Apple CEO Tim Cook

Gmail में आया AI पावर्ड नया फीचर, अब आसान होंगे कई काम

6 mins read
1.3K views
March 21, 2025

Google ने Gmail के लिए एक नया अपग्रेड जारी किया है, जो उपयोगकर्ताओं को महत्वपूर्ण ईमेल आसानी से खोजने में मदद करेगा।

Gmail AI Feature: Google ने Gmail के लिए एक नया अपग्रेड जारी किया है, जो यूजर्स को जरूरी ईमेल्स ढूंढने में मदद करेगा। इस नए फीचर का नाम ‘Most Relevant’ है, जो AI की मदद से काम करता है। अब जब आप Gmail पर कोई ईमेल सर्च करेंगे, तो यह फीचर सबसे जरूरी ईमेल्स को पहले दिखाएगा, न कि सिर्फ पुराने ऑर्डर के हिसाब से। इसका मतलब है कि आपकी जरूरी मेल्स अब भीड़ में गुम नहीं होंगी और आप उन्हें तेजी से पा सकेंगे। Google ने Gmail में Gemini फीचर भी जोड़ा था। यह AI फीचर आपकी ईमेल्स की जानकारी को पढ़कर ऑटोमैटिक कैलेंडर इवेंट्स बना सकता है। इससे आप अपने कामकाज और मीटिंग्स को आसानी से मैनेज कर सकते हैं।

कैसे काम करेगा Most Relevant फीचर?

  • AI टेक्नोलॉजी यह पहचानने में मदद करेगी कि आपके लिए कौन-सी ईमेल ज्यादा जरूरी है।
  • क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर (यानी तारीख के अनुसार) रिजल्ट दिखाने की बजाय, अब Gmail सबसे प्रासंगिक ईमेल को ऊपर लाएगा।
  • सर्च रिजल्ट्स को फाइन-ट्यून करने के लिए आप मौजूदा फिल्टर्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

किन यूजर्स को मिलेगा फायदा?

  • Google ने बताया कि ये फीचर वेब वर्जन के सभी पर्सनल Gmail यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।
  • Android और iOS ऐप्स पर भी इसे रोलआउट किया जा रहा है।
  • बिजनेस अकाउंट्स के लिए भी इसे जल्द ही लाने की योजना है।

आप Gmail में कीवर्ड्स से सर्च करेंगे, तो आपको सर्च रिजल्ट्स पेज पर एक ड्रॉपडाउन मेन्यू दिखाई देगा। इस मेन्यू में आपको दो विकल्प मिलेंगे, जिनमें Most Recent और Most Relevant शामिल होगा। इनमें से आप कोई एक चुनकर रिजल्ट पा सकते हैं। Google का यह नया मोड मशीन लर्निंग और AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है।

इसमें कई फैक्टर्स को ध्यान में रखा जाता है, जैसे:

  • रिसेंसी: ईमेल कितनी नई है।
  • मोस्ट-क्लिक्ड ईमेल्स: जिन ईमेल्स को आपने पहले ज्यादा बार ओपन किया है।
  • फ्रीक्वेंट कॉन्टैक्ट्स: जिन लोगों के साथ आपकी अक्सर बातचीत होती है।

इसका मतलब है कि जिन सेंडर्स और ईमेल्स के साथ आपका ज्यादा इंटरैक्शन रहा है, वे सर्च रिजल्ट्स में सबसे ऊपर आएंगी। इससे आपको जरूरी मेल्स को ढूंढने में समय और मेहनत दोनों बचेंगे।

AI बेस्ड लेकिन जेनरेटिव AI नहीं

Google ने साफ किया है कि यह फीचर AI-ड्रिवन सर्च अल्गोरिदम और NLP मॉडल्स का इस्तेमाल करता है। हालांकि, यह Gmail के Gemini फीचर जैसा नहीं है, क्योंकि इसमें जेनरेटिव AI का उपयोग नहीं किया गया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

XAI Grok
Previous Story

कैसे होती है AI चैट टूल्स की ट्रेनिंग? क्यों ये इंसानों जैसी बातें करते हैं

Apple CEO Tim Cook
Next Story

Siri से नाखुश हैं Tim Cook, Apple ने लिया बड़ा फैसला

Latest from Artificial Intelligence

Binance का AI वॉलेट लॉन्च

Binance का AI वॉलेट लॉन्च! 250M यूजर्स के लिए नया दौर, Pepeto में पैसों की बारिश

Binance AI Wallet:  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की का प्रभाव अब हर क्षेत्र में पहुंच चुका है। जिसके कारण क्रिप्टो करेंसी मार्केट की दुनिया में बड़ा

Don't Miss