183 मिलियन Gmail अकाउंट हैक! देखें पूरी लिस्ट

5 mins read
1.4K views
October 29, 2025

Gmail Data Leak : यह घटना इंटरनेट दुनिया में एक बड़ी चेतावनी की तरह सामने आई है। करीब 183 मिलियन Gmail अकाउंट्स का डेटा ऑनलाइन लीक हो गया है। इस लीक में सिर्फ ईमेल ID ही नहीं, बल्कि पासवर्ड भी शामिल हैं और यही बात इसे बेहद गंभीर बनाती है। अगर कोई हैकर यह जानकारी हाथ लगा लेता है, तो वह आसानी से आपके Gmail अकाउंट में लॉगइन कर सकता है। यदि आप यही ईमेल और पासवर्ड बैंकिंग ऐप्स, शॉपिंग साइट्स या सोशल मीडिया में भी इस्तेमाल करते हैं, तो वहां भी खतरा बढ़ जाता है।

अगर आप Gmail यूजर हैं तो सावधान! लाखों अकाउंट्स हैकर्स के निशाने पर हैं। अपना अकाउंट चेक करें और तुरंत सुरक्षा उपाय अपनाएं।

इस डेटा लीक की पुष्टि Have I Been Pwned नाम की वेबसाइट ने की है, जो दुनिया भर में होने वाले डेटा ब्रीच को ट्रैक करती है। हालांकि, यह लीक अप्रैल 2024 में हुआ था, लेकिन इसका पता हाल ही में चला है। वेबसाइट के संस्थापक ने बताया कि यह डेटा किसी एक प्लेटफॉर्म से नहीं चुराया गया, बल्कि अलग-अलग वेबसाइटों से चोरी किए गए डेटा को इकट्ठा करके सार्वजनिक कर दिया गया।

READ MORE: Gmail में आया AI पावर्ड नया फीचर, अब आसान होंगे कई काम

कैसे पता करें कि आपका Gmail भी लीक हुआ है या नहीं?

  • वेबसाइट पर जाएं:com
  • अपने Gmail एड्रेस को सर्च बॉक्स में डालें।
  • अगर आपका डेटा किसी ब्रीच में मिला होगा तो साइट तुरंत आपको अलर्ट कर देगी।

यह वेबसाइट अब तक 900 से ज्यादा डेटा ब्रीच और 15 बिलियन से अधिक हैक्ड अकाउंट्स को ट्रैक कर चुकी है, जो बताता है कि ऑनलाइन सुरक्षा अब पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गई है।

READ MORE: Gmail कैसे बना दुनिया का सबसे बड़ा ई-मेल प्लेटफॉर्म

अगर आपका अकाउंट खतरे में है तो क्या करें?

  • पासवर्ड मजबूत रखें और किसी दूसरी साइट पर इस्तेमाल किया हुआ पासवर्ड दोबारा न अपनाएं।
  • इससे आपका Gmail लॉगइन करते समय एक कोड आपके फोन पर आएगा। चाहे हैकर के पास पासवर्ड हो, वह कोड के बिना लॉगइन नहीं कर पाएगा।
  • संदिग्ध ईमेल, लिंक और मैसेज से हमेशा सावधान रहें।
  • समय-समय पर पासवर्ड अपडेट करें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Bitcoin में बड़ी हलचल: Sequans ने 970 BTC Coinbase पर ट्रांसफर किए

फ्रांस में आज पेश करेगा Bitcoin रिजर्व और Stablecoin बिल
Next Story

फ्रांस में आज पेश करेगा Bitcoin रिजर्व और Stablecoin बिल

Latest from Tech News

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss