Google-Pixel-9-Pro-Fold

बेहद सस्ते में घर लाएं Google Pixel 9 Pro Fold

4 mins read
1.1K views
November 30, 2025

Flipkart Black Friday 2025: अगर आप लंबे समय से फोल्डेबल स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, लेकिन बजट 1.20 लाख के अंदर रखना चाहते हैं, तो Flipkart की Black Friday Sale 2025 आपके लिए बढ़िया मौका है। इस सेल में पिछले साल लॉन्च हुआ Google Pixel 9 Pro Fold अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। भारत में इसकी लॉन्च कीमत 1,72,999 थी, लेकिन अब यह प्रीमियम फोन काफी सस्ती कीमत पर मिल रहा है।

Pixel 9 Pro Fold का Black Friday ऑफर: 1,15,999 में पाएं, AI कैमरा फीचर्स, फास्ट चार्जिंग और शानदार डिस्प्ले के साथ यह फोन प्रीमियम स्मार्टफोन्स को टक्कर देता है।

READ MORE: Google I/O 2025: Android 16, Pixel 9a समेत कई प्रोडक्ट होंगे पेश

Flipkart पर कीमत और ऑफर

इस Black Friday Sale में Pixel 9 Pro Fold की कीमत घटकर 1,19,999 हो गई है। यानी सीधे 53,000 की छूट मिल रही है। साथ ही, Flipkart Axis Bank और SBI कार्ड इस्तेमाल करने पर 4,000 अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। इस तरह फोन की कीमत 1,15,999 रह जाती है। ग्राहक इसे 10,000 प्रति माह की EMI पर भी खरीद सकते हैं, जिसमें No-Cost EMI का विकल्प शामिल है। अगर आपका पुराना फोन अच्छी कंडीशन में है, तो आप उसे एक्सचेंज कर 68,050 तक की वैल्यू पा सकते हैं। साथ में अतिरिक्त भुगतान करके एक्सटेंडेड वारंटी भी ली जा सकती है।

READ MORE: Google Pixel 8 पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, देखें फीचर्स

Google Pixel 9 Pro Fold के फीचर्स

फोन का डिस्प्ले 6.3-इंच OLED कवर स्क्रीन, 8-इंच OLED मेन फोल्डेबल स्क्रीन मिलेगा। साथ ही दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा भी मिलेगा।  फोन में आपको 48MP मेन कैमरा , 10.5MP अल्ट्रावाइड और 10.8MP टेलीफोटो मिलेगा। साथ ही दोनों स्क्रीन पर सेल्फी कैमरा भी है। फोन में Google Tensor G4 चिप, 4,650mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। इसके अलावा, Pixel 9 Pro Fold में लेटेस्ट AI फीचर्स जैसे Add Me, Auto Frame, Magic List, Pixel Studio और कई स्मार्ट कैमरा टूल्स मौजूद हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

अब-खुलकर-किजिए-ChatGPT-पर-प्राइवेट-बात
Previous Story

अब खुलकर किजिए ChatGPT पर प्राइवेट बात…जानें कैसे और कब होगी शुरूआत

iPhone
Next Story

iPhone पर मंडरा रहा नया खतरा! यूजर्स सबकाम छोड़ पहले पढ़ लें इसे

Latest from Gadgets