Digital Blackout: एक साथ क्यों ठप पड़े Gmail, Snapchat और Spotify

Digital Blackout: एक साथ क्यों ठप पड़े Gmail, Snapchat और Spotify?

4 mins read
1.1K views
June 13, 2025

Google एक ऐसा तकनीकी ढांचा है, जिस पर दुनिया की कई डिजिटल सेवाएं निर्भर करती हैं। Google की अपनी सेवाएं भी अछूती नहीं रहीं। 

Google Cloud Crash: 12 जून की आधी रात को टेक्नोलॉजी की दुनिया में अफरा-तफरी मच गई क्योंकि Google Cloud अचानक ठप हो गया था, जिसके बाद Gmail, Spotify, Snapchat, Discord जैसी पॉपुलर सेवाएं कुछ देर के लिए बंद हो गईं थी। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।  

क्यों हुआ था

Google Cloud एक ऐसा तकनीकी ढांचा है, जिस पर दुनिया की कई डिजिटल सेवाएं डिपेंड करती हैं। ऐसे में जब इसमें गड़बड़ी आई, तो इसका असर सीधा उन एप्स पर पड़ा, जो इसी पर चलते हैं। ऐसे में Google की अपनी सेवाएं भी इससे अछूती नहीं रहीं। Gmail, Google Search, Google Maps और Nest जैसी सेवाएं या तो रुक गईं या बहुत धीरे-धीरे काम कर रही थीं।

किन एप्स पर पड़ा असर

  • Gmail: ईमेल भेजना और खोलना मुश्किल हो गया 
  • Google Search: सर्च रिजल्ट्स नहीं खुल रहे थे 
  • Maps: रास्ता दिखाने वाला फीचर ठप 
  • Snapchat और Spotify: लॉगइन, स्टोरी या गाने बजाना बंद 
  • Character.ai, Discord: चैटिंग और गेमिंग प्लेटफॉर्म भी ठप 

Google ने क्या कहा

Google ने देर रात 12:41 बजे और फिर 1:16 बजे अपने cloud स्टेटस पेज पर बताया कि उनकी टीम ने समस्या की पहचान कर ली है और सुधार का काम जारी है। Google ने कहा कि ज्यादातर सेवाएं फिर से सामान्य हो गई हैं। Vertex AI Online Prediction जैसी खास सर्विस भी अब ठीक से चल रही है।  

Google  की सफाई 

Google ने वादा किया है कि वह इस पूरे तकनीकी संकट की गहराई से जांच करेगा और जो भी वजहें सामने आएंगी, उन्हें पब्लिक के साथ शेयर करेगा। उन्होंने यूजर्स से धैर्य बनाए रखने और साथ देने के लिए धन्यवाद भी कहा। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Url- Air India Plane Crash Black Box technology reveal secret of plane accident
Previous Story

Air India Plane Crash: क्या है ‘Black Box’ टेक्नोलॉजी, कैसे खोलता है प्लेन हादसे का राज

जानें क्यों रोका गया Google का Ask Photos फीचर?
Next Story

जानें क्यों रोका गया Google का Ask Photos फीचर?

Latest from Tech News

एआई ने कैसे बदल दिया पूरा डिलीवरी मॉडल, 400 कॉल रोज़ खुद करता है एआई

एआई ने कैसे बदल दिया पूरा डिलीवरी मॉडल, 400 कॉल रोज़ खुद करता है एआई

AI logistics:  Artificial intelligence का प्रभाव तकरीबन-तकरीवन हर क्षेत्र में दिखने लगा है। अब इसका उपयोग लॉजिस्टिक कंपनियां भी करने लगी है। इसी सिलसिले

Don't Miss