Reels देखते हैं? हर स्क्रॉल बढ़ा सकता है खतरा

Reels देखते हैं? हर स्क्रॉल बढ़ा सकता है खतरा

7 mins read
3 views
June 29, 2026

Social Media Reel Addiction: क्या आपका बच्चा रोज घंटों Reels या छोटे वीडियो देखता है? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। Short Videos Study में सामने आया है कि लंबे समय तक छोटे वीडियो देखने की आदत बच्चों और किशोरों की याददाश्त, ध्यान और मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है। जर्मनी की यूनिवर्सिटी ऑफ बेयरुथ के शोधकर्ताओं ने इस बारे में नई चेतावनी दी है।

Reels और शॉर्ट वीडियो देखने की बढ़ती आदत को लेकर सामने आई नई रिसर्च, जानिए एक्सपर्ट्स ने स्वास्थ्य को लेकर क्या सलाह दी है।

रिसर्च में क्या सामने आया?

यह अध्ययन European Child & Adolescent Psychiatry जर्नल में प्रकाशित हुआ है। शोधकर्ताओं ने 2015 से 2025 के बीच हुई 42 अंतरराष्ट्रीय स्टडी का विश्लेषण किया। इसमें 1,500 से अधिक समूहों और करीब 47,000 प्रतिभागियों के आंकड़े शामिल थे। इनकी औसत उम्र 16.8 वर्ष थी। रिसर्च के मुताबिक, छोटे वीडियो प्लेटफॉर्म का तेजी से बदलने वाला कंटेंट दिमाग को लगातार नई जानकारी देता रहता है। इससे धीरे-धीरे ध्यान केंद्रित करने की क्षमता और जानकारी को याद रखने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

क्यों लग जाती है छोटे वीडियो की लत?

शोध में तीन बड़े कारण बताए गए हैं।

  • तेजी से बदलने वाला कंटेंट
  • बिना रुके चलने वाली Infinite Scrolling
  • हर यूजर के हिसाब से तैयार होने वाली Personalised Feed

इन वजहों से लोग लंबे समय तक स्क्रीन पर बने रहते हैं। शोधकर्ताओं ने EEG और MRI जैसे परीक्षणों के जरिए भी दिमाग की गतिविधियों का अध्ययन किया।

READ MORE: अब TV पर भी चलेंगे Instagram Reels, Fire TV से हुई शुरुआत

मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है असर

अध्ययन के अनुसार, जो किशोर रोज 4 घंटे या उससे ज्यादा समय छोटे वीडियो देखते हैं, उनमें ध्यान भटकने, जल्दबाजी में फैसले लेने, कमजोर वर्किंग मेमोरी, तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याएं अपेक्षाकृत अधिक देखी गईं। इसके अलावा डिजिटल लत का जोखिम भी बढ़ा पाया गया। शोधकर्ताओं ने ‘अनियंत्रित इस्तेमाल’ का मतलब ऐसी स्क्रीन आदत बताया है, जो नींद, पढ़ाई और रोजमर्रा की दिनचर्या को प्रभावित करने लगे।

एक्सपर्ट्स ने क्या दी सलाह?

रिसर्च टीम का कहना है कि बच्चों और किशोरों के लिए स्क्रीन टाइम तय करना जरूरी है। परिवार और स्कूल मिलकर स्वस्थ डिजिटल आदतें विकसित करें। नियमित समय सीमा, ऑफलाइन गतिविधियां और सामाजिक जुड़ाव बच्चों के मानसिक विकास के लिए बेहतर साबित हो सकते हैं।

READ MORE:  Instagram ने लॉन्च किया Dhurandhar फॉन्ट, Reels बनेगा आकर्षक

यह अध्ययन बताता है कि छोटे वीडियो पूरी तरह नुकसानदायक नहीं हैं, लेकिन उनका जरूरत से ज्यादा और बिना नियंत्रण के इस्तेमाल चिंता की वजह बन सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि संतुलित स्क्रीन टाइम और सही डिजिटल आदतें बच्चों के स्वस्थ मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

BitMEX में बड़ा फेरबदल, CEO समेत कई अधिकारी बदले
Previous Story

BitMEX में बड़ा फेरबदल, CEO समेत कई अधिकारी बदले

Peddi-OTT-Release-Date-Netflix-Ram-Charan-Janhvi-Kapoor
Next Story

OTT पर रिलीज होगी ‘Peddi’, हिंदी रिलीज ने बढ़ाई बेचैनी

Latest from Instagram

Don't Miss