motorola

Samsung- Pixel की नींद उड़ाने आ रहा है Motorola का पहला फोल्डेबल फोन

6 mins read
384 views
January 6, 2026

Motorola Razr Fold: फोल्डेबल स्मार्टफोन की रेस में अब तक साइडलाइन पर दिखने वाला Motorola अचानक सेंटर स्टेज पर आ गया है। Razr Fold को लेकर हुए ताज़ा लीक ने साफ संकेत दे दिए हैं कि कंपनी अब सिर्फ फ्लिप फोन तक सीमित नहीं रहना चाहती। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो Samsung और Google के लिए फोल्डेबल मार्केट में मुकाबला और भी कड़ा होने वाला है। क्योंकि Moto अब बुक-स्टाइल फोल्डेबल के साथ सीधी चुनौती देने की तैयारी में है।

फ्लिप फोन से आगे बढ़कर अब बुक स्टाइल फोल्डेबल की तैयारी में Motorola… लीक ने टेक दुनिया में बढ़ा दिया है एक्साइटमेंट। जानिए पूरी कहानी।

लीक से शुरू हुई चर्चा

इस चर्चा की शुरुआत चर्चित टेक लीकर Evan Blass के एक पोस्ट से हुई है। जिसमें Lenovo की एक कथित इंटरनल प्रेज़ेंटेशन की स्लाइड्स सामने आईं। इन स्लाइड्स में Motorola Razr Fold का जिक्र है। जो संकेत देता है कि Motorola पहली बार Samsung Galaxy Z Fold और Google Pixel Fold जैसे प्रीमियम बुक-स्टाइल फोल्डेबल्स को सीधी चुनौती दे सकती है।

टाइमलाइन से मिले संकेत

लीक में इस्तेमाल की गई भाषा भी काफी कुछ बयां करती है। Razr Fold को कंपनी का पहला फोल्ड फॉर्म फैक्टर बताया गया है और इसके लॉन्च की टाइमलाइन इस साल के अंत की बताई जा रही है। इसका मतलब है कि Motorola अब सिर्फ कॉम्पैक्ट फ्लिप डिवाइस तक सीमित नहीं रहना चाहती। यानी बड़े स्क्रीन एक्सपीरियंस पर दांव लगाने की तैयारी में है।

READ MORE- Samsung की AI मास्टरप्लान: 80 करोड़ डिवाइसों से Apple-OpenAI को सीधी चुनौती

फीचर्स को लेकर बड़े दावे

प्रेज़ेंटेशन स्लाइड में Razr Fold को फीचर्स के मामले में भी खास बताया गया है। इसमें शानदार डिस्प्ले, स्मार्ट AI इंटीग्रेशन और एक एडवांस कैमरा सिस्टम का दावा किया गया है। जिसे फोल्डेबल फोन सेगमेंट के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कंपनी का कहना है कि इन खूबियों का खुलासा आने वाले महीनों में किया जाएगा।

READ MORE- Samsung Galaxy Z Fold 7: फोल्डेबल फोन की दुनिया में सबसे पतला और सबसे दमदार चैम्पियन

फ्लिप फोन से आगे बढ़ता Razr ब्रांड

अब तक Motorola की Razr सीरीज़ का फोकस फ्लिप डिजाइन पर रहा है। पिछले साल लॉन्च हुआ Razr Ultra कंपनी का सबसे प्रीमियम फोल्डेबल था। लेकिन वह भी क्लैमशेल कैटेगरी में ही आता है। Razr Fold की एंट्री यह दिखाती है कि Motorola अपने फोल्डेबल पोर्टफोलियो को ज्यादा गंभीरता से और बड़े स्तर पर विस्तार देना चाहती है। Razr Fold की पहली झलक कब मिलेगी, यह अभी साफ नहीं है।

आधिकारिक घोषणा अभी बांकी

फिलहाल यह पूरी जानकारी लीक पर आधारित है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि CES 2026 जैसे बड़े टेक इवेंट के दौरान Motorola कोई बड़ा सरप्राइज दे सकती है। अगर ऐसा होता है, तो फोल्डेबल स्मार्टफोन की दौड़ और भी रोमांचक हो जाएगा।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

CES 2026: Samsung, LG, Asus, Lenovo पेश करेंगे AI डिवाइस
Previous Story

CES 2026: Samsung, LG, Asus, Lenovo पेश करेंगे AI डिवाइस

pixel 10
Next Story

Pixel 10 यूज़र्स के लिए आया नया Qi2 बैटरी बैंक, जानिए क्या है खास

Latest from News

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless
Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)
Apple Lease EMI मिस हुई तो iPhone लॉक होगा? जानें सच

Apple Lease EMI मिस हुई तो iPhone लॉक होगा? जानें सच

क्या EMI नहीं भरने पर iPhone के ऐप्स बंद हो जाएंगे? Apple ने Restricted Mode की खबरों को खारिज किया  Apple Upgrade: क्या iPhone की EMI नहीं भरने पर आपका फोन लॉक हो जाएगा? इस सवाल पर Apple ने अब बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। कंपनी ने साफ कहा है कि Apple Upgrade Program के तहत भुगतान चूकने पर डिवाइस के फीचर्स को सीमित करने वाला कोई Restricted Mode नहीं होगा।   Apple के इस बयान से उन अटकलों पर विराम लग गया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि EMI नहीं भरने पर iPhone, iPad, Mac या Apple Watch का इस्तेमाल सीमित किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, ऐसे मामलों को मौजूदा फाइनेंसिंग और लीज खत्म करने की नीतियों के तहत संभाला जाएगा।  Apple Upgrade Program में Restricted Mode की चर्चा क्यों हुई?  हाल ही में iOS 27 बीटा में एक फीचर को लेकर रिपोर्ट सामने आई थी। इसमें App Managed Feature देखा गया था। रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह फीचर फाइनेंसिंग पार्टनर्स को डिवाइस की स्थिति की समय-समय पर जांच करने की सुविधा दे सकता है। इसके बाद ऐसी अटकलें तेज हो गईं कि Apple भुगतान नहीं करने वाले ग्राहकों के डिवाइस पर Restricted Mode लागू कर सकता है। इस मोड में कथित तौर पर सिर्फ Phone, Settings, Clock, Wallet और App

Don't Miss