Redmi 14C 5G

भारत में जल्द लॉन्च होगा Redmi 14C 5G, मिलेंगे ये फीचर्स

4 mins read
1.1K views
December 26, 2024

Redmi 14C 5G को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को कंपनी ने टीज कर दिया है। फोन को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।

Redmi 14C 5G : Redmi ने हाल ही में नए 5G स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज किया है। कंपनी ने ट्वीट कर अपने अपकमिंग डिवाइस के भारत में लॉन्च होने की जानकारी दी है। साथ ही 2025G को टैग किया है। कंपनी ने अगले साल एक नए स्मार्टफोन के लॉन्च होने का संकेत दिया है। Redmi India एक्स अकाउंट से पोस्ट करके कंपनी ने अगले साल एक नए रेडमी स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी दी है। हालांकि, कंपनी ने पोस्ट में स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया है।

Redmi 14C 5G होगा जल्द लॉन्च

खबर है कि यह स्मार्टफोन Redmi 14C 5G होगा। इसे ग्लोबल और भारतीय दोनों मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। अपकमिंग स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुए Redmi 14R 5G का रीब्रांडेड मॉडल होगा। इसे Geekbench पर लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन को Snapdragon 4 Gen 2 के साथ लॉन्च किया जाएगा।

फोन में क्या-क्या मिलेगा

फीचर्स की बात करें तो Redmi 14R 5G में 6.88 इंच का डिस्प्ले होगा। फोन का पिक्सल रेजोल्यूशन 1640×720, 600 nits और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। फोन में 8GB तक RAM के साथ 256GB स्टोरेज दी गई है। फोन में 5160mAh की बैटरी और 18W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। स्मार्टफोन के ग्लोबल और इंडियन वेरिएंट में एक जैसे स्पेसिफिकेशन मिल सकते हैं।

कंपनी अपने घरेलू बाजार में Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस फोन को Dimensity 8400 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले होगा। फोन 6,550mAh की दमदार बैटरी से लैस होगा। हैंडसेट में प्लास्टिक फ्रेम होगा। आने वाले समय में कंपनी दोनों स्मार्टफोन के बारे में अन्य जानकारी साझा कर सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Google Chrome
Previous Story

फर्जी वेबसाइटों के बारे में बताएगा Google का नया AI टूल, ऐसे करें यूज

RBI
Next Story

RBI कर रहा AI इस्तेमाल की तैयारी, बनाई 8 लोगों की टीम

Latest from Gadgets

Don't Miss