Infinix Hot 70: Infinix यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। Smartphone मार्केट में जल्द ही तहलका मचाने आ सकती है Hot सीरीज फोन। दरअसल, कंपनी ने लॉन्च से पहले ही सीरीज के दो अपकमिंग मॉडल Infinix Hot 70 और Hot 70 Pro 5G के सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स जारी कर दिए हैं। संकेत साफ है कि कंपनी जल्द ही इसे विश्वस्तर पर पेश कर सकता है। तो आइए जानते है इस अपकमिंग मॉड के बारे में।
Redmi Note 14 5G, Samsung Galaxy M15 को टक्कर देने आ रहा है Infinix Hot Series के दो नए मॉडल…जानिए किन यूजर्स के लिए है खास।
सर्टिफिकेशन साइट पर दिखा झलक
बता दें कि यह Infinix Hot 70 मॉडल इंडोनेशिया की SDPPI अथॉरिटी और TUV Rheinland प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया गया है। वहीं, Infinix Hot 70 Pro 5G Carlcare सर्विस वेबसाइट पर दिखाई दिए हैं। SDPPI सर्टिफिकेशन में Infinix Hot 70 के लिए मॉडल नंबर X6895B दिखाई दी है। वहीं, ही एक और मॉडल नंबर X6895 भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि 4 मार्च 2026 को ही सर्टिफिकेट की मंजूरी दे दी गई है।
बैटरी के लिए दिखे अलग-अलग वैरिएंट
TUV सर्टिफिकेशन की माने तो दो अलग-अलग रिचार्जेबल Li-ion Polymer बैटरी मॉडल को लिस्ट किया गया है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि 5800mAh बैटरी वाला वैरियंट X6895B मॉडल से जुड़ा हो सकता है। वहीं, 5430mAh बैटरी X6895 मॉडल के साथ आ सकता है। कहा यह भी जा रहा है कि इसे विभिन्न देशों में इंडोनेशियन अलग बैटरी क्षमता के साथ पेश किया जा सकता है।
READ MORE- Meta के स्मार्ट ग्लास वीडियो लीक पर UK ने शुरू की जांच
स्पेसिफिकेशंस का अभी खुलासा नहीं
यदि बात करें Infinix Hot 70 Pro 5G की तो इसे लिस्टिंग में एक मेमोरी ऑप्शन 6GB RAM औऱ 128GB स्टोरेज के रूप में दिखाई गई है। लेकिन स्पेसिफिकेशंस को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है। जिसके वजह से यूजर्स में उत्सुकता बढ़ गई है।
READ MORE- Anthropic फिर Pentagon में, अमोदेई ने OpenAI को लगाई फटकार
मिड रेंज में हो सकती है कीमत
वहीं बात करें कीमत की तो 70 सीरीज मिड रेंज में मिलती है। ऐसे संभव है कि इस मॉडल का दाम भी इसी के इर्दगिर्द हो। लेकिन असली पता तो लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगा। पिछले मॉडल के मुकाबले इसबार परफॉर्मेस को भी बेहतर करने की भी बात कही जा रही है।
Redmi-Samsung के मॉडल को टक्कर
वेबसाइट पर झलक देखने के बाद कह सकते हैं कि यह उन यूजर्स के लिए काफी अच्छा रहनेवाला है जिन्हें लंबा बैटरी, दैनिक इस्तेमाल में सहुलियत और परफर्मेस चाहिए। अगर बैटरी और ताकत के हिसाब से तुलना करें तो यह Redmi Note 14 5G, Samsung Galaxy M15 5G को टक्कर दे सकती है। फिलहाल, स्पेशिफिकेशन आने के बाद ही सबकुछ साफ हो सकता है।
इस प्रकरा देखें तो यह उन यूजर्स को लिए एक बेहतर विकल्प के तौर सामने आ सकते हैं जिन्हें मिड रेंज में लंबा बैटरी बैकअप वाले फोन चाहते हैं।
