ChatGPT New Feature: ChatGPT में जल्द ही एक नया सुरक्षा फीचर आने वाला है, जिसे यूजर की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर अपने किसी दोस्त, परिवार के सदस्य या भरोसेमंद व्यक्ति को ‘Trusted Contact’ या इमरजेंसी कॉन्टैक्ट के रूप में जोड़ सकेंगे।
ChatGPT में जल्द नया Trusted Contact फीचर, जानें कैसे यह यूजर्स की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य में मदद करेगा।
Trusted Contact फीचर क्या है?
इस नए फीचर में यूजर किसी भी भरोसेमंद व्यक्ति का नंबर ChatGPT में जोड़ पाएंगे। अगर चैट के दौरान सिस्टम को लगेगा कि यूजर बहुत ज्यादा दुखी, परेशान या मानसिक तनाव में है, तो यह फीचर एक्टिव हो सकता है। ऐसी स्थिति में ChatGPT उस Trusted Contact को अलर्ट या नोटिफिकेशन भेज सकता है, ताकि समय पर मदद मिल सके।
सिस्टम कैसे काम करेगा?
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सिस्टम यूजर की बातचीत के पैटर्न को समझकर काम करेगा। अगर कोई व्यक्ति बार-बार तनाव, दुख या नुकसान पहुंचाने वाले विचारों की बात करता है, तो सिस्टम इसे पहचान सकता है। इसके बाद जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी अलर्ट भेजा जा सकता है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कौन से शब्द या कौन सी स्थिति इस फीचर को ट्रिगर करेगी। इस पर अभी काम चल रहा है।
सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस
OpenAI लंबे समय से अपने AI सिस्टम को ज्यादा सुरक्षित बनाने पर काम कर रही है। हाल ही में कुछ मामलों और कानूनी सवालों के बाद यह चिंता सामने आई कि AI चैटबॉट संवेदनशील बातचीत को कैसे संभालते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि लंबे समय तक AI से बातचीत करने पर कुछ लोगों में अकेलापन या नकारात्मक सोच बढ़ सकती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए कंपनी अब नए सुरक्षा फीचर्स जोड़ रही है।
READ MORE: Claude के मुख्य टूल अब Free में, ChatGPT को टक्कर
किन लोगों को होगा फायदा?
आज के समय में कई लोग भावनात्मक सपोर्ट के लिए AI चैटबॉट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यह फीचर उन लोगों के लिए काफी मददगार हो सकता है जो अकेलापन, तनाव या मानसिक दबाव महसूस करते हैं। अगर सिस्टम को लगता है कि कोई व्यक्ति गंभीर स्थिति में है, तो यह समय पर किसी भरोसेमंद व्यक्ति को सूचित कर सकता है। इससे सही समय पर मदद मिलना आसान हो सकता है।
READ MORE: ChatGPT सर्च के बाद दो छात्राओं की मौत, एलन मस्क ने दिया जवाब
भविष्य में और सुधार
OpenAI इस बात पर भी काम कर रहा है कि ChatGPT भावनात्मक स्थिति को और बेहतर तरीके से समझ सके। यह फीचर पूरी तरह वैकल्पिक होगा, यानी यूजर चाहे तो इसे ऑन या ऑफ कर सकता है। फिलहाल, इस फीचर की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
