। इनमें से 19,83,760 अकाउंट ऐसे थे जिन्हें यूजर्स की शिकायत आने से पहले ही कंपनी ने खुद पहचान कर बंद कर दिया। WhatsApp भारतीय अकाउंट की पहचान +91 मोबाइल नंबर के आधार पर करता है। भारत कंपनी का सबसे बड़ा बाजार है इसलिए इतने बड़े पैमाने पर अकाउंट बैन होना डिजिटल सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

READ MORE: Meta पर EU का एंटीट्रस्ट आरोप, WhatsApp में AI सर्विसेज पर रोक

यूजर्स की शिकायतें क्या रहीं?

जनवरी में भारत से कुल 27,981 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 520 अकाउंट पर कार्रवाई की गई।

  • बैन अपील: 16,328
  • अन्य सपोर्ट: 11,198
  • अकाउंट सपोर्ट: 139
  • सेफ्टी से जुड़ी शिकायतें: 215
  • कुल एक्शन लिए गए अकाउंट: 520

READ MORE: इस देश में बंद हुआ WhatsApp, Max सुपर ऐप से बढ़ी चिंता

सरकार के आदेशों का पालन

रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्रीवांस अपीलेट कमेटी से 16 आदेश मिले और कंपनी ने सभी 16 का पालन किया। यह दर्शाता है कि भारत में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सरकारी निगरानी मजबूत हो रही है।

WhatsApp ने कहा है कि वह नुकसान होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय पहले से रोकथाम पर जोर देता है। कंपनी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करती है, लेकिन साथ ही अपनी इंजीनियरिंग टीम और ऑटोमैटिक सिस्टम के जरिए संदिग्ध गतिविधियों की पहचान भी करती है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Holi पर अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के आसान तरीके
Previous Story

Holi पर अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के आसान तरीके

Elon Musk की सपं त्ति अब 839 अरब डॉलर पहुंच गई ह
Next Story

Anthropic के AI ने शयेर बाजार में मचाई तबाही, Musk बने सबसे बड़े विजेता

Latest from Apps

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

भारत सरकार ने Telegram को नोटिस भेजा है और 3,142 चैनलों पर चल रही पायरेसी बंद करने का आदेश दिया है।   Telegram Channels Banned: भारत सरकार के Ministry of Information and Broadcasting ने मैसेजिंग ऐप Telegram को नोटिस भेजा है। यह नोटिस Information Technology Act, 2000 के तहत जारी किया गया है। सरकार ने Telegram से कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद पायरेटेड यानी चोरी का कंटेंट तुरंत हटाए।  दरअसल कई OTT प्लेटफॉर्म्स ने शिकायत की थी कि Telegram के कई चैनलों पर फिल्मों और वेब सीरीज की गैरकानूनी कॉपी बड़े पैमाने पर शेयर की जा रही है। इससे कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन हो रहा है और OTT कंपनियों को नुकसान हो रहा है।  READ MORE: इन देशों में क्यों बैन हुआ Telegram, जानें पूरी कहानी   मंत्रालय के अनुसार शिकायत करने वालों में JioCinema और Amazon

Don't Miss