भारत में Nothing का जलवा! महंगा फोन, फिर भी आउट ऑफ स्टॉक!

भारत में Nothing का जलवा! महंगा फोन, फिर भी आउट ऑफ स्टॉक!

8 mins read
188 views
March 25, 2026

Nothing Phone 4a sales: Apple को टक्कर देने निकली Nothing ब्रांड ने भारतीय बाजार में धमाल मचा दिया है। कंपनी की नई Nothing Phone 4a सीरीज ने यह साबित कर दिया कि सिर्फ सस्ता होना ही सफलता की गारंटी नहीं है। कीमत बढ़ने के बावजूद इस फोन ने लॉन्च के पहले ही दिन रिकॉर्ड बिक्री कर ली है। इसका मतलब है कि भारतीय यूजर्स चर्चित टॉप ब्रांड के पीछे आंख बंद कर भागने की बजाय अब क्वालिटी और अनुभव के लिए ज्यादा खर्च करने को तैयार हैं। कंपनी मान रही है कि इस सफलता के पीछे युवाओं का है। इनमें 25 साल से कम उम्र के यूजर्स शामिल है।

रिकॉर्ड बिक्री, कम सप्लाई …Nothing Phone 4a ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में मचाया धमाल! जानिए इसके पीछे की वजह।

डिजाइन और एक्सपीरियंस पर फोकस

कंपनी के को- फाउंडर और इंडिया प्रसिडेंट Akis Evangelidis का कहना है यह सफलता कंपनी की उन रणनीतियों का हिस्सा है जिसे वो शुरू से ही फालो करती आ रही है। यानी Nothing ने शुरुआत से ही खुद को अलग रखा है। कंपनी ने कीमत की होड़ में उतरने के बजाय डिजाइन और सॉफ्टवेयर को प्राथमिकता दी। यही वजह है कि यूजर्स इस फोन के तरफ आकर्षित हो रहे हैं।

Apple को टक्कर देने की तैयारी

Nothing अपनेआप को सबसे सुरक्षित अत्याधुनिक स्मार्टफोन के तौर चर्चित Apple फोन की टक्कर देने के तौर पर पेश कर रही है। यह प्रीमियम फील देता है और Apple से थोड़ा किफायती भी है। यह रणनीति खासतौर पर उन युवाओं को आकर्षित कर रही है, जो प्रीमियम ब्रांड चाहते हैं लेकिन बजट सीमित है। पिछले दो सालों में सबसे अधिर रफ्तार से बढनेवाल स्मार्टफोन में अपना नाम शुमार कर चुका है।

READ MOREOpenAI ने लिया चौंकाने वाला फैसला Disney डील टूटी, Sora हुआ बंद…जानें वजह

भारत बना मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र

Nothing अब समझ चुका है कि स्मार्टफोन बाजार में अगर पैर जमाना है भारत से बेहतर मार्केट नहीं मिल सकता। यही वजह है कि अपनेआप को बिक्री तक सीमित नहीं रखा है। भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में भी तेजी से काम कर रही है। Optiemus के साथ साझेदारी के जरिए कंपनी उत्पादन बढ़ाकर एक्सपोर्ट पर भी नजर रख रही है।

सबसे अलग नीति अपनाने में विश्वास

ऑफलाइन स्टोर्स पर भी भारी भीड़ देखने को मिल रही है। एक ही दिन में सैकड़ों लोगों का स्टोर पर आना इस ब्रांड की बढ़ती लोकप्रियता का संकेत है। कंपनी का एक और अलग कदम है। हर साल फ्लैगशिप फोन लॉन्च न करना। Nothing का मानना है कि यूजर्स को छोटे-छोटे अपडेट नहीं, बल्कि बड़ा और नया अनुभव देना ज्यादा जरूरी है।

READ MOREअब हर ट्रैक बताएगा अपनी कहानी, 𝗦𝗽𝗼𝘁𝗶𝗳𝘆 ने लॉन्च किया जबरदस्त फीचर

Glyph Matrix और डिमांड पर फोकस

इन दिनों कंपनी एक खास चीजों पर विशेष ध्यान दे रही है। वो Glyph इंटरफेस को और आगे बढ़ा रही है। नया Glyph Matrix यूजर्स को बिना स्क्रीन खोले जरूरी जानकारी देगा, जिससे फोन का इस्तेमाल ज्यादा स्मार्ट और कम डिस्टर्बिंग हो सकता है। कंपनी को भी रिकार्डतोड़ सेल का अनुमान नहीं था। लेकिन मांग ने कंपनी को भी चौंका दिया। शुरुआती अनुमान कम होने के कारण सप्लाई में थोड़ी कमी आई। हालांकि, कंपनी अब तेजी से प्रोडक्शन बढ़ा रही है।

Nothing की यह सफलता दिखाती है कि भारत में स्मार्टफोन बाजार तेजी से बदल रहा है। अब ग्राहक कीमत नहीं क्वालिटी और डिजाइन को काफी अहमियत दे रहे हैं।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

OpenAI ने लिया चौंकाने वाला फैसला Disney डील टूटी, Sora हुआ बंद...जानें वजह
Previous Story

OpenAI ने लिया चौंकाने वाला फैसला Disney डील टूटी, Sora हुआ बंद…जानें वजह

Anthropic ने Pentagon के जोखिम लेबल को दी चुनौती, कोर्ट में मामला दर्ज
Next Story

Anthropic ने Pentagon के जोखिम लेबल को दी चुनौती, कोर्ट में मामला दर्ज

Latest from Gadgets

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss