Instagram Bot Purge 2026: दुनियाभर में इस हफ्ते Instagram यूजर्स ने एक बड़ा बदलाव देखा। कई बड़े सेलिब्रिटीज, खिलाड़ियों और इन्फ्लुएंसर्स के फॉलोअर्स अचानक लाखों में कम हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Meta ने प्लेटफॉर्म पर बड़े स्तर पर फर्जी, बॉट और इन एक्टिव अकाउंट्स हटाने की कार्रवाई शुरू की है। इसी अभियान को सोशल मीडिया पर ‘Instagram Bot Purge 2026’ कहा जा रहा है।
Meta का यह कदम Instagram को ज्यादा भरोसेमंद और स्पैम फ्री बनाने की कोशिश माना जा रहा है। कंपनी लंबे समय से नकली Engagement, Spam Activity और Fake Followers को कम करने पर काम कर रही थी। अब, इस बड़े पैमाने पर हुई सफ़ाई का असर दुनिया के सबसे बड़े सितारों के अकाउंट्स पर भी साफ़ तौर पर दिखाई देने लगा है।
Instagram Bot Purge 2026 के दौरान Meta ने लाखों फेक और इन एक्टिव अकाउंट हटाए, कई बड़े सितारों के Instagram Followers पर देखने को मिला।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) के फॉलोअर्स में सबसे बड़ी गिरावट
‘Ronaldo loses 18 million Instagram followers’ इस समय सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) के Instagram अकाउंट से करीब 18 मिलियन फॉलोअर्स कम हो गए। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह संख्या लगभग 8 मिलियन भी बताई गई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि असली फैंस ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Ronaldo) को अनफॉलो किया।
माना जा रहा है कि हटाए गए ज्यादातर अकाउंट्स नकली, इन एक्टिव या Bot Accounts थे। फॉलोअर्स कम होने के बावजूद रोनाल्डो (Ronaldo) अभी भी Instagram पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ी और सार्वजनिक व्यक्ति बने हुए हैं।
मेस्सी (Messi) और किलियन एम्बाप्पे (Mbappé) भी हुए प्रभावित
इस Cleanup का असर सिर्फ रोनाल्डो (Ronaldo) तक सीमित नहीं रहा। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) के अकाउंट से भी करीब 8 मिलियन फॉलोअर्स कम हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, Purge से पहले मेस्सी (Messi) के लगभग 515 मिलियन फॉलोअर्स थे, जो घटकर करीब 507 मिलियन रह गए। वहीं, किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappé) के अकाउंट पर भी असर देखने को मिला। फ्रेंच स्टार के लगभग 8.4 लाख फॉलोअर्स कम हुए। हालांकि, किलियन एम्बाप्पे (Mbappé) की गिरावट रोनाल्डो (Ronaldo) और मेस्सी (Messi) जितनी बड़ी नहीं थी।
कई हॉलीवुड स्टार्स के फॉलोअर्स भी घटे
Instagram Fake Account Cleanup Celebrities की सूची में कई बड़े हॉलीवुड नाम भी शामिल रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एरियाना ग्रांडे (Ariana Grande), जस्टिन बीबर (Justin Bieber) और टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) के फॉलोअर्स भी हजारों में कम हुए। इसके अलावा काइली क्रिस्टन जेनर (Kylie Jenner) को भी बड़ा नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि उनके करीब 15 मिलियन फॉलोअर्स घट गए।
READ MORE: Meta का बड़ा प्लान! अब प्रिस्क्रिप्शन वाला चश्मा बनेगा स्मार्ट?
क्या है Instagram Bot Purge 2026?
‘Instagram Bot Purge 2026’ नाम उस बड़े अभियान को दिया गया है, जिसमें Meta कथित तौर पर Fake, Spam और Inactive Accounts को हटाने का काम कर रही है। कंपनी ने Spam Detection System को और मजबूत किया है। साथ ही Automated Engagement और बार-बार Repost किए गए Content पर भी सख्ती बढ़ाई गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, Meta का उद्देश्य प्लेटफ़ॉर्म की विश्वसनीयता को बढ़ाना और असली कंटेंट क्रिएटर्स को बेहतर सहयोग प्रदान करना है। माना जा रहा है कि Instagram के इतिहास में फर्जी अकाउंट्स को हटाने का यह अब तक का सबसे बड़े पैमाने का अभियान है।
READ MORE: Meta ने शुरू किया नया टेस्ट, Instagram पर Free देखेंगे Reels
असली फॉलोअर्स पर नहीं पड़ा असर
विशेषज्ञों का कहना है कि इस कार्रवाई से उन Creators और Celebrities को ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा जिनके पास असली Audience है। यह सफाई सिर्फ Fake Numbers कम करने के लिए की गई है, ताकि प्लेटफॉर्म ज्यादा Authentic बन सके।
